
Tata Chemicals Share: टाटा ग्रुप के शेयर टाटा केमिकल्स में मंगलवार, 17 नवंबर को जोरदार तेजी देखने को मिली। पिछले कई महीनों से सुस्त पड़ा ये स्टॉक बाजार खुलते ही अचानक रॉकेट की रफ्तार से भागा और 9.3% तक उछलकर ₹669.05 के स्तर पर पहुंच गया। हालांकि, बाद में इसमें रिकवरी भी आई। हैरानी की बात ये है कि कंपनी ने कुछ दिन पहले ही तिमाही नतीजों में घाटा दिखाया था। फिर अचानक ऐसी क्या जादू की छड़ी घूमी कि निवेशक इस शेयर को खरीदने के लिए टूट पड़े? आइए जानते हैं इस तेजी के पीछे की वजह और अब आगे क्या करना चाहिए...
इस पूरी तेजी का असली कनेक्शन Tata Sons (टाटा संस) के संभावित IPO और भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के एक ताजा कदम से जुड़ा है। दरअसल, टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी 'टाटा संस' को RBI ने 'अपर-लेयर एनबीएफसी' (NBFC-UL) की कैटेगरी में रखा है। नियमों के तहत इस कैटेगरी की कंपनियों को शेयर बाजार में लिस्ट होना (IPO लाना) जरूरी होता है। टाटा संस ने इस नियम से छूट मांगी थी, जिसे RBI ने 11 सितंबर को खारिज कर दिया था। अब ताजा खबर ये है कि 16 नवंबर को RBI ने टाटा संस के CFO सौरभ अग्रवाल को एक आधिकारिक लेटर लिखा है। इसमें केंद्रीय बैंक ने पहली बार साफ शब्दों में लिखित निर्देश दिया है कि टाटा संस को अपर-लेयर NBFC के सभी नियमों का पालन करना होगा, जिसमें शेयर बाजार में लिस्टिंग की शर्त भी शामिल है।
बाजार के जानकारों के मुताबिक, टाटा केमिकल्स के पास टाटा संस की करीब 2.5% से 3% हिस्सेदारी है। अगर टाटा संस का IPO आता है, तो टाटा केमिकल्स के पास मौजूद इस हिस्सेदारी की वैल्यू कई गुना बढ़ जाएगी। बस इसी उम्मीद ने शेयर में जान फूंक दी!
मंगलवार को इस शेयर में सिर्फ भाव ही नहीं बढ़ा, बल्कि ट्रेडिंग वॉल्यूम ने भी सबको चौंका दिया। शुरुआती बाजार में 9.3% की जोरदार तेजी देखने को मिली और भाव ₹669.05 तक पहुंच गया। इस दौरान कुल ट्रेडिंग वॉल्यूम 37.83 लाख शेयर शेयरों का रहा, जो साप्ताहिक औसत तेजी (7.09 लाख) से करीब 5.33 गुना ज्यादा है। कुल टर्नओवर भी ₹249.65 करोड़ रहा, जो वॉल्यूम लिस्ट में सबसे आगे है। इतने भारी वॉल्यूम का मतलब है कि छोटे निवेशकों के साथ-साथ बड़े खिलाड़ी भी इस स्टॉक में दिलचस्पी दिखा रहे हैं।
दिलचस्प बात ये है कि कंपनी के खुद के बिजनेस के आंकड़े अभी बहुत अच्छे नहीं हैं। 7 नवंबर को जारी हुए दूसरी तिमाही (Q2 FY27) के नतीजों में कंपनी को ₹50 करोड़ का नेट लॉस (घाटा) हुआ था, जबकि पिछले साल इसी तिमाही में कंपनी को ₹219 करोड़ का मुनाफा हुआ था। कंपनी की कुल बिक्री (Revenue) 8% बढ़कर ₹4,177 करोड़ रही, लेकिन कामकाजी मुनाफा (EBITDA) 29% गिरकर ₹381 करोड़ रह गया।
दुनियाभर में सोडा ऐश (Soda Ash) की कीमतें कमजोर हैं। इसके अलावा ब्रिटेन में बिजली-लॉजिस्टिक्स का खर्च बढ़ने और केन्या में कामकाज अस्थायी रूप से रुकने से कंपनी की कमाई पर दबाव पड़ा है। यानी साफ है कि आज की तेजी कंपनी के केमिकल बिजनेस की वजह से नहीं, बल्कि पूरी तरह से टाटा संस की लिस्टिंग की उम्मीद के दम पर आई है।
मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि अगर आप इस शेयर में निवेश की सोच रहे हैं, तो आगे की राह को 3 पॉइंट्स से समझें...
डिस्क्लेमर: ये आर्टिकल सिर्फ सामान्य जानकारी के लिए है। इसे किसी भी शेयर को खरीदने और बेचने की सलाह नहीं माना जाना चाहिए। शेयर बाजार में निवेश जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले अपने सर्टिफाइड वित्तीय सलाहकार (Financial Advisor) से सलाह जरूर लें।
अर्थव्यवस्था, बजट, स्टार्टअप्स, उद्योग जगत और शेयर मार्केट अपडेट्स के लिए Business News in Hindi पढ़ें। निवेश सलाह, बैंकिंग अपडेट्स और गोल्ड-सिल्वर रेट्स समेत पर्सनल फाइनेंस की जानकारी Money News in Hindi सेक्शन में पाएं। वित्तीय दुनिया की स्पष्ट और उपयोगी जानकारी — Asianet News Hindi पर।