Independence Day 2024: जानें बैंकों और उद्योगों को लेकर PM मोदी ने क्या-क्या कहा

Published : Aug 15, 2024, 10:31 AM ISTUpdated : Aug 15, 2024, 10:36 AM IST
Narendra Modi

सार

प्रधानमंत्री मोदी ने लाल किले से अपने भाषण में भारत को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने के लक्ष्य पर जोर दिया। उन्होंने मजबूत बैंकिंग सेक्टर, महिला सशक्तिकरण और बढ़ते विदेशी मुद्रा भंडार को देश की प्रगति का सूचक बताया। 

बिजनेस डेस्क. भारत में आज आजादी की 77वीं वर्षगांठ मना रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले पर 11वीं बार राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया हैं। इस मौके पर पीएम मोदी ने लाल किले से देश को संबोधित किया। उन्होंने भारत को 2047 तक विकसित भारत बनाने के लक्ष्य पूरा करने की बात पर जोर दिया। इसके लिए 140 करोड़ भारतीय काम कर रहे हैं। उन्होंने मौजूदा वक्त को देश के लिए स्वर्णिम काल बताया। ऐसे में विकसित भारत के लक्ष्य को पूरा करने अच्छा मौका नहीं मिलेगा। उन्होंने इस मौके पर अर्थव्यवस्था पर क्या-क्या कहा जानिए...

पीएम मोदी बोले- बैंकों की मजबूती जरूरी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले के भाषण में कहा कि देश का बैंकिंग सेक्टर आज बेहद मजबूत है। बैंकों ने हर सेक्टर के लिए लोन दिया हैं। किसानों को ट्रैक्टर लेने से लेकर मछली पालन के लिए लोन दिए जा रहे हैं। साथ ही छोटे उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए मुद्रा लोन या दूसरे लोन से रोजगार के लिए बैंक से लोन ले रहे हैं। बैंकिंग सेक्टर में जो रिफॉर्म हुए है वो बेहद जरूरी है।

स्व सहायता समुहों को 9 लाख करोड़ रुपए मिले

पीएम मोदी ने कहा कि देश के एग्रीकल्चर, बैंक, MSME सहित हर सेक्टर में एक नया सिस्टम बन रहा है। महिलाओं की सशक्तिकरण में बेहतर काम हुआ है। बैंकों के जरिए महिलाओं के स्व सहायता समूहों को 9 लाख करोड़ रुपए दिए गए। इससे महिलाओं को आर्थिक संबल मिला। साथ ही सरकारी स्कीम लखपति दीदी के जरिए महिलाओं को लखपति बनाया जा रहा है। इसके अलावा MSME के क्षेत्र में निचले वर्ग को रोजगार और पूंजी दी जा रही है।

विदेशी मुद्रा भंडार में तेजी से बढ़ोतरी

प्रधानमंत्री मोदी ने भारतीय अर्थव्यवस्था पर कहा कि देश आर्थिक मोर्चों पर तेजी से बढ़ रहा है। कोविड काल के बाद सबसे तेजी से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था में भारत शामिल है। साथ ही लगातार विदेशी मुद्रा भंडार बढ़ रहा है। ये पहले से अब दोगुना हो गया है। भारतीय मूल के CEO दुनिया भर में भारत का नाम बढ़ा रहे हैं। 

PREV

व्यापार समाचार: Read latest business news in Hindi, Investment News, Insurance News, Personal Finance Tips & Budget News Live Updates at Asianet Hindi News

Recommended Stories

8th Pay Commission Alert: 12 फरवरी को बड़ा टकराव, क्या और क्यों ठप हो जाएंगी सरकारी सेवाएं?
Silver Crash: एक दिन में 25% गिरी चांदी, अब बुक करें या होल्ड-निवेशकों के लिए क्या रहेगा बेस्ट?