PM Kisan 23rd Installment: जून या जुलाई, कब आएंगे ₹2000? जानिए ताजा अपडेट

Published : Jun 01, 2026, 10:12 AM IST
PM Kisan

सार

PM Kisan 23vi Kist Kab Aayegi: पीएम किसान योजना की 23वीं किस्त जून या जुलाई कब आएगी? किसानों के खाते में ₹2000 कब तक ट्रांसफर होंगे? किन वजहों से पैसा अटक सकता है? बेनिफिशियरी लिस्ट में अपना नाम कैसे चेक करें? 

PM Kisan 23rd Installment Date and Time: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 23वीं किस्त का इंतजार कर रहे देश के करोड़ों किसानों के लिए बड़ी खबर है। आपकी अगली ₹2,000 की किस्त जून या जुलाई महीने में आ सकती है। पिछली किस्त सरकार ने 13 मार्च को जारी की थी। अब जून का महीना शुरू होते ही अगली किस्त को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। आइए जानते हैं इसे लेकर ताजा अपडेट क्या है, ये किस्त कब तक आ सकती है, पैसा पाने के लिए कौन-कौन से काम करने जरूरी हैं और कैसे चेक करें कि आपका नाम बेनिफिशियरी लिस्ट में है या नहीं।

PM Kisan की 23वीं किस्त कब आएगी?

पीएम किसान योजना के तहत किसानों को साल में तीन बार ₹2,000-₹2,000 की किस्तें दी जाती हैं। करीब हर चार महीने पर एक किस्त रिलीज की जाती है। पिछली यानी 22वीं किस्त मार्च 2026 में जारी की गई थी। योजना के पुराने रिकॉर्ड को देखें तो अगली किस्त जून या जुलाई में जारी होने की संभावना है। कई रिपोर्ट्स में जून के दूसरे या तीसरे हफ्ते का अनुमान लगाया जा रहा है, लेकिन अभी तक सरकार की ओर से कोई आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की गई है।

पीएम किसान योजना की किस्त कब अटक सकती है?

e-KYC का पूरा होना

सरकार ने सभी लाभार्थियों के लिए ई-केवाईसी (e-KYC) अनिवार्य कर दी है। अगर आपकी ई-केवाईसी अधूरी है, तो ₹2,000 की किस्त रोक दी जाएगी। इसे पूरा करने के 3 आसान तरीके हैं। अपने मोबाइल पर ओटीपी (OTP) के जरिए। नजदीकी ग्राहक सेवा केंद्र (CSC) जाकर बायोमेट्रिक (अंगूठे का निशान) के जरिए। पीएम किसान ऐप पर जाकर चेहरा दिखाकर यानी फेस ऑथेंटिकेशन (Face Authentication) से भी ई-केवाईसी पूरी की जा सकती है।

बैंक खाते से पहचान पत्र का लिंक होना

आपका जो बैंक खाता योजना में रजिस्टर्ड है, वह आपके सरकारी पहचान पत्र (Aadhaar Card) से पूरी तरह लिंक होना चाहिए और उसका डीबीटी (DBT) स्टेटस चालू होना चाहिए। इसके बिना किस्त अटक सकती है।

PM Kisan Status Check: पीएम किसान का स्टेटस कैसे चेक करें?

  • सबसे पहले पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट (pmkisan.gov.in) पर जाएं।
  • वहां होमपेज पर आपको 'Beneficiary Status' (बेनिफिशियरी स्टेटस) का विकल्प दिखेगा, उस पर क्लिक करें।
  • अब अपना रजिस्ट्रेशन नंबर या मोबाइल नंबर दर्ज करें और 'Get Data' पर क्लिक कर दें।
  • आपके सामने पूरी स्क्रीन खुल जाएगी, जहां आप देख सकते हैं कि आपका स्टेटस एक्टिव है या नहीं और पिछली पेमेंट का क्या स्टेटस है।

PREV

अर्थव्यवस्था, बजट, स्टार्टअप्स, उद्योग जगत और शेयर मार्केट अपडेट्स के लिए Business News in Hindi पढ़ें। निवेश सलाह, बैंकिंग अपडेट्स और गोल्ड-सिल्वर रेट्स समेत पर्सनल फाइनेंस की जानकारी Money News in Hindi सेक्शन में पाएं। वित्तीय दुनिया की स्पष्ट और उपयोगी जानकारी — Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

June 2026 Bank Holiday: जून में 11 दिन नहीं खुलेंगे बैंक, जानें कैसे निपटाएं अपने काम
LPG New Rules: आज से गैस सिलेंडर के 5 नए नियम लागू! जानें किसका कटेगा कनेक्शन, कितने दिन बाद होगी बुकिंग?