समर वेकेशन का बजट है टाइट? इन 8 सीक्रेट प्रोमो कोड्स से पाएं 20% तक डिस्काउंट

Published : Jun 01, 2026, 01:10 PM IST
Summer Vacation Offers

सार

Summer Vacation Offers: क्या महंगे फ्लाइट टिकट और होटल रेट्स की वजह से आपका समर वेकेशन प्लान अटक गया है? क्या कोई खास ऑफर है, जिससे फैमिली या सोलो ट्रिप पर जा सकते हैं? फ्लाइट टिकट और होटल बुकिंग पर पैसे कैसे बचाएं और कहां डिस्काउंट मिल रहा है?

Travel Hacks: गर्मी की छुट्टियों में घूमने का प्लान बना रहे हैं, लेकिन ग्लोबल टेंशन, पेट्रोल-डीजल के बढ़े दाम, महंगे फ्लाइट टिकट और होटल के बढ़ते खर्च ने आपका बजट बिगाड़ दिया है? अगर हां, तो यह खबर आपके काम की है। सही कार्ड ऑफर और प्रोमो कोड का इस्तेमाल करके आप फ्लाइट और होटल बुकिंग पर अच्छी-खासी बचत कर सकते हैं। खास बात ये है कि कुछ ऑफर्स में 20% तक की छूट भी मिल रही है। आइए जानते हैं ऐसे 8 ऑफर्स, जिनकी मदद से आपकी अगली ट्रिप काफी सस्ती हो सकती है।

क्या है ऑफर?

बैंक ऑफ बड़ौदा की सब्सिडियरी कंपनी BOBCARD अपने क्रेडिट कार्ड होल्डर्स के लिए कमाल के ट्रैवल और होटल ऑफर्स लेकर आई है। मेकमायट्रिप, पेटीएम, यात्रा और एयर इंडिया जैसे बड़े प्लेटफॉर्म्स पर इन कोड्स का इस्तेमाल करके आप भारी बचत कर सकते हैं।

BOBCARD से कहां-कहां डिस्काउंट?

Air India Ticket पर मिल सकती है बड़ी बचत

अगर आप एयर इंडिया से देश या विदेश में कहीं भी जाने के लिए टिकट बुक करने वाले हैं, तो BOBCARD यूजर्स को इंस्टेंट डिस्काउंट का फायदा मिल सकता है। सही प्रोमो कोड लगाने पर हजारों रुपये तक की बचत की जा सकती है।

प्रोमो कोड: BOBAIFLY

MakeMyTrip पर फ्लाइट और होटल दोनों होंगे सस्ते

MakeMyTrip पर टिकट और होटल बुकिंग करने वालों के लिए भी खास ऑफर है। अगर आप EMI ऑप्शन चुनते हैं, तो अच्छी छूट का फायदा मिल सकता है। इससे फ्लाइट बुकिंग पर बचत होगी, होटल बुकिंग पर छूट मिलेगी। यह डील सिर्फ हर मंगलवार (Tuesday) और शुक्रवार (Friday) को मिलेगी। इसके साथ ही आपको 3 या 6 महीने की ब्याज-मुक्त (Interest-Free) EMI का ऑप्शन भी चुनना होगा।

Paytm Flights पर भी मिलेगा डिस्काउंट

पेटीएम फ्लाइट्स से टिकट बुक करने वाले यात्रियों के लिए भी अलग ऑफर मौजूद है। घरेलू और इंटरनेशनल दोनों फ्लाइट्स पर डिस्काउंट का फायदा लिया जा सकता है।

प्रोमो कोड: डोमेस्टिक- FLYBOB, इंटरनेशनल- INTFLYBOB

Goibibo और EaseMyTrip का मिड-वीक धमाका

हफ्ते के बीच में यानी बुधवार और गुरुवार को बुकिंग करने वालों के लिए दो बेहतरीन रास्ते हैं। Goibibo से फ्लाइट और होटल बुकिंग पर 15% का इंस्टेंट ऑफ मिल रहा है। यह ऑफर हर बुधवार और गुरुवार को EMI ट्रांजैक्शन पर मिलेगा। महीने में एक कार्ड पर सिर्फ एक बार ऑफर का फायदा उठा सकते हैं। EaseMyTrip से आपको बुधवार और गुरुवार को EMI ऑप्शन पर 15% तक की छूट मिलेगी। इसके लिए आपको प्रोमो कोड BOBEMI या BOB6EMI का इस्तेमाल करना होगा।

Ixigo पर फ्लाइट और होटल दोनों पर ऑफर

अगर आप किसी खास दिन का इंतजार नहीं करना चाहते, तो इक्सिगो का ऑफर आपके लिए सबसे बेस्ट है। फ्लाइट और होटल बुकिंग पर 12% तक की तुरंत छूट पा सकते हैं। डोमेस्टिक के लिए IXIBOBEMI और इंटरनेशनल के लिए IXIBOBEMIN लगाएं। यह ऑफर पूरे हफ्ते खुला है और यह 3 महीने के No Cost EMI ऑप्शन पर काम करता है।

Yatra.com से मंडे और ट्यूसडे को बचाएं पैसे

हफ्ते की शुरुआत में ही अपनी छुट्टियों की प्लानिंग को पक्का करने का यह अच्छा मौका है। इससे फ्लाइट और होटल बुकिंग पर पूरे 15% तक की सीधी बचत हो सकती है। यह ऑफर सिर्फ सोमवार और मंगलवार को बॉबकार्ड के EMI ऑप्शन पर ही काम करेगा।

ट्रैवल बुकिंग करते समय इन बातों का रखें ध्यान

  • प्रोमो कोड डालना न भूलें।
  • ऑफर की तारीख और शर्तें जरूर पढ़ें।
  • कुछ ऑफर केवल EMI या No Cost EMI पर लागू होते हैं।
  • एक कार्ड पर ऑफर की लिमिट हो सकती है।
  • बुकिंग से पहले डिस्काउंट का अमाउंट चेक कर लें।

डिस्कलेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी अलग-अलग ऑफर्स, प्रोमो कोड्स और उपलब्ध सार्वजनिक डिटेल्स पर आधारित है। ऑफर्स, छूट की राशि, प्रोमो कोड, EMI शर्तें और वैधता समय-समय पर बदल सकती हैं। किसी भी फ्लाइट या होटल बुकिंग से पहले संबंधित प्लेटफॉर्म और बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑफर की शर्तें, पात्रता और वैधता की जांच जरूर कर लें। इस आर्टिकल का उद्देश्य सिर्फ जानकारी देना है, इसे वित्तीय या निवेश सलाह न माना जाए।

PREV

अर्थव्यवस्था, बजट, स्टार्टअप्स, उद्योग जगत और शेयर मार्केट अपडेट्स के लिए Business News in Hindi पढ़ें। निवेश सलाह, बैंकिंग अपडेट्स और गोल्ड-सिल्वर रेट्स समेत पर्सनल फाइनेंस की जानकारी Money News in Hindi सेक्शन में पाएं। वित्तीय दुनिया की स्पष्ट और उपयोगी जानकारी — Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

Mehul Mohan Dubai Move: 27 साल के भारतीय स्टार्टअप फाउंडर ने छोड़ा भारत, दुबई शिफ्ट होकर बोले- देश के सिस्टम से थक चुका हूं
4 लाख लोगों तक पहुंच, 3190 बच्चों की मदद...जानिए Forbes स्टार दीवा उत्कर्षा की कहानी