
Salary Pension News: सितंबर की सैलरी का इंतजार कर रहे केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर है। आमतौर पर महीने के आखिरी दिन मिलने वाली सैलरी और पेंशन इस बार समय से पहले ही बैंक खातों में ट्रांसफर होने जा रहा है। शुक्रवार, 25 सितंबर को ही सरकार आपके बैंक अकाउंट में पैसा भेजने जा रही है। जानिए सरकार ने ये फैसला क्यों लिया है और सैलरी 5 दिन पहले ही क्रेडिट क्यों हो रही है...
देशभर में 28 से 30 सितंबर के बीच 3 दिनों की राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल प्रस्तावित है। महीने का आखिरी हफ्ता और तिमाही का क्लोजिंग टाइम होने की वजह से अगर बैंक बंद रहते, तो लाखों कर्मचारियों और बुजुर्ग पेंशनर्स के पैसे अटक सकते थे। त्योहारों और घर के खर्चों के बीच किसी को परेशानी न हो, इसलिए वित्त मंत्रालय ने दखल दिया और फैसला लिया कि हड़ताल शुरू होने से पहले ही सबका भुगतान क्लियर कर दिया जाए।
Ministry of Finance has decided that the salary/wages and pension for September 2026 may be disbursed on 25 September 2026 (Friday) in view of the proposed three-day nationwide bank strike from 28–30 September 2026.
The measure covers Central Government employees and pensioners,… pic.twitter.com/yhxfKBVvdn— Central Secretariat Service Forum (@CSSforum_) September 23, 2026
कंट्रोलर जनरल ऑफ अकाउंट्स (CGA) के 23 सितंबर के ऑफिस मेमोरेंडम के मुताबिक, सभी केंद्रीय सरकारी कर्मचारियों की सितंबर की सैलरी 25 सितंबर को जारी की जा सकती है। इसमें डिफेंस, पोस्ट और टेलीकम्युनिकेशन विभागों के कर्मचारी भी शामिल हैं। औद्योगिक कर्मचारियों के सितंबर के वेतन को भी इसी तारीख को पहले जारी किया जा सकता है।
25 सितंबर को मिलने वाली सैलरी और पेंशन को एडवांस पेमेंट माना जाएगा। अगर बाद में वास्तविक राशि तय होने पर कोई अंतर निकलता है, तो उसका एडजस्टमेंट अक्टूबर 2026 की सैलरी में किया जाएगा। CGA ने रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) से कहा है कि वह सभी बैंकों की नोडल और पे-रोल ब्रांच को तुरंत अलर्ट भेज दें, ताकि वीकेंड या हड़ताल के दौरान किसी को कैश की किल्लत न झेलनी पड़े।
अर्थव्यवस्था, बजट, स्टार्टअप्स, उद्योग जगत और शेयर मार्केट अपडेट्स के लिए Business News in Hindi पढ़ें। निवेश सलाह, बैंकिंग अपडेट्स और गोल्ड-सिल्वर रेट्स समेत पर्सनल फाइनेंस की जानकारी Money News in Hindi सेक्शन में पाएं। वित्तीय दुनिया की स्पष्ट और उपयोगी जानकारी — Asianet News Hindi पर।