अर्थव्यवस्था में सुस्ती की खबरें, सरकारी बैंकों ने पिछले महीने बांटे 2.52 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा के कर्ज

 वित्त मंत्रालय के मुताबिक सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों ने अक्टूबर के त्योहारी मौसम में रिकॉर्ड 2.52 लाख करोड़ रुपये का कर्ज वितरित किया।  इसके अलावा 46,800 करोड़ रुपये की कार्यशील पूंजी ऋण के रूप में दी गई।

Asianet News Hindi | Published : Nov 21, 2019 2:15 PM IST


नई दिल्ली. सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों ने अक्टूबर के त्योहारी मौसम में रिकॉर्ड 2.52 लाख करोड़ रुपये का कर्ज वितरित किया। वित्त मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

वित्तीय सेवा विभाग ने बयान जारी कर कहा कि इसमें 1.05 लाख करोड़ रुपये का नया कर्ज शामिल है। इसके अलावा 46,800 करोड़ रुपये की कार्यशील पूंजी ऋण के रूप में दी गई। उल्लेखनीय है कि सरकार ने सितंबर में सरकारी बैंकों से कर्ज वितरण बढ़ाने और 400 जिलों में लोन मेला आयोजित करने के लिए कहा था ताकि खुदरा ग्राहकों और गैर - बैंकिंग वित्तीय कंपनी को कर्ज दिया जा सके।

Latest Videos

(यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है।) 

Share this article
click me!

Latest Videos

Supreme Court On Bulldozer Action: SC ने सरकारों को अब ढंग से समझा दिया
Rahul Gandhi LIVE: राहुल गांधी ने सोनीपत में जनता को संबोधित किया | हरियाणा विजय संकल्प यात्रा |
Congress LIVE: अभिषेक सिंघवी और श्री जयराम रमेश द्वारा कांग्रेस पार्टी की ब्रीफिंग।
Kolkata RG Kar Medical Collage Case LIVE: कोलकाता आरजी कर मेडिकल कॉलेज मामले की सुनवाई
Rahul Gandhi LIVE: राहुल गांधी ने सोनीपत में जनता को संबोधित किया | हरियाणा विजय संकल्प यात्रा |