
PM Kisan Status Check Online Process: आज, 30 अक्टूबर को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM Kisan) की 24वीं किस्त आ रही है। पीएम मोदी गुजरात के बनासकांठा (भिलडी) से करीब 9.34 करोड़ किसानों के बैंक खातों में 18,680 करोड़ रुपए ट्रांसफर करेंगे। इस बार भी कुछ गलतियों की वजह से कई किसानों के नाम लिस्ट से हट गए हैं या उनका पैसा अटक सकता है। अगर आप भी इस योजना के लाभार्थी हैं और पैसा आने का इंतजार कर रहे हैं, तो एक मिनट में जान सकते हैं कि आपके 2 हजार रुपए आएंगे या नहीं? यहां जानिए पूरी प्रॉसेस...
e-KYC पेंडिंग
अगर आपने अभी तक अपना ई-केवाईसी नहीं कराया है, तो पैसा नहीं आएगा। इसकी वजह से हर बार कई किसानों का पैसा अटकता है। इसलिए जल्दी से ई-केवाईसी करवा लें, ताकि पैसा बाद में आ सके।
आधार और बैंक खाता लिंक नहीं
आपका बैंक अकाउंट आपके आधार कार्ड से जुड़ा होना चाहिए और उसमें 'डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर' (DBT) चालू होना चाहिए। अगर बैंक डिटेल गलत है, तो भी पैसा वापस लौट जाएगा।
जमीन का वेरिफिकेशन (Land Seeding)
सरकारी रिकॉर्ड में आपकी जमीन का वेरिफिकेशन होना बेहद जरूरी है। इसके बिना पीएम किसान योजना का पैसा नहीं मिलता है। इसलिए जल्दी से जल्दी अपनी जमीन का वेरिफिकेशन करवा लें।
स्टेटस खुलने के बाद चेक करें कि क्या e-KYC, आधार सीडिंग (Aadhaar Seeding) और लैंड सीडिंग (Land Seeding) के आगे अंग्रेजी में 'YES' लिखा है? अगर तीनों के आगे YES है, तो टेंशन फ्री हो जाइए, आपके 2000 रुपए जरूर आएंगे। अगर किसी के आगे 'NO' लिखा है, तो तुरंत अपने नज़दीकी कृषि विभाग या जन सेवा केंद्र जाकर उसे ठीक कराएं।
अर्थव्यवस्था, बजट, स्टार्टअप्स, उद्योग जगत और शेयर मार्केट अपडेट्स के लिए Business News in Hindi पढ़ें। निवेश सलाह, बैंकिंग अपडेट्स और गोल्ड-सिल्वर रेट्स समेत पर्सनल फाइनेंस की जानकारी Money News in Hindi सेक्शन में पाएं। वित्तीय दुनिया की स्पष्ट और उपयोगी जानकारी — Asianet News Hindi पर।