
Gold Investment on Ram Navami: मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव रामनवमी आज धूमधाम से मनाई जा रही है। भारत में इस दिन को न सिर्फ आध्यात्मिक रूप से बल्कि आर्थिक रूप से भी बेहद शुभ माना जाता है। मान्यता है कि इस दिन किया गया निवेश 'अक्षय' (कभी न खत्म होने वाला) फल देता है। अक्सर लोग रामनवमी पर सोना खरीदना चाहते हैं, लेकिन बैंक की छुट्टी और सर्राफा बाजार बंद होने की वजह से मन मार कर रह जाते हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि अब सोना खरीदने के लिए आपको घर से बाहर निकलने की भी जरूरत नहीं है? आप अपने स्मार्टफोन से महज 100 रुपए में शुद्ध 24 कैरेट सोना खरीद सकते हैं। आइए जानते हैं कैसे...
आजकल लोग डिजिटल गोल्ड (Digital Gold) में निवेश कर रहे हैं, जो एक मॉर्डन तरीका है। इसमें आप सोने के सिक्के या गहने के बजाय 'वैल्यू' खरीदते हैं। इसकी सबसे बड़ी खासियत शुद्धता की गारंटी होती है। आपको 99.9% शुद्ध 24K सोना मिलता है। इसे आपको अलमारी में छिपाने की जरूरत नहीं, यह पूरी तरह इंश्योर्ड (Insured) तिजोरियों में सेफ रहता है। अगर आपके पास हजारों का बजट नहीं है, तो भी आप 100 रुपए, 500 रुपए या अपनी मर्जी के छोटे अमाउंट से शुरुआत कर सकते हैं।
1. UPI ऐप्स
आजकल लगभग हर स्मार्टफोन में यूपीआई (PhonePe, Google Pay, Paytm) ऐप्स हैं। ऐप में जाकर 'Gold' सेक्शन में जितने का सोना लेना है डालें और पेमेंट कर दें। आपका सोना तुरंत आपके 'डिजिटल वॉलेट' में जमा हो जाएगा।
2. गोल्ड ETF
अगर आप शेयर मार्केट में दिलचस्पी रखते हैं, तो गोल्ड ETF (Exchange Traded Funds) सबसे बेस्ट हो सकता है। इसमें मेकिंग चार्ज नहीं लगता और आप इसे कभी भी लाइव मार्केट रेट पर बेच सकते हैं।
डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल सिर्फ सूचनात्मक उद्देश्यों (Informational Purposes) के लिए है। इसे निवेश की सलाह न माना जाए। डिजिटल गोल्ड या किसी भी अन्य वित्तीय साधन में निवेश बाजार के जोखिमों के अधीन है। निवेश करने से पहले कृपया अपने वित्तीय सलाहकार से सलाह जरूर लें और प्लेटफॉर्म के नियम व शर्तें ध्यान से पढ़ें।
अर्थव्यवस्था, बजट, स्टार्टअप्स, उद्योग जगत और शेयर मार्केट अपडेट्स के लिए Business News in Hindi पढ़ें। निवेश सलाह, बैंकिंग अपडेट्स और गोल्ड-सिल्वर रेट्स समेत पर्सनल फाइनेंस की जानकारी Money News in Hindi सेक्शन में पाएं। वित्तीय दुनिया की स्पष्ट और उपयोगी जानकारी — Asianet News Hindi पर।