मात्र ₹2,500 में हवाई सफर! UDAN Scheme से कैसे सस्ता टिकट बुक करें?

Published : Mar 25, 2026, 06:34 PM IST
Cheap Flight Ticket

सार

UDAN Scheme: अब हवाई सफर महंगा नहीं रहा है। UDAN Scheme के तहत सरकार एयरलाइंस को सब्सिडी देती है, जिससे कुछ खास रूट्स पर ₹2,500 तक में फ्लाइट टिकट मिल जाता है। सही समय पर बुकिंग और सही रूट चुनकर आप भी सस्ती उड़ान का फायदा उठा सकता है।

Cheap Flight Ticket Update: क्या आप जानते हैं कि एसी बस या ट्रेन के टिकट के दाम में भी फ्लाइट से सफर कर सकते हैं? सरकार की उड़ान स्कीम (UDAN Scheme) से यह पॉसिबल है। यह एक ऐसी योजना है, जिसने छोटे शहरों के लोगों को भी हवाई सफर से जोड़ दिया। आज 25 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेट ने 'Modified UDAN' स्कीम को मंजूरी दी है। अगले 10 सालों (2035-36 तक) के लिए सरकार ने ₹28,840 करोड़ का बजट पास किया है। इसका सीधा मतलब है कि अब छोटे शहरों से बड़े शहरों तक उड़ान भरना न सिर्फ आसान होगा, बल्कि आपकी जेब पर भी बोझ नहीं पड़ेगा। आइए जानते हैं इस स्कीम के तहत सस्ते टिकट कैसे, कब और किसे मिलते हैं और इस स्कीम को लेकर लेटेस्ट अपडेट क्या है...

उड़ान स्कीम पर नई अपडेट क्या है?

सरकार ने आज बुधवार को इस योजना को आगे बढ़ाते हुए 'Modified UDAN' लॉन्च किया है, जो अगले 10 साल तक चलेगा। अब देशभर में 100 नए एयरपोर्ट विकसित किए जाएंगे। 200 नए हेलिपैड बनाए जाएंगे ताकि पहाड़ी और दूर-दराज इलाकों में भी कनेक्टिविटी बढ़े। गर पहाड़ों या किसी टापू पर कोई बीमार होता है, तो ये हेलिपैड एयर एम्बुलेंस की तरह काम करेंगे। एयरलाइंस को ज्यादा समय तक सब्सिडी मिलेगी, जिससे सस्ते टिकट लंबे समय तक मिलते रहेंगे। यानी आने वाले समय में फ्लाइट और भी सस्ती और आसान होने वाली है।

UDAN Scheme क्या है?

UDAN का मतलब है 'Ude Desh Ka Aam Nagrik' यानी आम नागरिक भी उड़े। यह एक सरकारी योजना है, जिसका मकसद छोटे शहरों (Tier-2, Tier-3) को बड़े शहरों से कनेक्ट करना और सस्ता हवाई सफर उपलब्ध कराना है। इस स्कीम के तहत सरकार एयरलाइंस कंपनियों को सब्सिडी देती है, ताकि वे कम कीमत पर टिकट बेच सकें। यही वजह है कि कई रूट्स पर ₹2,500 तक में 1 घंटे की फ्लाइट मिल जाती है।

₹2,500 में फ्लाइट टिकट कैसे मिलता है?

सब्सिडी मॉडल ऐसा बनाया गया है कि सरकार कुछ सीटों की कीमत फिक्स कर देती है और एयरलाइंस को घाटा पूरा करने के लिए फाइनेंशियल सपोर्ट देती है। हर UDAN फ्लाइट में करीब 50% सीटें सस्ती (कॅप्ड प्राइस) होती हैं और बाकी सीटें मार्केट रेट पर बिकती हैं। इससे आम आदमी को सस्ता टिकट मिलता है और एयरलाइन को नुकसान नहीं होता है।

उड़ान स्कीम में टिकट बुक कैसे करें?

UDAN टिकट किसी अलग ऐप से नहीं मिलता है। आपको वही करना है जो आप नॉर्मल फ्लाइट के लिए करते हैं। आप जब भी इंडिगो (IndiGo), एयर इंडिया (Air India) या स्पाइसजेट (SpiceJet) जैसी एयरलाइंस की वेबसाइट या ऐप पर जाएं, तो वहां UDAN रूट्स पर सस्ते टिकट दिख जाते हैं। लेकिन ध्यान रखें कि जो पहले बुक करेगा, वही ₹2,500 वाला टिकट पकड़ पाएगा, बाद में कीमत बढ़ जाती है।

किन शहरों के लिए सस्ते टिकट मिलते हैं?

इस स्कीम का फोकस छोटे शहरों पर है, जैसे प्रयागराज, दरभंगा, देवघर और किशनगढ़ शहर हैं। ऐसे शहरों से बड़े मेट्रो शहरों तक सस्ती उड़ानें मिलती हैं। इन शहरों में उड़ान भरने के लिए सस्ता टिकट मिलने के चांस 100% बढ़ जाते हैं।

PREV

अर्थव्यवस्था, बजट, स्टार्टअप्स, उद्योग जगत और शेयर मार्केट अपडेट्स के लिए Business News in Hindi पढ़ें। निवेश सलाह, बैंकिंग अपडेट्स और गोल्ड-सिल्वर रेट्स समेत पर्सनल फाइनेंस की जानकारी Money News in Hindi सेक्शन में पाएं। वित्तीय दुनिया की स्पष्ट और उपयोगी जानकारी — Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

8वें वेतन आयोग पर बड़ी खबर! सरकार ने बताया- कब से लागू होंगे नए नियम, कितनी बढ़ेगी सैलरी
बंद होने वाला है आपका LPG सिलेंडर? अगर ये काम नहीं किया तो कट जाएगा आपका गैस कनेक्शन