
SBI Account Rule Change: अगर आपका भी अकाउंट देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक SBI में है, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने अपने 'जीरो बैलेंस' वाले खातों (BSBD Account) के नियमों मेंबड़ा बदलाव कर दिया है। अब बैंक से बार-बार पैसे निकालना आपकी जेब पर भारी पड़ सकता है। नए नियम 1 अक्टूबर 2026 से पूरे देश में लागू हो जाएंगे। आइए जानते हैं कि एसबीआई ग्राहकों के लिए क्या बदला है और इसका आप पर क्या असर होगा...
इस नए नियम का सबसे बड़ा झटका है कि डिजिटल ट्रांजैक्शन भी लिमिट में ही रहेंगे। पहले क्या होता था कि अगर आप डिजिटल तरीके से पैसे निकालते या ट्रांसफर करते थे, तो उसे इस 4 फ्री वाली लिमिट में नहीं गिना जाता था। लेकिन, 1 अक्टूबर से नियम बदल जाएंगे।
BSBD (बेसिक सेविंग्स बैंक डिपॉजिट) एक खास तरह का खाता है। यह आम आदमी के लिए बनाया गया है, ताकि वे बिना किसी मिनिमम बैलेंस की टेंशन के बैंकिंग से जुड़ सके। इसमें खाते में पैसे न होने पर कोई जुर्माना नहीं लगता। बैंक इसके साथ एक बेसिक RuPay डेबिट (ATM) कार्ड देता है, जिसका कोई सालाना चार्ज नहीं होता। इस खाते में बस एक कमी ये है कि आपको चेकबुक की सुविधा नहीं मिलती।
SBI ने इस खाते के लिए एक बहुत ही सख्त शर्त रखी है। अगर आपका SBI में यह 'जीरो बैलेंस' (BSBD) खाता है, तो आप उसी बैंक में कोई दूसरा नॉर्मल सेविंग अकाउंट नहीं रख सकते। अगर आपके पास पहले से कोई सेविंग अकाउंट है और आप यह नया जीरो बैलेंस खाता खुलवाते हैं, तो आपको अपना पुराना वाला खाता 30 दिनों के अंदर हर हाल में बंद करना होगा।
फ्री ATM कार्ड की सुविधा
बैंक आपको एक बेसिक रुपे (RuPay) डेबिट कार्ड बिना किसी फीस के देता है। सबसे अच्छी बात यह है कि इस कार्ड का कोई सालाना मेंटेनेंस चार्ज (Annual Fee) नहीं कटता है।
पैसे आने पर कोई चार्ज नहीं
अगर आपके खाते में NEFT या RTGS जैसे डिजिटल तरीकों से कहीं से पैसे आते हैं (क्रेडिट होते हैं), तो बैंक इसके लिए आपसे एक भी पैसा नहीं काटता है।
सरकारी चेक जमा करना एकदम मुफ्त
अगर आपको केंद्र या राज्य सरकार की तरफ से कोई भी चेक मिलता है (जैसे- किसी सरकारी योजना या सब्सिडी का पैसा), तो उस चेक को इस खाते में क्लियर कराने या जमा करने की कोई फीस नहीं लगती।
बंद खाता चालू कराना भी फ्री
अगर आपने लंबे समय तक खाते का इस्तेमाल नहीं किया और वह बंद (इनएक्टिव) हो गया है, तो उसे दोबारा चालू (Reactivate) कराने पर बैंक कोई पेनाल्टी या चार्ज नहीं लेता है। ध्यान रहे कि अगर आप हमेशा के लिए अकाउंट बंद करवाएंगे, तब बैंक क्लोजर चार्ज ले सकता है।
अर्थव्यवस्था, बजट, स्टार्टअप्स, उद्योग जगत और शेयर मार्केट अपडेट्स के लिए Business News in Hindi पढ़ें। निवेश सलाह, बैंकिंग अपडेट्स और गोल्ड-सिल्वर रेट्स समेत पर्सनल फाइनेंस की जानकारी Money News in Hindi सेक्शन में पाएं। वित्तीय दुनिया की स्पष्ट और उपयोगी जानकारी — Asianet News Hindi पर।