
Fuel Saving Tips: देश की सबसे बड़ी प्राइवेट फ्यूल रिटेलर कंपनी नायरा एनर्जी ने आज बुधवार को पेट्रोल 5 रुपए और डीजल 3 रुपए प्रति लीटर सस्ते कर दिए हैं। ऐसे में जिन शहरों में उस कंपनी के पंप मौजूद हैं, वहां वाहन चालकों को कुछ राहत मिल सकती है। लेकिन अगर आपके शहर या इलाके में नायरा एनर्जी का पेट्रोल पंप ही नहीं है, तो आप सस्ते तेल का फायदा कैसे उठा पाएंगे? परेशान होने की जरुरत नहीं है। कुछ ऐसे आसान तरीके हैं, जिनसे आप अपनी गाड़ी के फ्यूल खर्च को कम कर सकते हैं। आइए जानते हैं 5 ऐसे तरीके, जिनसे हर बार सस्ता तेल पा सकते हैं...
कई लोग हमेशा एक ही पेट्रोल पंप पर जाते हैं, लेकिन कई बार एक ही शहर में अलग-अलग कंपनियों के पंपों पर कीमतों में थोड़ा अंतर हो सकता है। फ्यूल भरवाने से पहले एक बार ऑनलाइन रेट जरूर देख लें। इससे आपको पता चल जाएगा कि आपके आसपास कौन सा विकल्प बेहतर है।
कई लोग तब तक तेल डलवाने का इंतजार करते रहते हैं, जब तक फ्यूल इंडिकेटर लगभग शून्य पर न पहुंच जाए। ऐसा करने से आप अचानक बढ़ी हुई कीमतों के समय मजबूरी में तेल भरवाने को मजबूर हो सकते हैं। बेहतर है कि समय-समय पर कीमतों पर नजर रखें और जरूरत के अनुसार फ्यूल भरवाते रहें।
कई बार गाड़ी ज्यादा तेल पीने लगती है। अगर एयर फिल्टर गंदा है, इंजन की हालत ठीक नहीं है या टायरों में हवा कम है, तो माइलेज घट जाता है। रेगुलर सर्विस से फ्यूल की खपत कम हो सकती है।
आज कई ऐप्स और वेबसाइट्स रोजाना पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट दिखाती हैं। अगर आपके शहर में कीमतों में बदलाव होता है, तो आपको तुरंत जानकारी मिल सकती है। इससे सही समय पर फैसला लेने में आसानी होती है।
अगर हर दिन की कुछ दूरी पैदल, साइकिल या शेयरिंग वाली गाड़ियों से तय की जा सकती है, तो महीने के अंत में अच्छा-खासा पैसा बच सकता है। तेल की कीमत चाहे कम हो या ज्यादा, यह तरीका हमेशा काम आता है।
डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई पेट्रोल-डीजल कीमतों, फ्यूल रेट्स और तेल कंपनियों से जुड़ी जानकारी सार्वजनिक रूप से उपलब्ध रिपोर्ट्स और आधिकारिक अपडेट्स पर आधारित है। ईंधन की कीमतें राज्यवार टैक्स, वैट, स्थानीय शुल्क और कंपनियों के फैसलों के अनुसार बदल सकती हैं। किसी भी फैसले से पहले अपने शहर के ताजा पेट्रोल-डीजल रेट आधिकारिक स्रोतों से जरूर चेक कर लें।
अर्थव्यवस्था, बजट, स्टार्टअप्स, उद्योग जगत और शेयर मार्केट अपडेट्स के लिए Business News in Hindi पढ़ें। निवेश सलाह, बैंकिंग अपडेट्स और गोल्ड-सिल्वर रेट्स समेत पर्सनल फाइनेंस की जानकारी Money News in Hindi सेक्शन में पाएं। वित्तीय दुनिया की स्पष्ट और उपयोगी जानकारी — Asianet News Hindi पर।