
SBI Funds Management IPO: अगर आप शेयर बाजार से कमाई का मौका ढूंढ रहे हैं, तो आज यानी 14 जुलाई 2026 से आपके लिए एक बड़ा मौका खुल गया है। देश की सबसे बड़ी म्यूचुअल फंड कंपनी SBI Funds Management का मेगा आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए ओपन हो चुका है। कंपनी इस आईपीओ के जरिए बाजार से ₹9,812.91 करोड़ जुटाने की तैयारी में है। बाजार खुलते ही इस आईपीओ को लेकर निवेशकों में भारी उत्साह देखा जा रहा है। सबसे मजेदार बात यह है कि अनऑफिशियल मार्केट यानी ग्रे मार्केट में इस शेयर ने पहले ही दिन तहलका मचा दिया है। आइए जानते हैं कि ग्रे मार्केट का क्या हाल है, आपको कम से कम कितने पैसे लगाने होंगे और मार्केट एक्सपर्ट्स इसे लेकर क्या कहते हैं...
आईपीओ के खुलते ही ग्रे मार्केट से बहुत ही पॉजिटिव संकेत आ रहे हैं। मार्केट सोर्सेज के मुताबिक, एसबीआई फंड्स मैनेजमेंट के अनलिस्टेड शेयर अपने तय प्राइस बैंड से काफी ऊपर ट्रेड कर रहे हैं। अपर प्राइस बैंड ₹574 प्रति शेयर है। ग्रे मार्केट में भाव (GMP) करीब ₹674 प्रति शेयर चल रहा है। यानी पहले ही दिन प्रति शेयर अनुमानित मुनाफा ₹100 (करीब 17.42% प्रीमियम) देखने को मिल रहा है। इसका साफ मतलब है कि बाजार इस आईपीओ को लेकर काफी उत्सुक है।
आम रिटेल निवेशकों के लिए खिड़की खुलने से ठीक एक दिन पहले यानी 13 जुलाई को बड़े संस्थागत निवेशकों (Anchor Investors) के लिए दांव लगाने का मौका था। ब्लैकरॉक (BlackRock), फिडेलिटी (Fidelity) और गोल्डमैन सैक्स (Goldman Sachs) जैसे ग्लोबल दिग्गजों के साथ-साथ भारत की सरकारी कंपनी LIC और HDFC म्यूचुअल फंड ने मिलकर इस आईपीओ में ₹2,663 करोड़ का तगड़ा निवेश पहले ही कर दिया है। दिग्गजों का यह भरोसा आम निवेशकों का हौसला बढ़ाने वाला है।
Anand Rathi Research (सब्सक्राइब): इनका मानना है कि एसबीआई फंड्स मैनेजमेंट की मार्केट लीडरशिप और मजबूत प्रॉफिट मार्जिन निवेशकों के लिए लंबी रेस का घोड़ा साबित हो सकती है।
Swastika Investmart (सब्सक्राइब): इस ब्रोकरेज फर्म ने कंपनी के पीछे खड़े 'SBI' के तगड़े डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क पर भरोसा जताया है, जो देश के कोने-कोने तक फैला है।
Arihant Capital (लॉन्ग टर्म सब्सक्राइब): अगर आप कुछ दिनों के मुनाफे के बजाय लंबे समय के लिए पैसा लगाना चाहते हैं, तो इस फर्म के मुताबिक यह अच्छा साबित हो सकता है।
डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ जागरूकता और शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। यह किसी भी प्रकार की वित्तीय या निवेश सलाह (Financial or Investment Advice) नहीं है। शेयर बाजार और आईपीओ (IPO) में निवेश करना जोखिमों के अधीन है, जहां मुनाफे के साथ-साथ नुकसान की भी संभावना होती है। अनऑफिशियल ग्रे मार्केट (GMP) के आंकड़े बदलते रहते हैं और ये लिस्टिंग के दिन मिलने वाले मुनाफे की 100% गारंटी नहीं होते। किसी बई तरह के निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार (Financial Advisor) से सलाह जरूर लें।
अर्थव्यवस्था, बजट, स्टार्टअप्स, उद्योग जगत और शेयर मार्केट अपडेट्स के लिए Business News in Hindi पढ़ें। निवेश सलाह, बैंकिंग अपडेट्स और गोल्ड-सिल्वर रेट्स समेत पर्सनल फाइनेंस की जानकारी Money News in Hindi सेक्शन में पाएं। वित्तीय दुनिया की स्पष्ट और उपयोगी जानकारी — Asianet News Hindi पर।