
Ambani Family Weekend : संडे (Sunday)...यानी छुट्टी वाला दिन। स्कूल-कॉलेज या ऑफिस जाने की नो टेंशन, हाउसवाइफ के लिए रिलैक्स वादा दिन होता है। इस दिन मस्ती-मजाक, मूवी, बाहर खाने का प्लान बन ही जाता है। वीकेंड मनाने का सबका अलग-अलग तरीका होता है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि देश के सबसे अमीर बिजनेसमैन मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) की फैमिली रविवार को क्या करती है? उनका यह दिन कैसा जाता है? क्या हमारी तरह वो भी देर से उठते हैं, बाहर घूमने-मूवी या खाने जाते हैं? या फिर उनका संडे और भी ज्यादा स्पेशल होता है? आइए जानते हैं अंबानी फैमिली Weekend पर क्या-क्या करती है...
एशिया के सबसे अमीर मुकेश अंबानी और उनकी पत्नी नीता अंबानी (Nita Ambani) को लेकर कहा जाता है कि उन्हें सुबह जल्दी उठने की आदत है। रिपोर्ट्स के अनुसार, मुकेश और नीता अंबानी सुबह 5 से 5.30 बजे तक उठ जाते हैं। इसके बाद एंटीलिया (Antilia) में ही बने जिम में वर्कआउट करते हैं। इसके बाद स्विंमिंग करते हैं। फिर फैमिली के सभी मेंबर्स एक साथ ब्रेकफास्ट करते हैं।
मुकेश अंबानी जैसी बनाओ अपनी Morning, सक्सेफुल न बन जाओ तो कहना!
मुकेश अंबानी के जानने वाले उनकी सफलता का श्रेय उनकी फैमिली, टाइम मैनेजमेंट और रूटीन को देते हैं। कई इंटरव्यू में मुकेश अंबानी जिक्र कर चुके हैं कि वो वीकेंड फैमिली के साथ ही बिताना पसंद करते हैं और संडे को ज्यादातर समय परिवार के साथ ही रहते हैं। इस दिन पूरा परिवार साथ ही होता है। कई मीडिया रिपोर्ट्स में यह भी बताया गया है कि ज्यादातर वीकेंड पर बेटी ईशा अंबानी और दामाद आनंद पीरामल भी फैमिली के साथ ही होते हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मुकेश अंबानी वैसे तो बेहद सिंपल खाना खाते हैं। उनकी लाइफस्टाइल भी काफी सिंपल है। रविवार के दिन साउथ इंडियन खाना खाया करते हैं। मुंबई में 1936 से चल रहे फेसम मैसूर कैफ़े से अंबानी फैमिली का गहरा कनेक्शन है। मुकेश कॉलेज टाइम से ही यहां आया करते थे। आज भी मैसूर कैफे अंबानी फैमिली की दिनचर्या का अहम हिस्सा है, जहां से हर संडे अंबानी फैमिली खाना मंगवाती है।
इसे भी पढ़ें
मुकेश अंबानी का 'राजदार' है यह शख्स, जानता है हर एक सीक्रेट!
क्या है अनंत अंबानी का वनतारा प्रोजेक्ट, जिसके नाम जुड़ी एक बड़ी उपलब्धि
व्यापार समाचार: Read latest business news in Hindi, Investment News, Insurance News, Personal Finance Tips & Budget News Live Updates at Asianet Hindi News