Budget 2025: डिफेंस पर भारत करेगा 6.81 लाख करोड़ खर्च, खरीदे जाएंगे नए हथियार

Published : Feb 02, 2025, 12:36 PM IST
Indian Air Force

सार

वित्त वर्ष 2025-26 के लिए रक्षा बजट ₹6.81 लाख करोड़, पिछले वर्ष से 9.53% की वृद्धि। नए हथियारों, विमानों और युद्धपोतों की खरीद पर जोर।

India Budget 2025: वित्त वर्ष 2025-26 के लिए भारत सरकार ने डिफेंस बजट 6,81,210 करोड़ रुपए रखा है। वित्त वर्ष 2024-25 में यह 6.22 लाख करोड़ रुपए था। डिफेंस बजट में 9.53% वृद्धि की गई है। भारत को चीन और पाकिस्तान से चुनौतियां मिल रही हैं। इसके चलते नए हथियार सिस्टम खरीदने की जरूरत है।

डिफेंस बजट में 1,80,000 करोड़ रुपए पूंजीगत व्यय के लिए रखे गए हैं। इससे नए हथियार, विमान, युद्धपोत और अन्य बड़े सैन्य हार्डवेयर की खरीद होगी। भारत का रक्षा बजट GDP का लगभग 1.9% है।

2024-25 में बड़े हथियारों की खरीद के लिए 1.72 लाख करोड़ रुपए रखे गए थे। बाद में इसे सुधारकर 1,59,500 करोड़ रुपए किया गया। लगभग 13,500 करोड़ रुपए खर्च नहीं हो सके।

1.48 लाख करोड़ रुपए खर्च कर खरीदे जाएंगे नए हथियार

रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि 2025-26 में नए सैन्य हार्डवेयर खरीदने पर 1,48,722.80 करोड़ रुपए खर्च करने की योजना है। 31,277 करोड़ रुपए रिसर्च एंड डेवलपमेंट और बुनियादी ढांचागत संपत्ति बनाने पर खर्च होंगे। सेना द्वारा 1,11,544 करोड़ रुपए के हथियार और सैन्य सिस्टम मेड इन इंडिया खरीदे जाएंगे। इसमें से 27,886 करोड़ रुपए के हथियार भारत के निजी उद्योगों के माध्यम से खरीदे जाएंगे।

वेतन, पेंशन और रोज के काम पर खर्च होंगे 4.88 लाख करोड़ रुपए

सेना के लिए वित्त वर्ष 2025-26 में राजस्व व्यय (दिन-प्रतिदिन की परिचालन लागत और वेतन, पेंशन जैसे खर्च) के लिए 4,88,822 करोड़ रुपए रखे गए हैं। पेंशन के लिए 1,60,795 करोड़ रुपए रखा गया है।

यह भी पढ़ें- Railway Budget 2025: 250 km/h की रफ्तार से 7 नए रूट पर दौड़ेगी बुलेट ट्रेन

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बजट का किया स्वागत

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रक्षा बजट का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रक्षा क्षेत्र में भारत को आत्मनिर्भर बनाने के दृष्टिकोण को बड़ा बढ़ावा मिला है। 1.80 लाख करोड़ रुपए के पूंजीगत परिव्यय से सेना के आधुनिकीकरण में मदद मिलेगी।

PREV

व्यापार समाचार: Read latest business news in Hindi, Investment News, Insurance News, Personal Finance Tips & Budget News Live Updates at Asianet Hindi News

Recommended Stories

10X10 के कमरे से शुरू करें ये 5 बिजनेस, Day-1 से होगी खूब कमाई!
ALERT! सिर्फ एक कॉल और सालों की कमाई साफ, जानें इंश्योरेंस स्कैम से कैसे बचें