
Radhika Merchant Birthday Celebration: अंबानी खानदान की बहू बनने के बाद राधिका मर्चेंट ने अपना पहला बर्थडे सेलिब्रेट किया। इस दौरान एंटीलिया में एक ग्रैंड पार्टी रखी गई, जिसमें राधिका के पेरेंट्स के अलावा अंबानी फैमिली के लोग शामिल हुए। राधिका के बर्थडे सेलिब्रेशन से जुड़ी फोटो और वीडियो सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ओरी ने शेयर की हैं। इस दौरान राधिका ने सबसे पहले पति अनंत अंबानी को केक खिलाया। इसके बाद वो ससुर मुकेश अंबानी के अलावा अपने पेरेंट्स को केक खिलाती नजर आईं। हालांकि, जब वो जेठ आकाश अंबानी के पास पहुंचीं तो उन्होंने मुंह फेर लिया।
आकाश अंबानी ने राधिका के हाथ से क्यों नहीं खाया केक?
राधिका मर्चेंट पति अनंत और ससुर मुकेश अंबानी को केक खिलाने के बाद जब जेठ आकाश के पास पहुंचीं तो उन्होंने अपना मुंह फेरते हुए राधिका को कुछ इशारा किया। दरअसल, आकाश ने पास ही खड़ी दादी कोकिलाबेन की तरफ इशारा करते हुए कहा- पहले उन्हें खिलाओ। इसके बाद राधिका भी समझ गईं और उन्होंने फौरन दादी को केक खिलाते हुए हाथ जोड़कर आशीर्वाद लिया।
दादी के बाद सास नीता अंबानी के पास पहुंचीं राधिका
दादी को केक खिलाकर आशीर्वाद लेने के बाद राधिका सास नीता अंबानी के पास पहुंचीं और उन्हें भी केक खिलाया। अपने बर्थडे में राधिका मर्चेंट ने रेड स्कर्ट के साथ व्हाइट कलर का टॉप पहना। इस ड्रेस में अंबानी की बहू बेहद ग्लैमरस नजर आ रही थीं। सोशल मीडिया पर राधिका मर्चेंट के बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीरें और वीडियो खूब वायरल हो रहे हैं।
ये भी देखें:
मुकेश अंबानी-राधिका मर्चेंट का एक नया वीडियो, आखिर क्यों हो रहा ये वायरल?
व्यापार समाचार: Read latest business news in Hindi, Investment News, Insurance News, Personal Finance Tips & Budget News Live Updates at Asianet Hindi News