अंबानी परिवार के इस सदस्य को मिला अमेरिका में बड़ी उपलब्धि, बनाया गया मानद ट्रस्टी

Published : Nov 13, 2019, 03:00 PM ISTUpdated : Nov 13, 2019, 03:03 PM IST
अंबानी परिवार के इस सदस्य को मिला अमेरिका में बड़ी उपलब्धि, बनाया गया मानद ट्रस्टी

सार

 नीता अंबानी ने अमेरिका में एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। उनको न्यूयोर्क में स्थित 149 साल पूराने मेट्रोपॉलिटन म्यूजियम ऑफ आर्ट के बोर्ड में शामल किया गया है। म्यूजियम में दुनियाभर की 5000 साल पुरानी कलाकृतियां मौजूद है।

मुंबई. रिलायंस फाउंडेशन की चेयरमैन और देश के सबसे अमीर कारोबारी मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी ने अमेरिका में एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। उनको न्यूयोर्क में स्थित 149 साल पूराने मेट्रोपॉलिटन म्यूजियम ऑफ आर्ट के बोर्ड में शामल किया गया है। यह अमेरिका का सबसे पूराना आर्ट म्यूजियम है। नीता पहली भारतीय हैं जिनको इस म्यूजियम का मानद ट्रस्टी बनाया गया है।  

 

मानद ट्रस्टी बनी नीता

नीता अंबानी अब मेट्रोपॉलिटन म्यूजियम ऑफ आर्ट की मानद ट्रस्टी बन गईं हैं। इस बात की जानकारी म्यूजियम के चेयरमैन डेनियल ब्रॉडस्की ने मंगलवार को दी। नीता इस आर्ट म्यूजियम से पिछले कई वर्षों से जुड़ी हुई हैं। 

 नीता ने बोर्ड में मानद ट्रस्टी बनाए जाने पर खुशी जताते हुए कहा कि यह सम्मान मुझे भारत की विरासत और कल्चर के लिए को दोगुना प्रेरित करता है। वे रिलायंस फाउंडेशन के जरिए भारतीय कला और संस्कृति का दुनियाभर में प्रचार कर रही हैं। सात ही देश में खेल और विकास की योजनाओं को भी बढ़ावा दे रही हैं।

 

US  का सबसे पूराना है म्यूजियम

149 साल पूराना मेट्रोपॉलिटन म्यूजियम में दुनियाभर की 5000 साल पुरानी कलाकृतियां मौजूद है। म्यूजियम को देखने हर साल लाखों लोग आते हैं, जिसमें कई अरबपति और सेलेब्रिटी भी शामिल हैं। म्यूजियम के चेयरमैन डेनियल ब्रॉडस्की ने मंगलवार को कहा कि नीता अंबानी की मदद से म्यूजियम की कला के अध्ययन और प्रदर्शन की क्षमताओं में काफी इजाफा हुआ।
 

PREV

व्यापार समाचार: Read latest business news in Hindi, Investment News, Insurance News, Personal Finance Tips & Budget News Live Updates at Asianet Hindi News

Recommended Stories

10X10 के कमरे से शुरू करें ये 5 बिजनेस, Day-1 से होगी खूब कमाई!
ALERT! सिर्फ एक कॉल और सालों की कमाई साफ, जानें इंश्योरेंस स्कैम से कैसे बचें