
Petrol Price 18 May 2026: अगर आप आज बाइक या कार में तेल भरवाने जा रहे हैं, तो पहले अपने शहर का ताजा रेट जरूर चेक कर लें। 18 मई 2026 को जारी नए पेट्रोल-डीजल रेट्स में कई शहरों में थोड़ा बदलाव देखने को मिला है। जहां हैदराबाद में पेट्रोल की कीमत ₹110 के पार पहुंच गई है। वहीं, यूपी के कई शहरों में अभी भी ₹100 से कम में बिक रहा है, जिससे लोगों को थोड़ी राहत मिल रही है। आइए जानते हैं आज आपके शहर में तेल का भाव क्या है...
आज सोमवार जारी रेट्स के मुताबिक, हैदराबाद में पेट्रोल ₹110.89 प्रति लीटर पहुंच गया है। वहीं डीजल की कीमत करीब ₹98.96 प्रति लीटर है। लगातार बढ़ती कीमतों की वजह से यहां गाड़ी चलाना लोगों की जेब पर भारी पड़ रहा है। इसके अलावा तिरुवनंतपुरम में भी पेट्रोल ₹110.61 प्रति लीटर दर्ज किया गया है।
लखनऊ में पेट्रोल करीब ₹97.72 प्रति लीटर है।
नोएडा में पेट्रोल ₹97.76 प्रति लीटर दर्ज किया गया।
गुरुग्राम में भी रेट ₹98 के आसपास बना हुआ है।
चंडीगढ़ में पेट्रोल का रेट ₹97.27 प्रति लीटर है।
देश की राजधानी दिल्ली में आज पेट्रोल ₹97.77 प्रति लीटर बना हुआ है, जबकि डीजल ₹90.67 प्रति लीटर बिक रहा है। मुंबई में पेट्रोल ₹106.68 और डीजल ₹93.14 प्रति लीटर है। वहीं पटना में पेट्रोल ₹108.92 तक पहुंच गया है।
आज के रेट्स के हिसाब से हैदराबाद और तिरुवनंतपुरम सबसे महंगे शहरों में बने हुए हैं। वहीं दिल्ली, नोएडा, लखनऊ और चंडीगढ़ जैसे शहरों में लोगों को थोड़ी राहत मिल रही है। अगर आप रोज गाड़ी इस्तेमाल करते हैं, तो पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट चेक करना जरूरी हो गया है। कई बार छोटे बदलाव भी महीने के बजट पर असर डाल देते हैं। खासतौर पर लंबी दूरी की यात्रा या टैंक फुल कराने से पहले अपने शहर का नया रेट जरूर देख लें।
डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दिए गए रेट्स 18 मई 2026 को जारी अपडेट्स पर आधारित हैं। अलग-अलग शहरों और पेट्रोल पंप पर टैक्स और अन्य चार्ज के कारण कीमतों में थोड़ा अंतर हो सकता है। तेल भरवाने से पहले अपने नजदीकी पेट्रोल पंप या आधिकारिक वेबसाइट पर ताजा रेट जरूर चेक करें।
अर्थव्यवस्था, बजट, स्टार्टअप्स, उद्योग जगत और शेयर मार्केट अपडेट्स के लिए Business News in Hindi पढ़ें। निवेश सलाह, बैंकिंग अपडेट्स और गोल्ड-सिल्वर रेट्स समेत पर्सनल फाइनेंस की जानकारी Money News in Hindi सेक्शन में पाएं। वित्तीय दुनिया की स्पष्ट और उपयोगी जानकारी — Asianet News Hindi पर।