
Petrol Diesel Price Today: हर रोज की तरह आज यानी 13 अगस्त के लिए भी पेट्रोल और डीजल के नए दाम जारी हो गए हैं। सरकारी तेल कंपनियों ने सुबह 6 बजे ही नई कीमतें अपडेट कर दीं। राहत की बात ये है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के बावजूद, घरेलू बाजार में पेट्रोल-डीजल के दाम आज भी स्थिर बने हुए हैं। मतलब, आपको आज भी तेल भरवाने के लिए उतने ही पैसे देने होंगे, जितने आप कल दे रहे थे।
देश के चार बड़े महानगरों समेत बाकी शहरों में भी कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। राजधानी दिल्ली, आर्थिक राजधानी मुंबई और उत्तर प्रदेश के नोएडा जैसे शहरों में भी रेट्स पहले वाले ही हैं।
आपको बता दें कि देश में काफी लंबे समय से पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई फेरबदल नहीं किया गया है। तेल कंपनियां हर दिन सुबह 6 बजे कच्चे तेल के अंतरराष्ट्रीय भाव और डॉलर के मुकाबले रुपये की कीमत के आधार पर पेट्रोल-डीजल के दाम तय करती हैं।
13 अगस्त को देश के प्रमुख शहरों में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में ज्यादातर जगह कोई बदलाव नहीं हुआ है। हालांकि, अलग-अलग राज्यों में टैक्स और अन्य स्थानीय शुल्क के कारण ईंधन के दाम में काफी अंतर देखने को मिलता है। आज हैदराबाद में पेट्रोल और डीजल दोनों सबसे महंगे भाव पर मिल रहे हैं।
प्रमुख शहरों की बात करें तो आज हैदराबाद में पेट्रोल सबसे महंगा ₹115.69 प्रति लीटर है। इसके बाद कोलकाता में ₹113.51, पटना में ₹113.37 और जयपुर में ₹112.69 प्रति लीटर पेट्रोल मिल रहा है।
डीजल की बात करें तो हैदराबाद में ₹103.82 प्रति लीटर के साथ कीमत सबसे ज्यादा है। इसके बाद भुवनेश्वर में ₹100.68 और चेन्नई व बेंगलुरु में ₹99.56 प्रति लीटर डीजल का भाव है। राज्यों में स्थानीय टैक्स और शुल्क अलग होने के कारण पेट्रोल-डीजल की कीमतें शहर-दर-शहर अलग रहती हैं।
आप चाहें तो घर बैठे एक SMS के जरिए भी अपने शहर में पेट्रोल-डीजल का ताजा भाव जान सकते हैं। इसके लिए आपको बस अपने फोन से एक मैसेज भेजना होता है। इंडियन ऑयल के ग्राहक RSP और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेज सकते हैं। इसी तरह, BPCL के ग्राहक RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर और HPCL के ग्राहक HPPRICE लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर जानकारी ले सकते हैं।
अर्थव्यवस्था, बजट, स्टार्टअप्स, उद्योग जगत और शेयर मार्केट अपडेट्स के लिए Business News in Hindi पढ़ें। निवेश सलाह, बैंकिंग अपडेट्स और गोल्ड-सिल्वर रेट्स समेत पर्सनल फाइनेंस की जानकारी Money News in Hindi सेक्शन में पाएं। वित्तीय दुनिया की स्पष्ट और उपयोगी जानकारी — Asianet News Hindi पर।