PF Interest Not Received: अब तक नहीं आया ब्याज? ये 3 गलतियां हो सकती हैं वजह, 2 मिनट में ऐसे करें ठीक

Published : Jul 16, 2026, 05:02 PM IST
EPFO

सार

EPFO Accounts Interest Credit: पीएफ खाते में अब तक ब्याज नहीं दिख रहा है? जानें वो 3 सबसे बड़े कारण, जिनसे पैसा रूक सकता है और 2 मिनट में बैलेंस चेक करने का सिंपल तरीका।

EPFO Interest Update: EPFO ने 2025-26 के लिए 8.25% ब्याज करोड़ों खातों में जमा करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है, लेकिन अगर आपके खाते में अब तक ब्याज नहीं पहुंचा है, तो घबराने की जरूरत नहीं है। कई बार ब्याज खाते में जोड़ दिया जाता है, लेकिन पासबुक में अपडेट दिखने में थोड़ा समय लग जाता है। इसलिए बिना पूरी जानकारी के परेशान होने की जरूरत नहीं है। सबसे पहले अपना EPF बैलेंस एक बार जरूर चेक करें। अगर इसके बावजूद भी ब्याज नहीं आता है, तो इसकी 3 बड़ी वजहें हो सकती हैं। जानिए ऐसे में आपको क्या करना चाहिए...

PF खाते में ब्याज न दिखने की 3 सबसे बड़ी वजहें

UAN नंबर के साथ बैंक अकाउंट या PAN का लिंक न होना

अगर आपके पीएफ खाते (UAN) में आपका पैन नंबर या बैंक अकाउंट सही तरीके से लिंक नहीं है, तो सिस्टम ऑटोमैटिक तरीके से आपका ब्याज रोक देता है। कई बार लोग बैंक बदल लेते हैं या उनका IFSC कोड बदल जाता है, लेकिन वे उसे अपने पीएफ खाते में अपडेट करना भूल जाते हैं।

KYC अधूरी होना

आजकल EPFO के सारे काम ऑटोमैटिक सिस्टम से होते हैं। अगर आपका नाम, जन्मतिथि या जेंडर आपके आधार कार्ड और पीएफ खाते में आपस में मैच नहीं करता है, तो आपकी KYC (नो योर कस्टमर) अधूरी मानी जाती है। जब तक आधार से लिंक मोबाइल नंबर और सारी डिटेल सही नहीं होगी, पासबुक में नया बैलेंस अपडेट नहीं दिखेगा।

कंपनी की तरफ से ECR जमा करने में देरी

कई बार गलती आपकी नहीं, बल्कि आपकी कंपनी (Employer) की होती है। हर महीने आपकी सैलरी से जो पीएफ कटता है, उसका एक रिकॉर्ड, जिसे ECR कहते हैं, कंपनी को EPFO में जमा करना होता है। अगर आपकी कंपनी ने पिछले महीनों का रिटर्न समय पर फाइल नहीं किया है, तो सिस्टम आपके खाते का सही कैलकुलेशन नहीं कर पाता और ब्याज दिखने में समय लग जाता है।

PF बैलेंस 2 मिनट में कैसे चेक करें

मिस्ड कॉल

अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से 9966044425 पर एक मिस्ड कॉल दें। दो घंटी बजने के बाद फोन अपने-आप कट जाएगा और तुरंत एक SMS आएगा, जिसमें आपका पूरा बैलेंस लिखा होगा।

SMS भेजकर

अपने फोन के मैसेज बॉक्स में जाएं और EPFOHO UAN ENG टाइप करें। अगर हिंदी में मैसेज चाहिए तो ENG की जगह HIN लिखें। इस मैसेज को 7738299899 पर भेज दें। तुरंत आपका बैलेंस आ जाएगा।

उमंग ऐप (UMANG App)

अपने फोन में UMANG ऐप डाउनलोड करें। वहां EPFO सर्विस में जाकर अपना UAN नंबर डालें और OTP वेरीफाई करके अपनी पूरी पासबुक देख सकते हैं।

EPFO पोर्टल

गूगल पर 'EPFO Member Passbook' सर्च करें। अपना UAN नंबर, पासवर्ड और कैप्चा कोड डालकर लॉग-इन करें और अपनी पासबुक चेक कर सकते हैं।

अगर अभी भी ब्याज नहीं दिख रहा तो क्या करें?

EPFO के नियमों के मुताबिक, ब्याज की गणना आपके खाते के बैलेंस के आधार पर होती है। अगर पासबुक में अपडेट थोड़ा देर से दिखता है, तब भी आपका ब्याज कम नहीं होता। यानी सिर्फ एंट्री लेट दिखने से आपका पैसा नहीं कटता है। अगर कई दिनों बाद भी ब्याज अपडेट नहीं दिखे, तो अपना UAN, KYC और मोबाइल नंबर की जानकारी एक बार जरूर चेक करें। जरूरत पड़ने पर EPFO हेल्पडेस्क या अपने नजदीकी EPFO ऑफिस से संपर्क कर सकते हैं।

डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल सिर्फ सामान्य जानकारी के उद्देश्य से तैयार किया गया है। EPFO से जुड़े नियम, ब्याज क्रेडिट, KYC, पासबुक अपडेट और अन्य सेवाएं समय-समय पर बदल सकती हैं। यदि आपके EPF खाते में ब्याज दिखाई नहीं दे रहा है या किसी तरह की समस्या आ रही है, तो आधिकारिक EPFO पोर्टल, UMANG ऐप या EPFO हेल्पडेस्क से जानकारी की पुष्टि करें। किसी भी वित्तीय निर्णय से पहले संबंधित आधिकारिक पोर्टल से जानकारी जरूर चेक कर लें।

PREV

अर्थव्यवस्था, बजट, स्टार्टअप्स, उद्योग जगत और शेयर मार्केट अपडेट्स के लिए Business News in Hindi पढ़ें। निवेश सलाह, बैंकिंग अपडेट्स और गोल्ड-सिल्वर रेट्स समेत पर्सनल फाइनेंस की जानकारी Money News in Hindi सेक्शन में पाएं। वित्तीय दुनिया की स्पष्ट और उपयोगी जानकारी — Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

BSNL ने ITI को दिया 856 करोड़ का ऑर्डर, पश्चिमी भारत में 4G का होगा विस्तार
रुपया 100 के करीब पहुंचा तो RBI aggressively करेगा हस्तक्षेप: एक्सपर्ट