कौन हैं रोशनी नाडार, जो बनने जा रहीं भारत की तीसरी सबसे अमीर

Published : Mar 10, 2025, 07:52 PM IST
roshni nadar net worth

सार

शिव नाडर ने बेटी रोशनी को दी 47% हिस्सेदारी, रोशनी बनेंगी भारत की तीसरी सबसे अमीर शख्स। जानिए कौन हैं रोशनी नाडर और क्या है उनकी कहानी।

Roshni Nadar Malhotra Net worth: एचसीएल ग्रुप के फाउंडर शिव नाडार ने अपनी 47% हिस्सेदारी बेटी रोशनी के नाम करने का फैसला किया है। इसके साथ ही रोशनी एचसीएल टेक्नोलॉजीज और एचसीएल इन्फोसिस्टम्स में सबसे बड़ी शेयरहोल्डर बन गई हैं। इसके साथ ही रोशनी नाडार भारत की तीसरी सबसे अमीर शख्स बन जाएंगी। वो मुकेश अंबानी, गौतम अडानी और सावित्री जिंदल एंड फैमिली के बाद देश की चौथी सबसे अमीर शख्स होंगी।

पिता से गिफ्ट मिलते ही तीसरी सबसे अमीर होंगी रोशनी

ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडिया लिस्ट के अनुसार, मुकेश अंबानी 88.1 बिलियन डॉलर की कुल संपत्ति के साथ सबसे अमीर भारतीय बने हुए हैं। दूसरे नंबर पर गौतम अडानी हैं, जिनकी कुल संपत्ति 68.9 बिलियन डॉलर है। शिव नाडार बेटी रोशनी को अपनी हिस्सेदारी ट्रांसफर करने से पहले 35.9 बिलियन डॉलर के साथ तीसरे स्थान पर थे। चौथे स्थान पर शापूर मिस्त्री एंड फैमिली 34.5 बिलियन डॉलर और पांचवे नंबर पर सावित्री जिंदल 30.1 बिलियन डॉलर हैं।

कौन हैं रोशनी नाडार?

रोशनी नाडार मल्होत्रा 2020 से आईटी कंपनी HCL टेक्नोलॉजीज की चेयरपर्सन हैं। वे एचसीएल के फाउंडर शिव नाडार की इकलौती संतान हैं। उनका नाम एशिया की सबसे अमीर बिजनेसवुमेन में शामिल है। उन्होंने अमेरिका के इलिनॉयस की नॉर्थवेस्टर्न यूनिवर्सिटी से कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा केलॉग स्कूल ऑफ़ मैनेजमेंट से MBA की डिग्री भी ली है। बता दें कि रोशनी नाडार सिर्फ 28 साल की उम्र में ही कंपनी की CEO बन गई थीं।

रोशनी नाडार की फैमिली

42 साल की रोशनी नाडार ने 2009 में शिखर मल्होत्रा से शादी की। शिखर से उनकी पहली मुलाकात 1999 में तब हुई, जब वे होंडा कंपनी में नौकरी करते थे। रोशनी के दो बच्चे हैं। बड़े बेटे का नाम अरमान है, जिसका जन्म 2013 में हुआ। वहीं छोटे का जन्म 2017 में हुआ, जिसका नाम जहान है। रोशनी के पति शिखर भी अब एचसीएल टेक्नोलॉजी में ही काम करते हैं। शिखर फिलहाल एचसीएल हेल्थकेयर के वाइस चेयरमैन हैं।

PREV

व्यापार समाचार: Read latest business news in Hindi, Investment News, Insurance News, Personal Finance Tips & Budget News Live Updates at Asianet Hindi News

Recommended Stories

Share Market Today: पलक झपकते निवेशकों के 7.5 लाख करोड़ डूबे, इन 5 शेयरों ने दिया सबसे बड़ा झटका
Success Story: ₹50 लाख की नौकरी छोड़ शुरू किया ऐसा बिजनेस, महज 2.5 साल में अर्न किया ₹5 Cr