SBI Credit Card वालों को झटका! 1 दिसंबर से पेट्रोल-डीजल पर देना होगा ज्यादा पैसा, जानिए कितना?

Published : Nov 26, 2026, 09:07 PM IST
SBI Credit Card

सार

SBI Credit Card New Rules: 1 दिसंबर 2026 से SBI कार्ड के कुछ ट्रांजैक्शन महंगे होंगे। ₹30,000 से ज्यादा के ट्रांसपोर्ट भुगतान और ₹50,000 से अधिक फ्यूल खर्च पर 1% चार्ज लगेगा। जानिए नियम।

SBI Credit Card New Rules: अगर आपके पर्स में SBI का क्रेडिट कार्ड है और आप उससे पेट्रोल-डीजल या ट्रांसपोर्ट से जुड़े बड़े भुगतान करते हैं, तो यह खबर आपके लिए जरूरी है। दिसंबर की शुरुआत आपके क्रेडिट कार्ड बिल को महंगा कर सकती है। SBI Card ने 1 दिसंबर 2026 से कुछ खास ट्रांजैक्शन पर अतिरिक्त शुल्क लगाने का फैसला किया है। नए नियम के तहत पात्र लेनदेन पर 1 प्रतिशत फीस लगेगी। हालांकि, यह चार्ज हर ग्राहक या हर ट्रांजैक्शन पर लागू नहीं होगा।

1 दिसंबर से बदल जाएगा SBI क्रेडिट कार्ड का नियम

SBI Card ने 27 अक्टूबर 2026 को जारी नोटिस में नए शुल्क की जानकारी दी थी। इसके मुताबिक, ज्यादा रकम वाले ट्रांसपोर्टेशन और फ्यूल ट्रांजैक्शन पर अतिरिक्त चार्ज लगेगा। नए नियम में ट्रांसपोर्टेशन के लिए 30,000 रुपये और फ्यूल खर्च के लिए 50,000 रुपये की सीमा तय की गई है। दोनों श्रेणियों में शुल्क की गणना अलग-अलग होगी।

यह भी पढ़ें: 'जब बच्चे तड़प रहे थे, तब सैफई में नाच देख रहे थे...' ओवैसी ने अखिलेश यादव से पूछे तीखे सवाल!

₹30,000 से ज्यादा के भुगतान पर लगेगा 1% चार्ज

अगर आप SBI क्रेडिट कार्ड से एक बार में 30,000 रुपये से ज्यादा का पात्र ट्रांसपोर्टेशन भुगतान करते हैं, तो पूरी ट्रांजैक्शन राशि पर 1 प्रतिशत शुल्क लगेगा। उदाहरण के लिए, 35,000 रुपये के भुगतान पर 350 रुपये और 50,000 रुपये पर 500 रुपये अतिरिक्त देने होंगे। यह नियम MCC 4111, 4784 और 4131 के तहत आने वाले लेनदेन पर लागू होगा।

पेट्रोल-डीजल पर ₹50,000 से ज्यादा खर्च किया तो सावधान!

फ्यूल ट्रांजैक्शन के लिए अलग नियम बनाया गया है। अगर एक बिलिंग साइकिल में आपके SBI क्रेडिट कार्ड से पात्र फ्यूल खर्च 50,000 रुपये से ज्यादा हो जाता है, तो पूरे खर्च पर 1 प्रतिशत शुल्क लगेगा। मान लीजिए, आपने एक बिलिंग साइकिल में पेट्रोल-डीजल पर 60,000 रुपये खर्च किए। ऐसे में 600 रुपये अतिरिक्त शुल्क देना होगा। यह चार्ज केवल सीमा से ऊपर की रकम पर नहीं, बल्कि पूरे पात्र फ्यूल खर्च पर लगेगा।

किन ग्राहकों पर नहीं पड़ेगा नए नियम का असर?

अगर आपका एक ट्रांसपोर्टेशन ट्रांजैक्शन 30,000 रुपये या उससे कम है, तो इस नए नियम के तहत अतिरिक्त शुल्क नहीं लगेगा। इसी तरह, बिलिंग साइकिल में कुल पात्र फ्यूल खर्च 50,000 रुपये से अधिक नहीं होने पर नया 1 प्रतिशत शुल्क लागू नहीं होगा। फ्यूल ट्रांजैक्शन की पहचान MCC 5172, 5541, 5542 और 5983 के जरिए होगी।

अतिरिक्त चार्ज से बचने के लिए क्या करें?

SBI क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल करने वाले ग्राहकों को अपने मासिक खर्च और बिलिंग साइकिल पर नजर रखनी चाहिए। खासकर वे लोग जो कारोबार, यात्रा या वाहनों के लिए बड़ी रकम खर्च करते हैं, उन्हें नए शुल्क की जानकारी रखना जरूरी है। ध्यान रहे कि निर्धारित सीमा पार होने पर 1 प्रतिशत फीस के अलावा लागू टैक्स भी देना पड़ सकता है। इसलिए भुगतान से पहले SBI Card की आधिकारिक वेबसाइट पर अपने कार्ड से जुड़े नियम जरूर जांच लें।

यह भी पढ़ें: EPFO 3.0: PF खाताधारकों की मौज! अब ATM से निकलेगा पैसा, 12 महीने का इंतजार भी खत्म?

PREV

अर्थव्यवस्था, बजट, स्टार्टअप्स, उद्योग जगत और शेयर मार्केट अपडेट्स के लिए Business News in Hindi पढ़ें। निवेश सलाह, बैंकिंग अपडेट्स और गोल्ड-सिल्वर रेट्स समेत पर्सनल फाइनेंस की जानकारी Money News in Hindi सेक्शन में पाएं। वित्तीय दुनिया की स्पष्ट और उपयोगी जानकारी — Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

EPFO 3.0: PF खाताधारकों की मौज! अब ATM से निकलेगा पैसा, 12 महीने का इंतजार भी खत्म?
SBI Minimum Balance Rules 2026: खाते में ₹500 बैलेंस बचा है तो क्या बैंक काटेगा जुर्माना? जानिए नया नियम