SBI Funds Management vs HDFC AMC: नया शेयर खरीदें या पुराने दिग्गज पर लगाएं दांव?

Published : Jul 22, 2026, 10:03 AM IST
SBI Funds vs HDFC AMC

सार

SBI Funds vs HDFC AMC: एसबीआई फंड्स मैनेजमेंट और HDFC AMC में कौन-सा शेयर बेहतर है? AUM, प्रॉफिट, ROE, डिविडेंड, वैल्यूएशन और ग्रोथ से जानिए किस पर लगाएं दांव।

SBI vs HDFC AMC: शेयर बाजार में एसबीआई फंड्स मैनेजमेंट (SBI Funds Management) की लिस्टिंग के बाद निवेशकों के सामने एक बड़ा सवाल खड़ा हो गया है। क्या नए-नवेले इस शेयर में पैसा लगाना सही रहेगा या फिर पहले से बाजार में मौजूद HDFC AMC पर भरोसा करना बेहतर होगा? दोनों ही देश की बड़ी एसेट मैनेजमेंट कंपनियां (AMC) हैं और करोड़ों भारतीयों के SIP और म्यूचुअल फंड का पैसा मैनेज करती हैं। ऐसे में आइए जानते हैं निवेश के लिहाज से कौन ज्यादा स्ट्रॉन्ग है...

AMC कंपनी कमाई कैसे करती है?

AMC (Asset Management Company) ऐसी कंपनी होती है, जो म्यूचुअल फंड, PMS, AIF और दूसरे निवेश प्रोडक्ट्स का पैसा मैनेज करती है। इसके बदले कंपनी निवेशकों से मैनेजमेंट फीस लेती है। किसी AMC की कमाई मुख्य रूप से तीन बातों पर निर्भर करती है। उसके पास कितना पैसा (AUM) मैनेजमेंट में है। वह किस तरह के फंड चला रही है। कम खर्च में ज्यादा पैसा मैनेज करने की क्षमता। यही तीन चीजें तय करती हैं कि कंपनी कितना मुनाफा कमा सकती है।

SBI Funds Management vs HDFC AMC: किसके पास ज्यादा पैसा?

पैरामीटरSBI Funds ManagementHDFC AMC
Mutual Fund QAAUM12.51 लाख करोड़ रुपए9.28 लाख करोड़ रुपए
कुल QAAUM29.46 लाख करोड़ रुपए9.43 लाख करोड़ रुपए
इंडस्ट्री शेयर15.3%11.4%

कमाई और मुनाफे में कौन आगे?

पैरामीटरSBI FundsHDFC AMC
रेवेन्यू₹43,895 मिलियन₹41,222 मिलियन
नेट प्रॉफिट₹30,674 मिलियन₹28,581 मिलियन
प्रॉफिट मार्जिन69.88%69.40%

नोट- आंकड़े FY26 के अनुसार हैं। दोनों कंपनियां अपनी कमाई का करीब 70% हिस्सा मुनाफे में बदल रही हैं। यह किसी भी बिजनेस के लिए बेहद मजबूत मार्जिन माना जाता है।

SBI vs HDFC AMC: वैल्यूएशन में कौन बेहतर?

पैरामीटरSBI FundsHDFC AMC
P/E Ratio40.7238.78
ROE43.31%33.61%
Dividend Yieldउपलब्ध नहीं2.44%

SBI AMC और HDFC AMC में सबसे बड़ा अंतर क्या है?

