
Most Expensive Crab : केकड़ा पानी में रहने वाला बिना रीढ़ का जीव है। ये कई तरह से पर्यावरण को मदद करते हैं। केकड़े मैला ढोने का काम करते हैं और कार्बनिक पदार्थों को तोड़ते हैं। इनमें कई पोषक तत्व पाए जाते हैं, जिसकी वजह से बहुत सी जगहों पर इन्हें खाया भी जाता है। क्या आप जानते हैं कि सबसे महंगा केकड़ा (Crab) कहां पाया जाता है ? इसकी कीमत कितनी होती है? जानकर हैरान रह जाएंगे कि इस केकड़े की कीमत में भोपाल-लखनऊ जैसे शहरों में एक अच्छा 2BHK फ्लैट खरीद सकते हैं। आइए जानते हैं इस केकड़े के बारें में...
पांच साल पहले जापान के पश्चिमी टोटोरी इलाके में बर्फ में पाया जाने वाला स्नो क्रैब यानी केकड़ा 46,000 डॉलर यानी करीब 32.66 लाख रुपए में बिका था। इसे दुनिया का सबसे महंगा केकड़ा माना गया है। जापानी लोग हर साल सर्दी में होने वाली सी फूड की पहली बोली का इंतजार करते हैं। इसमें टूना मछलियां भी शामिल होती हैं। इसके अलावा नीलामी में खरबूजे की भी काफी महंगी बोलियां लगती हैं, जो सुर्खियां बनाती हैं।
1 मछली की कीमत में आ जाए चार Mercedes Car, ये ही दुनिया की सबसे महंगी Fish
रिपोर्ट्स के अनुसार, सबसे महंगे स्नो क्रैब1.2 किलो का है। इसकी लंबाई 14.6 सेंटीमीटर थी। इसे एक स्थानीय दुकानदार ने खरीदा है। जिसे ग्लिट्जी गिंजा जिले में एक महंगे रेस्त्रां को दिया गया। इससे एक साल पहेल केकड़े के लिए 2 लाख येन यानी करीब 13 लाख रुपए की बोली लगाई गई थी। यह गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में भी दर्ज थी। सबसे महंगे केकड़े के नाम भी रिकॉर्ड दर्ज है। बता दें कि स्नो क्रैब ठंडे पानी में पाया जाता है। अटलांटिक महासागर में इनकी संख्या ज्यादा होती है। इसके पैर काफी ज्यादा लंबे होते हैं। इसके मांस से कई जड़ी-बूटियां बनाई जाती हैं।
जापान में ही एक मछली की बोली 22 करोड़ रुपए लगी थी। एक कारोबारी ने एक विशाल टूना मछली के लिए इतने रुपए चुकाए थे। इसी बोली में एक खरबूजे को 20.77 लाख रुपए में बेचा गया था।
इसे भी पढ़ें
ओ तेरी! इतना महंगा कंडोम..1 की कीमत में घूम आओगे बैंकॉक-मालदीव
बाप रे बाप! इस जूते की कीमत में आ जाए 5 प्राइवेट जेट, दिल्ली-मुंबई में कई आलीशान बंगले
व्यापार समाचार: Read latest business news in Hindi, Investment News, Insurance News, Personal Finance Tips & Budget News Live Updates at Asianet Hindi News