
बिजनेस डेस्क. अठारहवीं लोकसभा चुनाव के रिजल्ट 4 जून को आ चुके है। अब जीते हुए सांसदों (डिब्रूगढ़ जेल बंद अमृतपाल सिंह और बारामूला से सांसद अब्दुल राशिद को छोड़) ने शपथ भी ले ली हैं। इसी के साथ संसद का मानसून सत्र भी शुरू हो चुका है। इस बार की संसद में ऐसे निर्दलीय उम्मीदवारों के नाम है, जो जनता में काफी लोकप्रिय है। इनमें नगीना सीट से जीते चंद्रशेखर रावण से लेकर पूर्णिया सीट से जीते राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव भी यादव भी शामिल हैं। लेकिन क्या आपको उनकी नेटवर्थ कितनी है और उनकी इनकम सोर्स क्या है।
पप्पू यादव नेट वर्थ है करोड़ों में
पूर्णिया लोकसभा सीट से निर्दलीय प्रत्याशी राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने शानदारी चुनावी जीत दर्ज की। उनके पास 1 करोड़ 62 लाख 66 हजार 42 रुपए है। वहीं, उनकी पत्नी के पास 7 करोड़ 78 लाख रुपए की मालकिन है। पप्पू यादव के नाम पर 7 लाख 77 हजार रुपए की इनोवा कार भी है। वहीं उनके पास 204 ग्राम की सोने के गहने हैं।
चंद्रशेखर आजाद रावण की पत्नी के पास 400 ग्राम सोना
चंद्रशेखर आजाद रावण उत्तर प्रदेश की नगीना सीट से निर्दलीय चुनाव जीते हैं। उनके पास 18 हजार रुपए कैश और उनके बैंक खाते में 1 लाख 93 रुपए हैं। वहीं उनकी पत्नी के खाते में 15 हजार कैश और बैंक अकाउंट में 4 लाख 30 हजार रुपए जमा हैं। चंद्रशेखर के पास 50 ग्राम सोना और उनकी पत्नी के पास 400 ग्राम सोने ज्वेलरी है।
UAPA के आरोपी इंजीनियर राशिद भी है बेहद अमीर
जम्मू कश्मीर की बारामूला सीट से जीते इंजीनियर राशिद उर्फ शेख अब्दुल राशिद की नेटवर्थ 1 लाख 55 हजार रुपए है। वहीं, इनके बैंक खाते में सिर्फ 1424 रुपए है। उन्हें साल 2019 में टेरर फंडिंग के आरोप में गिरफ्तार किया गया। अब उन पर UAPA की धाराओं में केस चलाया जा रहा है। उन्होंने अब तक लोकसभा के सांसद के तौर पर शपथ नहीं ली है।
अमृतपाल सिंह के पास महज 1000 रुपए
अमृतपाल सिंह खडूर साहिब से निर्दलीय चुनाव जीते हैं। फिलहाल वह असम की डिब्रूगढ़ जेल में बंद है। उन्होंने अब तक लोकसभा के सदस्य के रूप में शपथ नहीं ली है। वहीं उनकी नेटवर्थ की बात करें, तो उनके SBI खाते में 1000 रुपए है। अमृतपाल सिंह की पत्नी के पास 18 लाख 37 हजार रुपए की चल संपत्ति है। इसके अलावा 14 लाख रुपए के ज्वेलरी है।
कांग्रेस के बगावती विशाल पाटिल है सबसे अमीर निर्दलीय सांसद
कांग्रेस पार्टी से बगावत कर चुनाव लड़े विशाल पाटिल निर्दलीय सांसदों में सबसे ज्यादा अमीर है। उनकी नेटवर्ट 30 करोड़ 52 लाख 41 हजार 735 रुपए है। वह महाराष्ट्र के सांगली से सांसद है।
यह भी पढ़ें…
बहू राधिका संग शादी का न्योता देने CM हाउस पहुंचे मुकेश अंबानी, एकनाथ शिंदे को दिया कार्ड
व्यापार समाचार: Read latest business news in Hindi, Investment News, Insurance News, Personal Finance Tips & Budget News Live Updates at Asianet Hindi News