April New Rules: 1 अप्रैल से बदल रहे हैं ये 5 जरूरी नियम, जान लें वरना होगा नुकसान

Published : Feb 27, 2026, 07:12 PM IST

देश में क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल करने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है। अगर आप भी क्रेडिट कार्ड यूजर हैं तो यह खबर आपके लिए है। 1 अप्रैल से क्रेडिट कार्ड से जुड़े कुछ अहम नियम बदलने जा रहे हैं, जिनका सीधा असर आपकी जेब पर पड़ेगा।

PREV
15
नए नियमों के तहत, अगर आप एक वित्त वर्ष में 10 लाख रुपये से ज्यादा का क्रेडिट कार्ड बिल चुकाते हैं, तो इसकी जानकारी इनकम टैक्स डिपार्टमेंट को जाएगी। यह नियम UPI, बैंक ट्रांसफर या चेक से पेमेंट करने पर भी लागू होगा। 1 लाख से ज्यादा कैश पेमेंट की भी रिपोर्टिंग होगी।
25
अब आप पैन कार्ड के लिए अप्लाई करते समय क्रेडिट कार्ड स्टेटमेंट को एड्रेस प्रूफ के तौर पर इस्तेमाल कर सकते हैं। हालांकि, यह ध्यान रखना होगा कि स्टेटमेंट तीन महीने से ज्यादा पुराना न हो। पुराने स्टेटमेंट को वैलिड डॉक्यूमेंट नहीं माना जाएगा।
35
नए नियमों में इनकम टैक्स भरने के लिए क्रेडिट कार्ड को एक ऑफिशियल पेमेंट मेथड के तौर पर मंजूरी दी जाएगी। लोग क्रेडिट कार्ड के अलावा डेबिट कार्ड और नेट बैंकिंग से भी टैक्स भर सकेंगे। इससे टैक्स पेमेंट प्रोसेस आसान होगा।
45
अब क्रेडिट कार्ड अप्लाई करने के लिए पैन नंबर देना अनिवार्य होगा। बैंक या कोई भी फाइनेंशियल कंपनी बिना पैन के क्रेडिट कार्ड जारी नहीं कर पाएगी। सरकार का मानना है कि इससे ट्रांजैक्शन में पारदर्शिता बढ़ेगी।
55
इन नए नियमों के लागू होने के बाद, बड़े अमाउंट में क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल करने वालों को ज्यादा सावधान रहना होगा। खासकर, भारी-भरकम बिल चुकाने वालों को अपनी इनकम और खर्चों का सही रिकॉर्ड रखना चाहिए। ये बदलाव डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा देंगे।

अर्थव्यवस्था, बजट, स्टार्टअप्स, उद्योग जगत और शेयर मार्केट अपडेट्स के लिए Business News in Hindi पढ़ें। निवेश सलाह, बैंकिंग अपडेट्स और गोल्ड-सिल्वर रेट्स समेत पर्सनल फाइनेंस की जानकारी Money News in Hindi सेक्शन में पाएं। वित्तीय दुनिया की स्पष्ट और उपयोगी जानकारी — Asianet News Hindi पर।

Read more Photos on

Recommended Stories