
PM Kisan 23rd Installment Date: अगर आप भी प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की अगली किस्त का इंतजार कर रहे हैं, तो पिछले कुछ दिनों में आपके मोबाइल पर भी कई वीडियो, पोस्ट और मैसेज आए होंगे। इनमें दावा किया जा रहा है कि 18 जून को किसानों के खाते में ₹2,000 आने वाले हैं। लेकिन क्या सच में सरकार ने 18 जून की तारीख तय कर दी है? या फिर सोशल मीडिया पर चल रही बातें सिर्फ अनुमान हैं? अगर आप भी इस कन्फ्यूजन में हैं, तो यहां जानिए अभी तक क्या जानकारी सामने आई है, 23वीं किस्त को लेकर ताजा अपडेट क्या है और किसानों को फिलहाल क्या करना चाहिए।
दरअसल, पीएम किसान योजना की पिछली यानी 22वीं किस्त 13 मार्च 2026 को जारी की गई थी। इसके बाद से करोड़ों किसान 23वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर 18 जून की तारीख तेजी से वायरल होने लगी। वजह यह है कि कुछ साल पहले पीएम किसान योजना की एक किस्त 18 जून को जारी की गई थी। इसी पुराने रिकॉर्ड के आधार पर कई लोग अंदाजा लगा रहे हैं कि इस बार भी पैसा उसी दिन आ सकता है।
आज यानी 10 जून तक केंद्र सरकार या कृषि मंत्रालय की तरफ से 23वीं किस्त जारी करने की कोई आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की गई है। यानी सोशल मीडिया पर जो वीडियो या पोस्ट 18 जून को पैसा आने का दावा कर रहे हैं, वे सच नहीं हैं। जब तक सरकार आधिकारिक घोषणा नहीं करती, तब तक किसी भी तारीख को फाइनल मानना सही नहीं होगा।
हर बार किस्त से पहले सोशल मीडिया पर कई तरह के वीडियो वायरल होने लगते हैं। कुछ वीडियो में दावा किया जाता है कि पैसा जारी हो गया है, जबकि कुछ में नई तारीख बताई जाती है। समस्या तब होती है जब किसान इन दावों को सच मान लेते हैं और बिना पुष्टि के जानकारी आगे भेजने लगते हैं। यही वजह है कि जानकार किसानों को सलाह दे रहे हैं कि सिर्फ सरकारी जानकारी पर भरोसा करें, किसी वायरल वीडियो पर नहीं।
पीएम किसान योजना के तहत किसानों को साल में तीन बार ₹2,000 की किस्त दी जाती है। कुल मिलाकर हर साल ₹6,000 की सहायता मिलती है। योजना के पुराने पैटर्न को देखें तो अगली किस्त जून के आखिरी दिनों या जुलाई की शुरुआत में भी आ सकती है। हालांकि यह सिर्फ संभावित समय है, आधिकारिक तारीख नहीं। अंतिम फैसला सरकार की घोषणा के बाद ही साफ होगा।
कई बार पैसा जारी होने के बाद भी कुछ किसानों के खाते में किस्त नहीं पहुंचती। इसकी सबसे बड़ी वजह रिकॉर्ड में गड़बड़ी होती है। अगर आपका e-KYC पूरा नहीं है, आधार लिंकिंग में समस्या है या बैंक खाते की जानकारी गलत है, तो भुगतान रुक सकता है। इसलिए किस्त का इंतजार करने से पहले अपना रिकॉर्ड जरूर चेक कर लें।
अर्थव्यवस्था, बजट, स्टार्टअप्स, उद्योग जगत और शेयर मार्केट अपडेट्स के लिए Business News in Hindi पढ़ें। निवेश सलाह, बैंकिंग अपडेट्स और गोल्ड-सिल्वर रेट्स समेत पर्सनल फाइनेंस की जानकारी Money News in Hindi सेक्शन में पाएं। वित्तीय दुनिया की स्पष्ट और उपयोगी जानकारी — Asianet News Hindi पर।