Petrol-Diesel Price: आगे पेट्रोल-डीजल सस्ता होगा या और महंगा? एक्सपर्ट क्या संकेत दे रहे हैं

Published : Mar 27, 2026, 12:34 PM IST

Petrol-Diesel Price Forecast: सरकार ने पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी में बड़ी कटौती की है। सुनने में ये बड़ा तोहफा लगता है, लेकिन जब आप पेट्रोल पंप पर पहुंचेंगे, तो कीमत लगभग वही है। अब सवाल क्या आगे तेल सस्ता होगा या और महंगा? जानिए जवाब.. 

PREV
15

एक्साइज ड्यूटी घटने पर भी पेट्रोल-डीजल के दाम क्यों नहीं घटे?

इस वक्त तेल कंपनियां (OMCs) हर लीटर पर भारी नुकसान झेल रही हैं। इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल (Crude Oil) की कीमत अचानक बहुत तेजी से बढ़ गई है। यह करीब 70 डॉलर से 120 डॉलर से ज्यादा प्रति बैरल तक बढ़ी है। ऐसे में कंपनियां पहले से ही ₹40-₹50 प्रति लीटर तक घाटे में पेट्रोल-डीजल बेच रही हैं। सरकार ने टैक्स कम किया, लेकिन इस राहत का बड़ा हिस्सा कंपनियों के नुकसान को कवर करने में जा रहा है।

25

दुनियाभर में महंगा हुआ तेल

तेल महंगा होना सिर्फ भारत की बात नहीं है। एशिया में 30-50% तक कीमतें बढ़ीं हैं, यूरोप में करीब 20% और अफ्रीका में 50% तक उछाल देखा जा रहा रहा है। यानी सरकार ने कीमतें नहीं बढ़ाईं, बल्कि खुद नुकसान उठाकर आपको बड़े झटके से बचाया।

35

सरकार के पास क्या ऑप्शन थे?

सरकार के सामने दो रास्ते थे। पहला सीधे पेट्रोल-डीजल महंगा कर देना और दूसरा खुद टैक्स घटाकर बोझ अपने ऊपर लेना। सरकार ने दूसरा रास्ता चुना, यानी आपकी जेब बचाने के लिए खुद कमाई कम की। मान लीजिए तेल की असली कीमत बढ़ गई और सरकार ने टैक्स कम कर दिया, लेकिन कंपनियां पहले से नुकसान में थीं, तो जो छूट मिली, वो सीधे आपकी जेब में आने के बजाय घाटा पूरा करने में चली गई।

45

क्या पेट्रोल-डीजल आगे सस्ते होंगे?

एक्सपर्ट्स के अनुसार, यह पूरी तरह कच्चे तेल की कीमत और ग्लोबल हालात (जैसे युद्ध, सप्लाई) और तेल कंपनियों का घाटा कब कम होता है, जैसे कंडीशंस पर निर्भर करेगा। जब कंपनियां नुकसान से बाहर आएंगी, तभी कीमतों में असली राहत दिख सकती है। इसके अलावा अगर राज्य सरकारें अपना टैक्स (VAT) कम करती हैं, तब आपको 2-5 रुपए तक की राहत मिल सकती है।

55

अभी पेट्रोल-डीजल का रेट कितना है?

दिल्ली में पेट्रोल ₹94.77 और डीजल ₹87.67 प्रति लीटर

मुंबई में पेट्रोल ₹103.50 और डीजल ₹90.03 प्रति लीटर

कोलकाता में पेट्रोल ₹103.94 और डीजल ₹90.76 प्रति लीटर

चेन्नई में पेट्रोल ₹100.75 और डीजल ₹92.34 प्रति लीटर

अर्थव्यवस्था, बजट, स्टार्टअप्स, उद्योग जगत और शेयर मार्केट अपडेट्स के लिए Business News in Hindi पढ़ें। निवेश सलाह, बैंकिंग अपडेट्स और गोल्ड-सिल्वर रेट्स समेत पर्सनल फाइनेंस की जानकारी Money News in Hindi सेक्शन में पाएं। वित्तीय दुनिया की स्पष्ट और उपयोगी जानकारी — Asianet News Hindi पर।

Read more Photos on

Recommended Stories