18 सेकंड के ऑड‍ियो क्‍लि‍प में रतन टाटा ने एअर इंडिया के पैसेंजर्स से की मन की बात, जानिए क्‍या कहा

एअर इंडिया के ट्वि‍टर हैंडल (Air India Twitter Handle) पर रतन टाटा का 18 सेकंड का ऑड‍ियो क्‍ल‍िप पोस्‍ट हुआ है। जिसमें उन्‍होंने एअर इंडिया के पैसेंजर्स (Air India Passengers)  को अपने मन की बात कही है।

 

Asianet News Hindi | Published : Feb 2, 2022 8:06 AM IST / Updated: Feb 02 2022, 01:56 PM IST

बिजनेस डेस्‍क। देश की सबसे बड़ी एयरलाइन कंपनी एअर इंडिया (Air India) अब टाटा ग्रुप (Tata Group) की हो चुकी है। 27 जनवरी को सभी सरकार से टाटा ग्रुप को एअर इंडिया के तमाम अध‍िकार मिल चुके हैं। ऐसे में आज एअर इंडिया के ट्वि‍टर हैंडल (Air India Twitter Handle) पर रतन टाटा का 18 सेकंड का ऑड‍ियो क्‍ल‍िप पोस्‍ट हुआ है। जिसमें उन्‍होंने एअर इंडिया के पैसेंजर्स (Air India Passengers)  को अपने मन की बात कही है। यह मैसेज एक तरह का वैलकम मैसेज है वो भी रतन टाटा की आवाज में। जिसमें उन्‍होंने सभी पैसेंजर्स को वेलकम किया है। आइए आपको भी बताते हैं कि आख‍िर उन्‍होंने इस कुछ सेकंड के मैसेज में एअर इंडिया के पैसेंजर्स को क्‍या कहा है।

ऑडियो क्‍ल‍िप में ऐसा कहा
उन्‍होंने अपने 18 सेकंड के ऑडियो क्‍लि‍प में एअर इंडिया के पैसेंजर्स का स्‍वागत किया। उन्‍होंने कहा कि सभी पैंसजर्स का एअर इंडिया में स्‍वागत है। उन्‍होंने कहा कि पैसेंजर्स की सर्विस और तमाम सुविााओं का ध्‍यान रखने और एयरलाइन को देश के सभी हवाई यात्रि‍यों की पसंदीदा बनाने के लिए टाटा ग्रुप, एअर इंडिया के इंप्‍लॉयज के साथ काम करने को लेकर काफी उत्‍साहित है। टाटा ग्रुप की फ्लैगशिप कंपनी टाटा सन्स की यूनिट टैलेस प्राइवेट लिमिट अब एयर इंडिया को ऑपरेट करेगी।

टाटा संस ने लिखा था एअर इंडिया के कर्मचारियों को खत
एअर इंडिया के टाटा ग्रुप में अध‍िकारिक रूप से शामिल होने के बाद टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने एअर इंडिया के इंप्‍लॉयज को लेटर लिखा था। जिसमें उन्‍होंने कहा था कि अब पूरे देश की नजरें एअर इंडिया और टाटा ग्रुप पर गढ़ी हुई हैं। देश के लोगों में यह बात चल रही है कि आख‍िर अब टाटा ग्रुप और एअर इंडिया किस अंदाज में देश के लेागों की सेवा करने वाले हैं। उन्‍होंने यह भी कहा कि टाटा ग्रुप एअर इंडिया को दुनिया की सबसे बेहतरीन एअरलाइन बनाने के लिए पूरी कोश‍िश में जुटा है और उसे बनाकर ही रहेंगे। चेयरमैन ने कहा कि एअर इंडिया का गोल्‍ड पीरियड शुरू हो गया है। उन्‍होंने कहा कि वह एयरलाइन के कर्मचारियां का स्‍वगत करते हैं।

69 साल बाद हुई वापसी
एअर इंडिया को टाटा ग्रुप में शामिल करने का लेन-देन दिसंबर 2021 तक पूरा किया जाना था, लेकिन बाद में प्रोसीजर वर्क को पूरा करने के लिए अपेक्षित समय से ज्‍यादा लग जाने के कारण समय सीमा जनवरी 2022 तक बढ़ा दी गई थी। इस डील के बाद एअर इंडिया की टाटा ग्रुप में करीब 69 साल के बाद वापसी होगी। टाटा समूह ने अक्टूबर 1932 में टाटा एयरलाइंस के रूप में एअर इंडिया  की स्थापना की थी। सरकार ने 1953 में एयरलाइन का राष्ट्रीयकरण किया।

यह भी पढ़ें

Petrol Diesel Price Today, 2 Feb 2022: 90 डॉलर से नीचे आया क्रूड ऑयल, फ्यूल प्राइस में 89 दिन से बदलाव नहीं

Gold Silver Price, 2 Feb 2022: 6 दिन 850 रुपए सस्‍ता हुआ सोना, जानिए 12 शहरों के फ्रेश प्राइस

Cryptocurrency Price, 2 Feb, 2022: Cryptocurrency Tax की घोषणा के बाद कितने हुए बिटकॉइन के दाम, जानिए यहां

Share this article
click me!