कौन हैं सागर अडानी, आखिर गौतम Adani से क्या है रिश्ता

Published : Nov 22, 2024, 10:14 AM ISTUpdated : Nov 22, 2024, 10:28 AM IST
Sagar Adani

सार

अमेरिका में गौतम अडानी पर धोखाधड़ी और रिश्वतखोरी का केस दर्ज हुआ है। इसमें उनके अलावा 7 और लोगों को आरोपी बनाया गया है, जिसमें एक नाम सागर अडानी का है। आखिर कौन हैं सागर और गौतम अडानी से उनका क्या है रिश्ता, जानते हैं। 

Who is Sagar Adani: भारत के दूसरे सबसे अमीर शख्स गौतम अडानी पर अमेरिका में धोखाधड़ी और रिश्वत का केस दर्ज हुआ है। अडानी पर कथित रूप से उनकी कंपनी अडानी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड को सोलर एनर्जी प्रोजेक्ट से जुड़े कॉन्ट्रेक्ट दिलाने के लिए 265 मिलियन डॉलर (करीब 2200 करोड़ रुपये) की रिश्वत देने के आरोप लगे हैं। इस मामले में उनके अलावा 7 और लोगों को आरोपी बनाया गया है, जिसमें एक नाम सागर अडानी का भी है। आखिर कौन हैं सागर और गौतम अडानी से उनका क्या रिश्ता है, जानते हैं।

कौन हैं सागर अडानी?

सागर अडानी Adani Group के मुखिया गौतम अडानी के भतीजे हैं। वो ग्रुप की कंपनी अडानी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड में एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर के पद पर हैं।सागर ने 2015 में अमेरिका की ब्राउन यूनिवर्सिटी से अर्थशास्त्र में डिग्री लेने के बाद Adani ग्रुप ज्वॉइन किया था। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रोजेक्ट्स डिवीजन से की। सागर को कंपनी के सोलर और विंड एनर्जी पोर्टफोलियो को डेवलप करने का श्रेय जाता है। अडानी ग्रुप की वेबसाइट के मुताबिक, फिलहाल सागर अडानी ग्रीन एनर्जी के सभी स्ट्रैटेजिक और फाइनेंशियल चीजों का मैनेजमेंट संभाल रहे हैं।

गौतम-सागर अडानी के अलावा इन 6 पर भी आरोप

अमेरिका में गौतम और सागर अडानी के अलावा जिन अन्य 6 लोगों पर रिश्वत और धोखाधड़ी के आरोप लगे हैं, उनमें विनीत जैन, रंजीत गुप्ता, साइरिल कैबेनिस, सौरभ अग्रवाल, दीपक मल्होत्रा और रूपेश अग्रवाल भी शामिल हैं।

क्या है पूरा मामला?

अमेरिका के न्यूयॉर्क की डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में 24 अक्टूबर 2024 को एक इनडाइक्टमेंट (अभियोग) दर्ज हुआ। इसमें गौतम अडानी समेत 8 लोगों को आरोपी बनाया गया है। अमेरिका के यूनाइटेड स्टेट्स अटॉर्नी ऑफिस ने आरोप लगाया है कि गौतम अडानी ने भारत में सोलर एनर्जी से जुड़े कॉन्ट्रैक्ट पाने के लिए भारतीय अधिकारियों को 265 मिलियन डॉलर (2200 करोड़ रुपए) की रिश्वत दी या देने की प्लानिंग कर रहे थे। ये मामला उनके ग्रुप की कंपनी अडानी ग्रीन एनर्जी और एक दूसरी फर्म से जुड़ा है। इन आरोपों के बाद अडानी ग्रुप की सभी 10 कंपनियों के शेयर धराशायी हो गए, जिससे गौतम अडानी की नेटवर्थ चंद घंटों में ही 1 लाख करोड़ से ज्यादा घट गई।

ये भी देखें: 

Adani: चंद घंटे और अडानी की संपत्ति से 1 लाख Cr रुपए स्वाहा, टॉप-20 से भी बाहर

PREV

व्यापार समाचार: Read latest business news in Hindi, Investment News, Insurance News, Personal Finance Tips & Budget News Live Updates at Asianet Hindi News

Read more Articles on

Recommended Stories

10X10 के कमरे से शुरू करें ये 5 बिजनेस, Day-1 से होगी खूब कमाई!
ALERT! सिर्फ एक कॉल और सालों की कमाई साफ, जानें इंश्योरेंस स्कैम से कैसे बचें