Share Market Today: TCS-Infosys डूबे, लेकिन सरकार के मास्टरस्ट्रोक से इन 5 शेयरों की खुली लॉटरी!

Published : Jul 15, 2026, 11:19 AM IST
Share Market

सार

IBM Share में ऐतिहासिक गिरावट से भारत के IT शेयर टूट गए हैं। इंफोसिस से लेकर TCS-Tata Elxsi तक में गिरावट है। वहीं, सरकार के मास्टरस्ट्रोक से BEL जैसे शेयर में तेजी है।

Stock Market Today: शेयर बाजार में इस समय जबरदस्त हलचल मची हुई है। एक तरफ जहां अमेरिकी टेक दिग्गज IBM में आए 58 साल के सबसे बड़े भूचाल (25% की भारी गिरावट) के कारण भारत के आईटी (IT) शेयरों में हाहाकार मचा हुआ है, वहीं दूसरी तरफ भारत सरकार के एक बड़े मास्टरस्ट्रोक के कारण डिफेंस (Defence) शेयरों में तगड़ी तेजी की उम्मीद जाग गई है। अगर आप भी शेयर मार्केट में पैसा लगाते हैं या सही मौके की तलाश में हैं, तो आइए जानते हैं आज बुधवार को Tata Elxsi से लेकर इंफोसिस-TCS और BEL जैसे बड़े शेयरों में हलचल क्यों मचीहै...

Tata Elxsi Share Price: 5% की तगड़ी गिरावट

टाटा ग्रुप की दिग्गज टेक कंपनी Tata Elxsi के शेयरों में आज, 15 जुलाई को शुरुआती कारोबार में 5% की बड़ी गिरावट देखी गई है और यह ₹3,521 के आसपास ट्रेड कर रहा है। अगर पिछले 1 साल का रिकॉर्ड देखें, तो यह शेयर ₹6,181 के हाई लेवल से गिरकर ₹3,521 पर आ चुका है, यानी निवेशकों को करीब 43% का तगड़ा नुकसान हुआ है हालांकि, Tata Elxsi का जून 2026 तिमाही का नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 18.2% बढ़कर ₹1,706 मिलियन रहा है। लेकिन वित्त वर्ष 2026 (FY26) में सालाना मुनाफा 19.9% घटा है। फिलहाल इसका P/E रेशियो 33.5 पर है।

Infosys और TCS Share में अचानक गिरावट क्यों?

अमेरिका की मशहूर टेक कंपनी IBM के शेयरों में एक ही दिन में 25% से ज्यादा की भारी गिरावट आई है, जिससे कंपनी की मार्केट वैल्यू से करीब 70 अरब डॉलर साफ हो गए। IBM के खराब नतीजों और कंपनियों द्वारा सॉफ्टवेयर के बजाय AI हार्डवेयर पर ज्यादा खर्च करने के कारण भारतीय कंपनियों जैसे TCS, Infosys, Wipro, Zensar पर भी इसका असर दिख रहा है।

BEL Share Price और 4 अन्य डिफेंस स्टॉक्स के लिए खुशखबरी

जहां आज आईटी सेक्टर में मायूसी है, वहीं भारत के डिफेंस इलेक्ट्रॉनिक्स सेक्टर के लिए एक बहुत बड़ी खुशखबरी आ रही है। सरकार ने देश की सीमाओं की चौबीसों घंटे निगरानी करने के लिए ₹15,000 करोड़ का एक बेहद महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट (AS-HAPS) शुरू किया है। इसके तहत आसमान में 20 किलोमीटर से भी ऊपर महीनों तक उड़ने वाले स्वदेशी हाई-टेक एयरशिप (Pseudo-Satellites) बनाए जाएंगे। इस प्रोजेक्ट का सबसे बड़ा फायदा उन कंपनियों को होगा जो सेना के लिए रडार, इलेक्ट्रॉनिक्स, सेंसर्स और कम्युनिकेशन सिस्टम बनाती हैं।

डिफेंस के 5 शेयरों पर निवेशकों की नजर

Bharat Electronics Ltd Share

BEL देश की सबसे भरोसेमंद सरकारी डिफेंस कंपनी है। रडार और सिक्योर कम्युनिकेशन नेटवर्क बनाने में इनका कोई मुकाबला नहीं है, इसलिए इन्हें इस प्रोजेक्ट से बड़ा फायदा मिल सकता है।

Paras Defence Share

आसमान से निगरानी के लिए बेहतरीन कैमरे, ऑप्टिक्स और इंफ्राारेड इमेजिंग सिस्टम की जरूरत होगी, जिसमें पारस डिफेंस काफी आगे है। इस प्रोजेक्ट का असर इस शेयर पर भी दिख सकता है।

Data Patterns और Astra Microwave Share

इन दोनों कंपनियों के पास मिसाइल और एयरशिप के लिए जरूरी आधुनिक मिशन कंप्यूटर और रडार इलेक्ट्रॉनिक्स बनाने की जबरदस्त काबिलियत है।

Avantel Share

कई महीनों तक आसमान में रहने वाले इन एयरशिप्स को जमीन से जोड़े रखने के लिए मजबूत सैटेलाइट कम्युनिकेशन की जरूरत होगी, जो अवांतेल (Avantel) का मुख्य काम है।

शेयर बाजार आज का हाल

भले ही आईटी शेयरों में गिरावट है, लेकिन शेयर बाजार के बाकी सेक्टर्स में रौनक है। आज BSE Sensex लगभग 0.7% की तेजी के साथ 77,574 के स्तर पर कारोबार कर रहा है, वहीं NSE Nifty भी 0.6% चढ़कर 24,185 के पार पहुंच चुका है।

आज के टॉप गेनर्स और लूजर्स

आईटी सेक्टर के लूजर्स की बात करें, तो TCS, Zensar, Mastek और Infosys के शेयरों में गिरावट का रुख है। वहीं दूसरी तरफ L&T Technology Services करीब 5% की तेजी के साथ गेनर्स की लिस्ट में है।

सेंसेक्स के टॉप गेनर्स

बजाज फाइनेंस (Bajaj Finance) और इंडसइंड बैंक (IndusInd Bank) के शेयरों में आज 2% से ज्यादा की तेजी देखी जा रही है। एक्सिस बैंक और टाटा स्टील में आज सबसे ज्यादा बाय-सेल हो रही है।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य सूचना और शैक्षिक उद्देश्यों (Educational Purposes) के लिए है। इसे किसी भी तरह से वित्तीय या निवेश सलाह (Investment Advice) न माना जाए। शेयर बाजार (Share Market) में निवेश जोखिमों के अधीन है। किसी भी शेयर में पैसा लगाने या निवेश से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार (Financial Advisor) या सेबी (SEBI) रजिस्टर्ड एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें।

PREV

अर्थव्यवस्था, बजट, स्टार्टअप्स, उद्योग जगत और शेयर मार्केट अपडेट्स के लिए Business News in Hindi पढ़ें। निवेश सलाह, बैंकिंग अपडेट्स और गोल्ड-सिल्वर रेट्स समेत पर्सनल फाइनेंस की जानकारी Money News in Hindi सेक्शन में पाएं। वित्तीय दुनिया की स्पष्ट और उपयोगी जानकारी — Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

Chicken Price Hike: चिकन-अंडे के दाम आसमान पर, बेंगलुरु में पहली बार टूटे सारे रिकॉर्ड!
भारत-UK FTA लागू! व्हिस्की से कारों तक क्या-क्या होगा सस्ता, किन सेक्टरों को सबसे ज्यादा फायदा?