HDFC AMC के कुल AUM का लगभग 66% हिस्सा इक्विटी फंड्स में है। इन फंड्स पर AMC को ज्यादा फीस मिलती है। साथ ही कंपनी के अधिकांश इक्विटी फंड पिछले तीन साल में शानदार प्रदर्शन करते रहे हैं। दूसरी ओर एसबीआई फंड्स मैनेजमेंट के पास बड़ी मात्रा में पैसिव फंड्स, ETF और EPFO का पैसा है। इनसे फीस अपेक्षाकृत कम मिलती है। यानी एसबीआई फंड्स ज्यादा पैसा मैनेज करता है, लेकिन हर एक रुपए से होने वाली कमाई HDFC AMC की तुलना में कम हो सकती है।

HDFC AMC की सबसे बड़ी ताकत

HDFC AMC पिछले करीब आठ साल से शेयर बाजार में लिस्टेड है। इस दौरान कंपनी ने लगातार अच्छे रिजल्ट दिए, रेगुलर डिविडेंड दिया, निवेशकों का भरोसा बनाया और मजबूत इक्विटी फंड प्रदर्शन दिखाया। यही वजह है कि कई निवेशक इसे ज्यादा भरोसेमंद विकल्प मानते हैं।

SBI Funds Management की सबसे बड़ी ताकत

एसबीआई फंड्स मैनेजमेंट के पास भी कई मजबूत पॉइंट हैं। यह भारत की सबसे बड़ी AMC है। पैसिव इन्वेस्टिंग में मजबूत पकड़ है। कम ऑपरेटिंग कॉस्ट है और देशभर में सबसे बड़ा डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क है। मार्केट एक्सपर्ट्स के अनुसार, अगर आने वाले सालों में पैसिव फंड्स तेजी से बढ़ते हैं, तो इसका फायदा SBI Funds को मिल सकता है।

SBI Funds में निवेश से पहले इन बातों का रखें ध्यान

  • कंपनी अभी-अभी शेयर बाजार में लिस्ट हुई है, इसलिए इसका लंबा ट्रैक रिकॉर्ड नहीं है।
  • IPO पूरी तरह ऑफर फॉर सेल (Offer For Sale) था। कंपनी के पास नया पैसा नहीं आया।
  • कुछ बड़े डिस्ट्रीब्यूटर्स और स्कीम्स पर कंपनी की निर्भरता ज्यादा है।

FAQs

SBI Funds Management की लिस्टिंग किस भाव पर हुई?

कंपनी की लिस्टिंग ₹613.30 पर हुई, जो ₹574 के इश्यू प्राइस से करीब 6.85% प्रीमियम पर थी।

HDFC AMC कब से शेयर बाजार में लिस्टेड है?

HDFC AMC अगस्त 2018 से शेयर बाजार में लिस्टेड है।

किस कंपनी का AUM ज्यादा है?

SBI Funds Management का कुल AUM HDFC AMC से काफी बड़ा है।

क्या सिर्फ बड़ा AUM होना ही बेहतर निवेश की गारंटी है?

नहीं। AUM के साथ फंड की क्वालिटी, फीस, डिविडेंड, ट्रैक रिकॉर्ड और वैल्यूएशन भी देखना जरूरी है।

सोर्स: www.equitymaster.com

डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य से तैयार किया गया है। इसे निवेश की सलाह न समझें। यहां दिए गए डिटेल्स equitymaster.com के अनुसार हैं। शेयर बाजार में निवेश जोखिमों के अधीन है। किसी भी शेयर, IPO या म्यूचुअल फंड में निवेश करने से पहले खुद रिसर्च करें या सेबी रजिस्टर्ड वित्तीय सलाहकार से सलाह जरूर लें। पिछले प्रदर्शन से भविष्य के रिटर्न की गारंटी नहीं मिलती।

PREV

अर्थव्यवस्था, बजट, स्टार्टअप्स, उद्योग जगत और शेयर मार्केट अपडेट्स के लिए Business News in Hindi पढ़ें। निवेश सलाह, बैंकिंग अपडेट्स और गोल्ड-सिल्वर रेट्स समेत पर्सनल फाइनेंस की जानकारी Money News in Hindi सेक्शन में पाएं। वित्तीय दुनिया की स्पष्ट और उपयोगी जानकारी — Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

शेयर मार्केट क्यों गिरता है? Sensex और Nifty अचानक लाल क्यों हो जाते हैं? जानें इसके पीछे की असली वजह
एडटेक कंपनी मोबएवेन्यू ने बदला ब्रांड, AI न्यूरल इंजन भी किया लॉन्च