TCS Q4 Results: टाटा की कंपनी ने रचा इतिहास! मुनाफा ₹13,718 करोड़ पार, क्या सोमवार को रॉकेट बनेगा शेयर?

Published : Apr 09, 2026, 05:51 PM IST

TCS Share: दिग्गज IT कंपनी TCS ने चौथी तिमाही नतीजों से बाजार को चौंका दिया है। कंपनी ने ऐसा प्रदर्शन किया है, जिसने नई उम्मीद जगा दी है। मुनाफा, रेवेन्यू और डील्स तीनों फ्रंट पर मजबूत आंकड़े पेश किए हैं। ऐसे में सवाल क्या सोमवार को शेयर रॉकेट बनेगा?

PREV
15

टीसीएस के मुनाफे में जोरदार उछाल

TCS (Tata Consultancy Services) ने इस बार उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन किया है। पिछली तिमाही के मुकाबले कंपनी के शुद्ध मुनाफे (Net Profit) में करीब 29% की जबरदस्त बढ़त देखी गई है। कुल मुनाफा ₹13,718 करोड़ (जनवरी-मार्च तिमाही), कुल कमाई (Revenue) ₹70,698 करोड़ है, जो अनुमान से काफी ज्यादा है। सालाना रिपोर्ट की बात करें तो कंपनी ने ₹2.67 लाख करोड़ का बिजनेस किया है।

25

TCS निवेशकों की मौज, मिलेगा ₹31 का डिविडेंड

टाटा ग्रुप अपने निवेशकों का ख्याल रखने के लिए जाना जाता है। कंपनी ने ऐलान किया है कि वह अपने शेयरधारकों को ₹31 प्रति शेयर का फाइनल डिविडेंड देगी। यानी अगर आपके पास TCS के 100 शेयर हैं, तो सीधे आपके खाते में ₹3,100 की एक्स्ट्रा कमाई आने वाली है। खास बात कि कंपनी ने पूरे साल में डिविडेंड के रूप में अपने शेयरधारकों को ₹39,571 करोड़ बांटे हैं।

35

AI की दुनिया में TCS का दबदबा

आजकल हर जगह AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) की चर्चा है। TCS ने भी इस रेस में सबको पीछे छोड़ दिया है। कंपनी ने बताया कि AI से होने वाली उनकी कमाई $2.3 बिलियन (करीब ₹19,000 करोड़ से ज्यादा) को पार कर गई है। बड़ी बात यह है कि TCS अब OpenAI, NVIDIA और Google जैसी दिग्गज कंपनियों के साथ मिलकर काम कर रही है।

45

TCS Share: क्या सोमवार को रॉकेट बनेगा शेयर?

नतीजों के आने से पहले ही गुरुवार को TCS का शेयर 1.2% चढ़कर ₹2,590 पर बंद हुआ। एक्सपर्ट्स का मानना है कि शानदार मुनाफे, भारी-भरकम डिविडेंड और $12 बिलियन की नई डील्स के दम पर सोमवार को बाजार खुलते ही शेयर में अच्छी तेजी देखी जा सकती है। शुक्रवार को महावीर जयंती के अवसर पर बाजार बंद रहेगा और शनिवार-रविवार वीकेंड पर बाजार पहले ही बंद रहता है।

55

TCS Results: आपके लिए काम की 3 बड़ी बातें

  1. मार्जिन में सुधार: कंपनी का कामकाज पहले से ज्यादा फायदेमंद (25.3% ऑपरेटिंग मार्जिन) हुआ है।
  2. विदेशी बाजारों में मांग: अमेरिका और ब्रिटेन जैसे देशों से TCS को खूब काम मिल रहा है।
  3. नई डील्स: कंपनी के पास भविष्य के लिए $40.7 बिलियन के ऑर्डर पहले से ही हाथ में हैं।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल का उद्देश्य सिर्फ जानकारी शेयर करना है। शेयर बाजार में निवेश जोखिमों के अधीन है। किसी भी शेयर में पैसा लगाने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार (Financial Advisor) या मार्केट एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें।

अर्थव्यवस्था, बजट, स्टार्टअप्स, उद्योग जगत और शेयर मार्केट अपडेट्स के लिए Business News in Hindi पढ़ें। निवेश सलाह, बैंकिंग अपडेट्स और गोल्ड-सिल्वर रेट्स समेत पर्सनल फाइनेंस की जानकारी Money News in Hindi सेक्शन में पाएं। वित्तीय दुनिया की स्पष्ट और उपयोगी जानकारी — Asianet News Hindi पर।

Read more Photos on

Recommended Stories