Share Market Today: तीन दिन बाद आज खुल रहा बाजार, ईरान जंग के बीच इन 20 शेयरों में आ सकता है तूफान

Published : Apr 06, 2026, 08:12 AM IST

Stocks to Watch Today April 6: तीन दिन के ब्रेक के बाद आज शेयर बाजार खुल रहा है। ईरान जंग और कंपनियों के अपडेट्स से जुड़ी खबरों से मार्केट का मूड बदला दिखाई दे सकता है। ऐसे में 20 शेयर सबसे ज्यादा फोकस में रह सकते हैं। देखें लिस्ट... 

PREV
15

HDFC Bank Share

देश के सबसे बड़े प्राइवेट बैंक का कर्ज वितरण (Credit Growth) मार्च तिमाही में बैंक का 12% बढ़कर 29.6 लाख करोड़ रुपए पहुंच गया है। बैंकिंग सेक्टर के निवेशकों के लिए यह एक बहुत ही पॉजिटिव संकेत है।

RBL Bank Share

RBI ने एमिरेट्स एनबीडी (Emirates NBD) को बैंक में 74% तक हिस्सा खरीदने की मंजूरी दे दी है। इसके साथ ही बैंक ने सालाना आधार पर 24% की शानदार बिजनेस ग्रोथ भी दर्ज की है।

PNB Share Share

पीएनबी ने चौथी तिमाही में दमदार प्रदर्शन किया है। बैंक का ग्लोबल बिजनेस 10.8% बढ़कर ₹29.72 लाख करोड़ हो गया है। साथ ही बैंक का कासा (CASA) रेशियो भी सुधरकर 73.7% हो गया है, जो बैंक की सेहत के लिए अच्छा है।

Axis Bank Share

एक्सिस बैंक ने लोन देने (Advances) के मामले में सबको चौंका दिया है। साल-दर-साल आधार पर बैंक के लोन पोर्टफोलियो में 18.4% की जबरदस्त बढ़ोतरी हुई है, जो अब 12.44 लाख करोड़ रुपये हो गया है।

25

Yes Bank Share

यस बैंक ने भी अपनी रिकवरी जारी रखी है। बैंक के लोन और एडवांस में 10.70% की बढ़ोतरी हुई है, जबकि जमा राशि (Deposits) भी 12.1% बढ़कर 3.19 लाख करोड़ रुपये हो गई है।

IndusInd Bank Share

इंडसइंड बैंक के लिए खबर थोड़ी चिंताजनक है। बैंक के कुल लोन (Advances) में साल-दर-साल 8.7% की गिरावट देखी गई है। इस वजह से आज इस शेयर में कुछ दबाव या बिकवाली देखने को मिल सकती है।

Bandhan Bank Share

बंधन बैंक ने भी मार्च तिमाही के अंत तक अपने लोन और एडवांस में 12.6% की बढ़त दर्ज की है। बैंक का कुल लोन पोर्टफोलियो अब ₹1.54 लाख करोड़ के पार निकल गया है।

Coal India Share

मिडल ईस्ट में जारी तनाव को देखते हुए कोल इंडिया ने बड़ा कदम उठाया है। कंपनी इस महीने 2.5 करोड़ टन से ज्यादा कोयले की नीलामी करेगी ताकि देश की कंपनियों को बिजली की कमी न हो। यह कदम कोल इंडिया के लिए फायदे का सौदा साबित हो सकता है।

35

LG Electronics Share

भीषण गर्मी ने एलजी इंडिया की चांदी कर दी है। कंपनी ने साल 2026 की पहली तिमाही में ही 10 लाख से ज्यादा एयर कंडीशनर बेच डाले हैं। कंज्यूमर ड्यूरेबल सेक्टर में आज इस शेयर में अच्छी हलचल दिख सकती है।

RVNL Share

रेल विकास निगम लिमिटेड (RVNL) की झोली में एक और बड़ा प्रोजेक्ट आया है। साउथ सेंट्रल रेलवे से कंपनी को 242 करोड़ रुपए का नया ऑर्डर मिला है, जिससे कंपनी की ऑर्डर बुक और मजबूत हुई है।

