
Share Market Holiday This Week: शेयर बाजार में पैसा लगाने वालों और डे-ट्रेडर्स के लिए एक जरूरी अपडेट है। अगर आप सोच रहे हैं कि फाइनेंशियल ईयर की क्लोजिंग यानी 31 मार्च को बाजार खुला होगा और आप अपनी पोजीशन सेटल कर लेंगे, तो रुक जाइए। इस बार मार्च के आखिरी हफ्ते और अप्रैल की शुरुआत में छुट्टियों की लंबी झड़ी लगी है। अगले 6 दिनों के दौरान शेयर बाजार (NSE और BSE) में ट्रेडिंग पर 4 दिन का ब्रेक लगने वाला है। आइए जानते हैं कि इस हफ्ते बाजार कब-कब बंद रहेगा और बाजार की चाल कैसी रहने वाली है।
31 मार्च (मंगलवार): महावीर जयंती के अवसर पर बाजार पूरी तरह बंद रहेगा। यह फाइनेंशियल ईयर का आखिरी दिन भी है, इसलिए कंफ्यूज न हों, ट्रेडिंग नहीं होगी।
3 अप्रैल (शुक्रवार): 'गुड फ्राइडे' के मौके पर भी शेयर बाजार में कोई काम नहीं होगा।
4 अप्रैल (शनिवार): शनिवार होने के कारण वीकेंड की छुट्टी रहेगी।
5 अप्रैल (रविवार): रविवार की वीकली छुट्टी।
इन छुट्टियों के दौरान इक्विटी, डेरिवेटिव्स, बॉन्ड्स और करेंसी मार्केट में कोई ट्रेडिंग नहीं होगी। हालांकि, कमोडिटी मार्केट (MCX) में शाम का सेशन (शाम 5:30 बजे से) चालू रह सकता है, लेकिन सुबह का सेशन बंद रहेगा।
छुट्टियों पर जाने से पहले बाजार ने निवेशकों को थोड़ा डराया जरूर है। पिछले हफ्ते के प्रदर्शन की बात करें, तो शुक्रवार को सेंसेक्स (Sensex) करीब 1,458 अंक यानी 1.94% की बड़ी गिरावट के साथ 73,583 पर बंद हुआ। निफ्टी (Nifty 50) ने सेंसेक्स के मुकाबले थोड़ा बेहतर प्रदर्शन किया और मामूली बढ़त के साथ 22,819 पर टिका रहा।
मार्केट एक्सपर्ट्स का मानना है कि आने वाले दिनों में ग्लोबल हालात, जैसे ईरान-इजराइल के बीच तनाव और कच्चे तेल की कीमतें, बाजार की दिशा तय करेंगी। निफ्टी के लिए 22,500 का लेवल एक मजबूत सपोर्ट है। अगर यह इससे नीचे गिरा, तो बाजार 22,000 तक भी जा सकता है। ऊपर की तरफ 23,500 की बाधा पार करना जरूरी है। सेंसेक्स को 73,000 के आसपास सहारा मिल सकता है, लेकिन तेजी तभी आएगी जब यह 74,100 के लेवल को पार करेगा।
डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी केवल सूचनात्मक उद्देश्यों (Informational Purposes) के लिए है। शेयर बाजार में निवेश जोखिमों के अधीन है। किसी भी तरह के निवेश या ट्रेडिंग से पहले अपने मार्केट एक्सपर्ट या वित्तीय सलाहकार (Financial Advisor) से सलाह जरूर लें।
अर्थव्यवस्था, बजट, स्टार्टअप्स, उद्योग जगत और शेयर मार्केट अपडेट्स के लिए Business News in Hindi पढ़ें। निवेश सलाह, बैंकिंग अपडेट्स और गोल्ड-सिल्वर रेट्स समेत पर्सनल फाइनेंस की जानकारी Money News in Hindi सेक्शन में पाएं। वित्तीय दुनिया की स्पष्ट और उपयोगी जानकारी — Asianet News Hindi पर।