
RVNL Stock Crash: महाकुंभ की शुरुआत के साथ ही 13 जनवरी को जहां करोड़ों भक्तों ने त्रिवेणी संगम में डुबकी लगाई, वहीं शेयर बाजार भी गोते लगाता दिखा। सोमवार को सेंसेक्स जहां 1048 प्वाइंट टूटा, वहीं निफ्टी में भी 345 अंकों की गिरावट दर्ज की गई। इस दौरान रेलवे के सबसे ज्यादा कमाई कराने वाले शेयर रेल विकास निगम लिमिटेड (RVNL) के स्टॉक में तो मानो कोहराम मच गया।
रेल विकास निगम लिमिटेड का शेयर सोमवार की गिरावट में 9% टूट गया। इंट्रा-डे ट्रेडिंग के दौरान एक वक्त पर शेयर 383 रुपए के लेवल को भी क्रॉस कर गया था, लेकिन बाद में मुनाफावसूली के चलते निचले स्तर पर 355 रुपए तक पहुंच गया। हालांकि, बाद में 35 रुपए की गिरावट के बाद ये 357.95 पर क्लोज हुआ।
शेयर नहीं, नोटों का झाड़! 25 पैसे वाले इस शेयर से कर बैठेंगे इश्क
RVNL के स्टॉक की बात करें तो ये अपने 52 वीक हाइएस्ट लेवल 647 रुपए से करीब आधा हो चुका है। शेयर में अपने उच्चतम स्तर से 55% तक की गिरावट आ चुकी है। इस स्टॉक का 52 वीक लो लेवल 203.55 का है। नए साल में जनवरी 2025 की शुरुआत से अब तक यानी 13 दिनों में ही शेयर 16% से ज्यादा टूट चुका है। एक महीने की बात करें तो स्टॉक में 22% से ज्यादा की गिरावट आ चुकी है।
RVNL जल्द ही तीसरी तिमाही (अक्टूबर-दिसंबर) के नतीजे जारी करेगी। ऐसे में निवेशक इसके रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं और उसी के बाद इसमें खरीदारी लौट सकती है। इसके अलावा 1 फरवरी, 2025 को बजट भी आना है, जिसमें रेलवे से जुड़े कई बड़े ऐलान हो सकते हैं। ऐसे में निवेशक भी रेलवे से जुड़े शेयरों में अभी निवेश से बच रहे हैं। एक्सपर्ट्स की मानें तो तिमाही नतीजों और बजट के बाद ही अब इस स्टॉक में तेजी दोबारा लौटेगी।
ये भी देखें :
भारत के सबसे महंगे शेयर से 500 गुना बड़ा, क्यों दुनिया पर राज करता है ये Stock
45 रुपए के शेयर ने दिया 2600 गुना रिटर्न, कहानी देश के सबसे महंगे Stock की
व्यापार समाचार: Read latest business news in Hindi, Investment News, Insurance News, Personal Finance Tips & Budget News Live Updates at Asianet Hindi News