Adani Ports Share

अडानी पोर्ट्स ने अब अपना अगला बड़ा टारगेट सेट कर लिया है। 500 मिलियन टन का आंकड़ा पार करने के बाद कंपनी अब साल 2030 तक 1 बिलियन (100 करोड़) टन कार्गो हैंडल करने की तैयारी में है।

Adani Power Share

अडानी पावर को 2500 मेगावाट रिन्यूएबल एनर्जी सप्लाई करने का बड़ा ऑर्डर मिला है। यह कॉन्ट्रैक्ट अगले 25 सालों के लिए है, जो कंपनी की लंबी अवधि की कमाई को पक्का करता है।

45

Bajaj Auto Share

ऑटो सेक्टर में बजाज ऑटो ने शानदार आंकड़े पेश किए हैं। मार्च में कंपनी की कुल बिक्री 20% बढ़कर 4.45 लाख यूनिट्स के पार पहुंच गई है। आज ऑटो इंडेक्स में इस शेयर पर नजर रखें।

Ola Electric Share

ओला इलेक्ट्रिक को अपनी 'रोडस्टर एक्स' इलेक्ट्रिक बाइक के लिए सरकार की पीएलआई (PLI) स्कीम का सर्टिफिकेट मिल गया है। ईवी सेक्टर में दिलचस्पी रखने वाले निवेशकों के लिए यह बड़ी खबर है।

M&M Financial Share

महिंद्रा एंड महिंद्रा फाइनेंशियल सर्विसेज ने अपनी चौथी तिमाही में लोन वितरण (Disbursements) में 11% की बढ़ोतरी दर्ज की है। पूरे साल के लिए यह बढ़त 6% रही है।

Raymond Realty Share

रेमंड की रियल एस्टेट यूनिट ने सबको हैरान कर दिया है। चौथी तिमाही में इनकी प्री-सेल्स 139% बढ़कर ₹1,519 करोड़ हो गई है। प्रॉपर्टी मार्केट में तेजी का फायदा इस शेयर को मिल सकता है।

55

Hindustan Copper Share

हिंदुस्तान कॉपर अब 'नवरत्न' कंपनी का दर्जा हासिल करने की कोशिश में है। कंपनी के बेहतर कामकाज और भविष्य की योजनाओं को देखते हुए यह एक बड़ा कदम है, जो शेयर की कीमत पर असर डाल सकता है।

Hindustan Zinc Share

हिंदुस्तान जिंक ने खनन और रिफाइंड मेटल के उत्पादन में अच्छी ग्रोथ दिखाई है। हालांकि, चांदी (Silver) के उत्पादन में मामूली गिरावट रही है, लेकिन ओवरऑल आंकड़े मजबूत हैं।

Vedanta Ltd Share

वेदांत ने अपनी चौथी तिमाही के आंकड़े पेश किए हैं। जहां एल्युमीनियम और जिंक का उत्पादन बढ़ा है, वहीं आयरन ओर, स्टील और तेल-गैस के उत्पादन में गिरावट आई है। यह मिला-जुला असर शेयर की चाल तय करेगा।

Emami Share

एफएमसीजी दिग्गज इमामी अब 'Axiom Ayurveda' (AloFrut जूस बनाने वाली कंपनी) में बाकी बची 73.5% हिस्सेदारी भी खरीदने जा रही है। करीब 200 करोड़ की यह डील इमामी के पोर्टफोलियो को और मजबूत करेगी।

डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल सिर्फ सामान्य जानकारी देने के उद्देश्य से लिखा गया है। इसमें बताए गए शेयर, सेक्टर या मार्केट ट्रेंड्स किसी भी तरह की निवेश सलाह (Investment Advice) नहीं हैं। शेयर बाजार में निवेश जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले अपनी रिसर्च जरूर करें और अपने वित्तीय सलाहकार (Financial Advisor) या मार्केट एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें।

अर्थव्यवस्था, बजट, स्टार्टअप्स, उद्योग जगत और शेयर मार्केट अपडेट्स के लिए Business News in Hindi पढ़ें। निवेश सलाह, बैंकिंग अपडेट्स और गोल्ड-सिल्वर रेट्स समेत पर्सनल फाइनेंस की जानकारी Money News in Hindi सेक्शन में पाएं। वित्तीय दुनिया की स्पष्ट और उपयोगी जानकारी — Asianet News Hindi पर।

Read more Photos on

Recommended Stories