
Best Time to Visit Petrol Pump: आप ऑफिस, कॉलेज या किसी जरूरी काम के लिए लेट हो रहे हैं। अपनी बाइक या कार लेकर निकलते हैं और जैसे ही पेट्रोल पंप पर मुड़ते हैं, वहां की लंबी लाइन और भीड़ देखकर हालत खराब हो जाती है। तपती धूप में अपनी बारी का इंतजा करना, हॉर्न का शोर सुनना और टाइम वेस्ट होना.. ये सिरदर्द बहुत से लोगों के लिए रोज का ड्रामा बन चुका है। लेकिन क्या आपको पता है कि पेट्रोल पंप पर भीड़ का भी एक पैटर्न भी होता है? अगर आप थोड़ा स्मार्टली प्लान करेंगे, तो आपको बिना किसी लाइन सिर्फ 2 मिनट में तेल मिल सकता है। आइए जानते हैं पेट्रोल पंप की लंबी लाइनों से बचने का वो सुपरफास्ट टाइमिंग फॉर्मूला, जो आपका समय और मूड दोनों बचा सकता है।
ज्यादातर लोग अपने डेली रूटीन के हिसाब से पेट्रोल पंप जाते हैं। बस इसी रूटीन का फायदा आपको उठाना है। अगर आप इन दो टाइम स्लॉट्स को चुनते हैं, तो आप लाइन को पूरी तरह स्किप कर सकते हैं।
1. अर्ली मॉर्निंग स्लॉट: सुबह 6:00 से 7:30 बजे तक
इस समय ज्यादातर लोग सो रहे होते हैं या सोकर उठ रहे होते हैं। ऑफिस, स्कूल और कॉलेज जाने वालों की भीड़ सुबह 8 बजे के बाद निकलती है। इस समय पेट्रोल पंप पर जाने का फायदा ये है कि सुबह-सुबह हवा ठंडी होती है, पंप पर सन्नाटा होता है और अटेंडेंट भी फ्रेश मूड में होते हैं। आप आराम से तेल डलवा सकते हैं।
2. लेट नाइट स्लॉट: रात 10:30 बजे के बाद
रात के डिनर और मार्केट बंद होने के बाद सड़कों पर ट्रैफिक कम हो जाता है। लोग अपने घरों में सेटल हो चुके होते हैं। अगर आप लेट नाइट तक जागने वाले हैं या ऑफिस से देर से लौटते हैं, तो रात 10:30 से 11:30 का टाइम आपके लिए बेस्ट हो सकता है। इस समय ज्यादातर पंप बिल्कुल खाली मिल सकते हैं।
अगर आप अपना कीमती समय बचाना चाहते हैं, तो घड़ी में ये टाइम नोट कर लीजिए। इस दौरान पंप के आसपास भी मत फटकिएु, वरना भीड़ और लंबी लाइन का सामना करना पड़ सकता है। सुबह 8:30 से 11:00 बजे तक ऑफिस और कॉलेज जाने वालों का टाइम है। हर किसी को जल्दी होती है, इसलिए सबसे ज्यादा लंबी लाइनें इसी समय लगती हैं। शाम 6:00 से रात 8:30 बजे तक के समय को 'रश ऑवर' कहते हैं। ऑफिस से थके-हारे लोग घर लौटते समय पेट्रोल डलवाते हैं, जिससे पंप पर जाम लग जाता है।
डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल सिर्फ सामान्य जानकारी और जागरूकता के लिए है। इसमें दी गई जानकारी सामान्य ट्रेंड्स, और रूटीन पैटर्न्स पर आधारित है। अलग-अलग शहरों, त्योहारों या किसी विशेष हड़ताल-क्राइसिस के समय पेट्रोल पंपों की टाइमिंग और भीड़ की स्थिति बदल सकती है। घर से निकलने से पहले अपने हिसाब से निकलें और संभव हो तो लाइव ट्रैफिक स्टेटस जरूर चेक कर लें।
अर्थव्यवस्था, बजट, स्टार्टअप्स, उद्योग जगत और शेयर मार्केट अपडेट्स के लिए Business News in Hindi पढ़ें। निवेश सलाह, बैंकिंग अपडेट्स और गोल्ड-सिल्वर रेट्स समेत पर्सनल फाइनेंस की जानकारी Money News in Hindi सेक्शन में पाएं। वित्तीय दुनिया की स्पष्ट और उपयोगी जानकारी — Asianet News Hindi पर।