अमेरिका-ईरान में चरम पर पहुंचा तनाव; भारत पर भी असर, शुरुआती कारोबार में 20 पैसे फिसला रुपया

Published : Jan 08, 2020, 12:49 PM IST
अमेरिका-ईरान में चरम पर पहुंचा तनाव; भारत पर भी असर, शुरुआती कारोबार में 20 पैसे फिसला रुपया

सार

ईरान के इराक में अमेरिकी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाने के बाद पश्चिमी एशिया में तनाव बढ़ने से रुपया बुधवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले 20 पैसे लुढ़क कर 72.02 रुपये प्रति डॉलर पर आ गया

मुंबई: ईरान के इराक में अमेरिकी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाने के बाद पश्चिमी एशिया में तनाव बढ़ने से रुपया बुधवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले 20 पैसे लुढ़क कर 72.02 रुपये प्रति डॉलर पर आ गया।

अंतर बैंक विदेशी विनिमय बाजार में रुपया गिरावट के साथ खुला और शुरुआती कारोबार में गिरकर 72 रुपये प्रति डॉलर से नीचे चला गया। रुपया मंगलवार को अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले 71.82 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

अमेरिका-ईरान तनाव के बाद आपूर्ति बाधित होने की आशंका 

अमेरिका-ईरान के बीच तनाव बढ़ने से कच्चे तेल की आपूर्ति बाधित होने की आशंका से ब्रेंट कच्चा वायदा 1.32 प्रतिशत बढ़कर 69.17 डॉलर प्रति बैरल पर चल रहा था। इस बीच, बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 138.60 अंक यानी 0.34 प्रतिशत गिरकर 40,730.87 अंक पर चल रहा था।

शेयर बाजार के पास मौजूद आरंभिक आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने मंगलवार को शुद्ध रूप से 682.23 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

(यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है।)

(फाइल फोटो)

PREV

व्यापार समाचार: Read latest business news in Hindi, Investment News, Insurance News, Personal Finance Tips & Budget News Live Updates at Asianet Hindi News

Recommended Stories

Raghav Chadha Net Worth: राघव चड्ढा की नेटवर्थ ₹50 लाख? पत्नी परिणीति से इतने पीछे AAP सांसद
Gold Price Today: 1.47 लाख पर रुका सोना, क्या आने वाला है बड़ा उछाल? जानिए सच