PM Kisan Beneficiary List: देश के करोड़ों किसानों को पीएम किसान की 22वीं किस्त का इंतजार है। जल्द ही 2,000 रुपए खाते में सरकार भेजेगी, लेकिन पैसा तभी अकाउंट में आएगा जब आपका नाम सही लिस्ट में होगा। जानिए योजना की लिस्ट में अपना नाम चेक करने का तरीका
मोदी सरकार ने छोटे किसानों को आर्थिक मदद देने के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना की शुरुआत की है। इस योजना में हर साल तीन अलग-अलग किस्तों में 2-2 हजार रुपए करके किसानों को 6,000 रुपए ट्रांसफर किए जाते हैं। ये पैसे डीबीटी के जरिए सीधे किसानों को बैंक अकाउंट में भेजे जाते हैं।
25
पीएम किसान की 22वीं किस्त कब आएगी?
अब तक प्रधानमंत्री किसान सम्मान की 21 किस्त रिलीज की जा चुकी हैं और अब 22वीं किस्त आने वाली है। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो पैसे बजट के बाद फरवरी महीने में आ सकते हैं। हालांकि, अभी तक सरकार की तरफ से कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की गई है।
अगर नाम लिस्ट में नहीं है तो ऑफिशियल वेबसाइट पर 'Know Your Status' पर क्लिक करें।
अपना रजिस्ट्रेशन नंबर डालें।
अब आपके मोबाइल पर OTP आएगा, जिसे डालकर नाम चेक कर सकते हैं।
अगर लिस्ट में नाम नहीं, तो इसका मतलब कुछ गड़बड़ है।
55
पीएम किसान की लिस्ट में नाम ऐड करवाने के लिए क्या करें?
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की लिस्ट में नाम न होने पर नजदीकी कृषि विभाग दफ्तर में जाकर अपना नाम जुड़वा सकते हैं। इसके अलावा CSC सेंटर से ई-केवाईसी और रिकॉर्ड अपडेट कराएं। नाम जुड़वाने जाएं तो सभी जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपना साथ जरूर रखें। जैसे ही आपका नाम इस लिस्ट में जुड़ेगा, आपके खाते में अगली किस्त के पैसे आने शुरू हो सकते हैं।
अर्थव्यवस्था, बजट, स्टार्टअप्स, उद्योग जगत और शेयर मार्केट अपडेट्स के लिए Business News in Hindi पढ़ें। निवेश सलाह, बैंकिंग अपडेट्स और गोल्ड-सिल्वर रेट्स समेत पर्सनल फाइनेंस की जानकारी Money News in Hindi सेक्शन में पाएं। वित्तीय दुनिया की स्पष्ट और उपयोगी जानकारी — Asianet News Hindi पर।