Stocks to Buy: बाजार की सुस्ती में 'जैकपॉट' बनेंगे ये 5 शेयर! दे सकते हैं 62% का जोरदार रिटर्न

Published : Apr 09, 2026, 10:17 AM IST

Best Stocks to Buy: आज 9 अप्रैल को शेयर बाजार का मूड थोड़ा खराब है। सेंसेक्स करीब 550 अंक टूटकर और निफ्टी 140 अंक नीचे ट्रेड कर रहा है।इस बीच ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म Nomura ने 5 दिग्गज शेयरों पर दांव लगाने की सलाह दी है,जो 62% तक का रिटर्न दे सकते हैं। 

PREV
15

HAL Share: रॉकेट बनेगा डिफेंस स्टॉक?

डिफेंस सेक्टर की दिग्गज कंपनी HAL (Hindustan Aeronautics) पर नोमुरा ने सबसे बड़ा दांव लगाया है। ब्रोकरेज ने इसका टारगेट प्राइस बढ़ाकर ₹5,954 कर दिया है, जिसका मतलब है कि मौजूदा भाव से इसमें करीब 62.2% की तेजी आ सकती है। कंपनी के पास फिलहाल ₹2,54,000 करोड़ के भारी-भरकम ऑर्डर पेंडिंग हैं। हालांकि इंजन की सप्लाई में देरी की वजह से शॉर्ट टर्म में कुछ दिक्कतें जरूर हैं, लेकिन हल्के लड़ाकू विमान और हेलीकॉप्टर की बढ़ती डिमांड को देखते हुए यह शेयर आने वाले सालों में जोरदार कमाई करा सकता है।

25

Adani Ports Share: समंदर के रास्ते आएगा मुनाफा

अडानी पोर्ट्स को लेकर ब्रोकरेज का नजरिया काफी पॉजिटिव है और उन्होंने ₹1,850 का टारगेट दिया है। दुनियाभर में चल रहे भू-राजनीतिक तनाव के बावजूद कंपनी के कामकाज पर बुरा असर नहीं पड़ा है और इसके कार्गो वॉल्यूम में 11% की अच्छी बढ़त देखी गई है। नोमुरा का मानना है कि कंपनी का बिजनेस मॉडल काफी मजबूत है और आने वाले समय में इसकी कमाई 17% की सालाना रफ्तार से बढ़ सकती है, जो निवेशकों के लिए फायदे का सौदा साबित होगा।

35

Dabur India Share: अब गांवों से आएगी गुड न्यूज

अगर आप एफएमसीजी सेक्टर में सुरक्षित निवेश ढूंढ रहे हैं, तो डाबर एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। ब्रोकरेज ने इस शेयर के लिए ₹600 का टारगेट तय किया है, जो मौजूदा स्तर से करीब 44% ऊपर है। भले ही पिछली कुछ तिमाहियों में कंपनी की रफ्तार थोड़ी धीमी रही हो, लेकिन अब ग्रामीण इलाकों में मांग दोबारा बढ़नी शुरू हो गई है। कंपनी के पास मजबूत ब्रांड्स की लंबी लिस्ट है, जिसका फायदा उसे आने वाले समय में जरूर मिलेगा।

45

Godrej Consumer Share: पोर्टफोलियो में लगाएगा तड़का

गोदरेज कंज्यूमर के शेयर में नोमुरा को 49% की शानदार बढ़त नजर आ रही है और उन्होंने ₹1,525 का टारगेट दिया है। कंपनी भारत में अपने वॉल्यूम ग्रोथ को लेकर काफी आश्वस्त है। अच्छी बात यह है कि कच्चे माल की कीमतें बढ़ने के बावजूद कंपनी ने अपने खर्चों को कंट्रोल किया है और नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने पर जोर दे रही है। यह रणनीति कंपनी के मुनाफे को बढ़ाने में काफी मददगार साबित होने वाली है।

55

Nykaa Share: फैशन और ब्यूटी का डबल डोज

ऑनलाइन शॉपिंग की बढ़ती लोकप्रियता का सबसे बड़ा फायदा नायका को मिल रहा है। ब्रोकरेज ने इस पर 'Buy' रेटिंग देते हुए ₹305 का लक्ष्य रखा है। कंपनी के ब्यूटी और फैशन, दोनों ही सेगमेंट में ग्राहकों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। एक्सपर्ट्स का मानना है कि जैसे-जैसे कंपनी का स्केल बढ़ेगा, इसके मार्जिन में भी बड़ा सुधार देखने को मिलेगा, जिससे शेयर की कीमतों को ऊपर जाने में मदद मिलेगी।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सूचनात्मक (Informational) उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी प्रकार की निवेश सलाह (Investment Advice) नहीं है। शेयर बाजार में निवेश जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले किसी सेबी (SEBI) रजिस्टर्ड वित्तीय सलाहकार (Financial Advisor) या मार्केट एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें।

अर्थव्यवस्था, बजट, स्टार्टअप्स, उद्योग जगत और शेयर मार्केट अपडेट्स के लिए Business News in Hindi पढ़ें। निवेश सलाह, बैंकिंग अपडेट्स और गोल्ड-सिल्वर रेट्स समेत पर्सनल फाइनेंस की जानकारी Money News in Hindi सेक्शन में पाएं। वित्तीय दुनिया की स्पष्ट और उपयोगी जानकारी — Asianet News Hindi पर।

Read more Photos on

Recommended Stories