पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम के आगे बैंक FD भी फेल? 5 साल के निवेश पर धांसू रिटर्न, पैसा भी डबल!

Published : Apr 13, 2026, 12:20 PM IST

Post Office Money Double Scheme: किसी सुरक्षित जगह निवेश करना चाहते हैं? बैंक जाने का मूड बना चुके हैं, तो एक मिनट रुकिए। पोस्ट ऑफिस की टाइम डिपॉजिट स्कीम बड़े बैंकों को मात दे रही है। जानिए कैसे आप महज 1000 रुपए से शुरुआत करके पैसा डबल कर सकते हैं।

PREV
16

पोस्ट ऑफिस की ये खास FD क्या है और क्यों खास?

सरकार ने अप्रैल-जून तिमाही के लिए छोटी बचत योजनाओं की ब्याज दरों का ऐलान कर दिया है। राहत की बात यह है कि ब्याज दरों में कोई कटौती नहीं की गई है। पोस्ट ऑफिस की नेशनल सेविंग्स टाइम डिपॉजिट स्कीम (Post Office Time Deposit Scheme) बिल्कुल बैंक की FD की तरह काम करती है। इसमें आपको एक तय समय के लिए पैसा जमा करना होता है, जिस पर सरकार आपको गारंटीड रिटर्न देती है।

26

कितने से शुरू कर सकते हैं निवेश?

पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम में आप सिर्फ 1,000 रुपए से अपना अकाउंट खुलवा सकते हैं। पैसा जमा करने की कोई मैक्सिमम लिमिट (No Maximum Limit) नहीं है, आप जितना चाहें उतना निवेश कर सकते हैं। आप 1 साल, 2 साल, 3 साल या 5 साल के लिए पैसा जमा कर सकते हैं।

36

कितना मिलता है ब्याज, बैंकों से क्यों है बेहतर?

जहां कई बड़े बैंक 5 साल की FD पर 6 से 7% के बीच ब्याज दे रहे हैं, वहीं पोस्ट ऑफिस आपको 7.5% तक का सालाना ब्याज ऑफर कर रहा है। 1 साल के लिए 6.9%, 2 साल के लिए 7.0%, 3 साल के लिए 7.1% और 5 साल के लिए 7.5% मिलता है।

46

पैसा डबल कैसे और कितने समय में होता है?

'रूल ऑफ 72' (Rule of 72) से आप पता कर सकते हैं कि आपका पैसा कितने समय में डबल हो जाएगा। आपको बस 72 को मिलने वाले ब्याज दर से भाग (Divide) देना है। मान लीजिए आपको 8% ब्याज मिल रहा है, तो 72/8 = 9 साल। पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम में आपको 7.5% ब्याज मिल रहा है। इस हिसाब से 72/7.5 = 9.6 साल। यानी करीब 9 साल 6 महीने में आपका पैसा डबल हो जाएगा।

56

कमाई के साथ टैक्स की भी बचत!

अगर आप 5 साल वाली टाइम डिपॉजिट स्कीम चुनते हैं, तो आपको डबल फायदा मिलता है। निवेश किए गए पैसे पर आपको इनकम टैक्स के सेक्शन 80C के तहत छूट मिलती है। आप सालाना 1.50 लाख रुपए तक के निवेश पर टैक्स बचा सकते हैं। ध्यान रहे, यह फायदा उन्हीं को मिलेगा जो पुरानी टैक्स रिजीम (Old Tax Regime) के तहत अपना ITR फाइल करते हैं।

66

कौन खुलवा सकता है ये अकाउंट?

  • पोस्ट ऑफिस में खाता खुलवाना बहुत आसान है। अकेले (Single) कोई भी बालिग अकाउंट खुलवा सकता है।
  • 2 या 3 लोग मिलकर भी जॉइंट अकाउंट खोल सकते हैं।
  • 10 साल से ऊपर का बच्चा अपने नाम से खाता चला सकता है, छोटे बच्चों के लिए माता-पिता अकाउंट खोल सकते हैं।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ आपकी जागरूकता और शिक्षा (Educational Purpose) के लिए है। पोस्ट ऑफिस की योजनाओं में ब्याज दरें सरकार द्वारा समय-समय पर बदली जा सकती हैं। निवेश करने से पहले अपने नजदीकी पोस्ट ऑफिस में जाकर नियमों को अच्छी तरह समझ लें या अपने वित्तीय सलाहकार (Financial Advisor) से सलाह जरूर लें। निवेश का कोई भी फैसला लेने से पहले सभी संबंधित दस्तावेजों को ध्यान से जरूर पढ़ें।

अर्थव्यवस्था, बजट, स्टार्टअप्स, उद्योग जगत और शेयर मार्केट अपडेट्स के लिए Business News in Hindi पढ़ें। निवेश सलाह, बैंकिंग अपडेट्स और गोल्ड-सिल्वर रेट्स समेत पर्सनल फाइनेंस की जानकारी Money News in Hindi सेक्शन में पाएं। वित्तीय दुनिया की स्पष्ट और उपयोगी जानकारी — Asianet News Hindi पर।

Read more Photos on

Recommended Stories