ये देश भारतीय पर्यटकों को देगा 'आनलाइन वीजा' की सुविधा, अगले सप्ताह से शुरू होगा पायलट प्रोजेक्ट

Published : Jan 16, 2020, 05:20 PM ISTUpdated : Jan 16, 2020, 05:22 PM IST
ये देश भारतीय पर्यटकों को देगा 'आनलाइन वीजा' की सुविधा, अगले सप्ताह से शुरू होगा पायलट प्रोजेक्ट

सार

दक्षिण अफ्रीका भारतीय पर्यटकों को आनलाइन वीजा की सुविधा उपलब्ध कराएगा भारतीय पर्यटकों यह सुविधा अगले सप्ताह से पायलट के आधार पर उपलब्ध होगी  

मुंबई: दक्षिण अफ्रीका भारतीय पर्यटकों को आनलाइन वीजा की सुविधा उपलब्ध कराएगा। भारतीय पर्यटकों यह सुविधा अगले सप्ताह से पायलट के आधार पर उपलब्ध होगी। दक्षिण अफ्रीका के पर्यटन मंत्री म्ममोलोको कुबायी-न्गुबाने ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

मंत्री ने कहा कि दक्षिण अफ्रीका सरकार तीसरे देश की विमानन कंपनी को मुंबई से दक्षिण अफ्रीका की सीधी उड़ान की अनुमति देने की संभावना भी तलाश रही है। अभी भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच कोई सीधी उड़ान नहीं है।

अगले सप्ताह से शुरू होगी पायलट प्रोजेक्ट

साऊथ अफ्रीकन एयरवेज जोहानिसबर्ग और मुंबई के बीच उड़ान का परिचालन करती थी। न्गुबाने ने कहा कि दक्षिण अफ्रीका ने भारतीय पर्यटकों की सुगमता के लिए कई कदम उठाए हैं। इसी के तहत वीजा व्यवस्था में बदलाव किया गया है। पायलट आधार पर आनलाइन वीजा आवेदन प्रणाली अगले सप्ताह से शुरू होगी।

न्गुबाने दक्षिण अफ्रीका के पर्यटन को प्रोत्साहन को रोड शो के सिलसिले में मुंबई आए हैं। उन्होंने कहा कि यदि पायलट परियोजना बिना किसी अड़चन के चलती है तो इसे एक अप्रैल से पूरी तरह लागू कर दिया जाएगा। दक्षिण अफ्रीका पर्यटन बोर्ड के अनुसार अक्टूबर, 2019 तक 81,316 भारतीय पर्यटक दक्षिण अफ्रीका गए थे।

दक्षिण अफ्रीका को उम्मीद है कि 2020 में भारतीय पर्यटकों का आंकड़ा बढ़कर एक लाख पर पहुंच जाएगा। मंत्री ने कहा कि दक्षिण अफ्रीका सरकार भारत के साथ बहु प्रवेश वीजा देने के लिए भी बातचीत कर रहा है।

(यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है।)

(फाइल फोटो)

PREV

Recommended Stories

पढ़ाई के साथ 40K तक कमाई! 2026 में सबसे ज्यादा पैसे देने वाले फ्रीलांस काम
2 साल में 79,000% बढ़ा शेयर! 15 रुपए वाले स्टॉक की रफ्तार देख बाजार भी हैरान