Raghav Chadha Net Worth: आम आदमी पार्टी (AAP) से नाता तोड़कर भाजपा (BJP) का दामन थामने जा रहे राघव चड्ढा की नेटवर्थ पत्नी परिणीति चोपड़ा से भी कम है। चुनावी हलफनामे के अनुसार, उनके पास न खुद का घर है और ना ही जमीन। जानिए उनकी संपत्ति कितनी है...
राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा की संपत्ति की तुलना की जाए, तो दोनों के बीच एक बड़ा फासला नजर आता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, परिणीति की कुल संपत्ति करीब ₹74 करोड़ है। उनके पास मुंबई के बांद्रा में ₹22 करोड़ का लग्जरी घर है और ऑडी-रेंज रोवर जैसी महंगी कारों का कलेक्शन भी है। राज्यसभा चुनाव के दौरान दिए गए हलफनामे के अनुसार, राघव चड्ढा की कुल चल संपत्ति (Movable Assets) करीब ₹37 लाख है।
25
राघव चड्ढा की संपत्ति कितनी है?
एक चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) रह चुके राघव चड्ढा का निवेश काफी नपा-तुला है। रिपोर्ट्स के अनुसार, उनसे पास करीब ₹30,000 कैश, एक्सिस बैंक में लगभग ₹14.57 लाख जमा हैं। शेयर बाजार में उन्होंने करीब ₹6.35 लाख का निवेश किया हुआ है। राघव के पास 90 ग्राम सोना है, जिसकी कीमत करीब ₹4.95 लाख है। उनके पास एक मारुति स्विफ्ट डिजायर (2019 मॉडल) है, जिसकी वैल्यू ₹1.32 लाख बताई गई है।
35
राघव चड्ढा के पास खुद का घर नहीं
सबसे चौंकाने वाली बात ये है कि राघव चड्ढा के पास अपने नाम पर कोई भी घर, दुकान या जमीन (Immovable Property) नहीं है। वे दिल्ली के एक मिडिल क्लास फैमिली से आते हैं और फिलहाल किराए के या सरकारी आवास में रहते हैं।
राघव चड्ढा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से बी.कॉम करने के बाद साल 2011 में चार्टर्ड अकाउंटेंट की डिग्री ली थी। उन्होंने 'डेलॉयट' (Deloitte) जैसी बड़ी विदेशी कंपनियों में काम किया है। साल 2012 में वे केजरीवाल की टीम से जुड़े और तब से वे 'आप' के अहम चेहरा रहे। हालांकि, अब उन्होंने भाजपा में शामिल होने का फैसला कर सबको हैरान कर दिया है।
55
राघव चड्ढा चर्चा में क्यों हैं?
राघव चड्ढा के साथ 'आप' के 7 अन्य सांसद भी भाजपा में शामिल हो रहे हैं। इनमें अशोक मित्तल जैसे बड़े नाम भी शामिल हैं, जिनके घर हाल ही में ED की छापेमारी हुई थी। 2027 के पंजाब चुनाव से पहले राघव का यह कदम उनकी सियासी और निजी जिंदगी, दोनों के लिहाज से बेहद अहम माना जा रहा है।
अर्थव्यवस्था, बजट, स्टार्टअप्स, उद्योग जगत और शेयर मार्केट अपडेट्स के लिए Business News in Hindi पढ़ें। निवेश सलाह, बैंकिंग अपडेट्स और गोल्ड-सिल्वर रेट्स समेत पर्सनल फाइनेंस की जानकारी Money News in Hindi सेक्शन में पाएं। वित्तीय दुनिया की स्पष्ट और उपयोगी जानकारी — Asianet News Hindi पर।