PAN, आधार से लिंक है या नहीं? सिर्फ 10 सेकेंड्स में जानिए

Published : Dec 24, 2025, 04:47 PM IST
PAN-Aadhaar Link Status

सार

How to Check PAN-Aadhaar Link Status: 31 दिसंबर 2025 तक पैन को आधार से लिंक करने की लास्ट डेट है। अगर आपको भी नहीं पता कि आपके दोनों डॉक्यूमेंट्स लिंक हैं या नहीं तो जानिए ऑनलाइन, SMS से स्टेटस चेक करने का सबसे आसान तरीका। 

PAN-Aadhaar Link Status Check Online: अगर 31 दिसंबर तक आपका पैन कार्ड, आधार से लिंक नहीं होगा, तो इनएक्टिव माना जा सकता है। इसका सीधा असर आपकी ITR फाइलिंग, बैंक अकाउंट, निवेश, लोन और हाई-वैल्यू ट्रांजैक्शन पर पड़ सकता है। अगर आपको अब तक नहीं पता की आपका पैन-आधार लिंक है, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। सिर्फ 10 सेकेंड्स और कुछ स्टेप्स में इसका स्टेटस ऑनलाइन या SMS से चेक कर सकते हैं। इस आर्टिकल में जानिए स्टेप-बाय-स्टेप तरीका...

PAN-Aadhaar लिंक स्टेटस कैसे चेक करें?

  • सबसे पहले इनकम टैक्स ई-फाइलिंग पोर्टल (Income Tax e-Filing Portal) पर जाएं।
  • 'Quick Links' ऑप्शन में 'Link Aadhaar Status' पर क्लिक करें।
  • अपना पैन नंबर और 12 अंकों का आधार नंबर डालें।
  • 'View Link Aadhaar Status' पर क्लिक करें।
  • स्क्रीन पर मैसेज आएगा कि पैन-आधार लिंक है या नहीं?

पैन आधार लिंक स्टेटस SMS से कैसे चेक करें?

अगर इंटरनेट नहीं है, तो आप SMS के जरिए भी स्टेटस जान सकते हैं। इसके लिए मोबाइल में नया SMS लिखें। UIDPAN 

पैन को आधार से ऑनलाइन कैसे लिंक करें?

  • इनकम टैक्स ई-फाइलिंग पोर्टल पर जाएं।
  • पैन और आधार नंबर डालकर वैलिडेट करें।
  • 'Continue to Pay Through e-Pay Tax' पर क्लिक करें।
  • PAN और मोबाइल नंबर डालें।
  • 'इनकम टैक्स' टैब में 'Proceed' पर क्लिक करें।
  • पेनाल्टी फीस (अगर 31 दिसंबर तक नहीं किया और लागू हो) का भुगतान करें।
  • 'Quick Links' में जाकर 'Link Aadhaar' चुनें।
  • पैन, आधार और OTP डालकर 'Validate' करें।
  • रिक्वेस्ट UIDAI को वेरिफिकेशन के लिए भेज दी जाएगी।
  • आमतौर पर 7 से 30 दिन में PAN एक्टिव हो जाता है।
  • आप किसी PAN सेवा केंद्र पर जाकर भी पैन-आधार लिंक करवा सकते हैं।

आधार-पैन लिंक कराने की फीस कितनी है?

अगर आपने 1 अक्टूबर 2024 से पहले आधार इनरोलमेंट आईडी (Aadhaar Enrolment ID) के आधार पर PAN लिया है, तो 31 दिसंबर 2025 तक फ्री लिंकिंग होगी। इसके बाद 1,000 रुपए पेनाल्टी देकर आधार-पैन लिंक कराना होगा।

 

PREV

व्यापार समाचार: Read latest business news in Hindi, Investment News, Insurance News, Personal Finance Tips & Budget News Live Updates at Asianet Hindi News

Read more Articles on

Recommended Stories

Success Story: ₹50 लाख की नौकरी छोड़ शुरू किया ऐसा बिजनेस, महज 2.5 साल में अर्न किया ₹5 Cr
8th Pay Commission Alert: 12 फरवरी को बड़ा टकराव, क्या और क्यों ठप हो जाएंगी सरकारी सेवाएं?