West Bengal: सत्ता बदलते ही जनता को क्या-क्या मिलेगा? BJP आते ही सीधे जेब में पैसा डालेंगी ये 10 स्कीम्स!

Published : May 04, 2026, 07:40 PM IST
West Bengal New Government Plans

सार

West Bengal New BJP Government Schemes: पश्चिम बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ ही केंद्र की 10 बड़ी योजनाओं का रास्ता साफ हो गया है। अब राज्य के लोगों को ₹5 लाख का मुफ्त इलाज, पक्का घर और महिलाओं को हर महीने ₹3,000 की नकद मदद जैसे सीधे फायदे मिल सकते हैं। जानिए बीजेपी की सरकार बनते ही कौन-कौन सी योजनाएं लागू की जा सकती हैं।

West Bengal New Government Plans: पश्चिम बंगाल की राजनीति में एक बड़ा बदलाव दस्तक दे रहा है। सालों से केंद्र और राज्य सरकार के बीच मचे घमासान की वजह से बंगाल के लोग कई सरकारी फायदों से दूर थे, लेकिन अब सत्ता की चाबी बदलते ही दिल्ली वाली योजनाओं के दरवाजे बंगाल के लिए खुलने वाले हैं। बीजेपी ने अपने 'संकल्प पत्र' में साफ कर दिया है कि वे उन सभी कामों को सबसे पहले पूरा करेंगे जो राजनीतिक खींचतान की वजह से रुके हुए थे। आइए जानते हैं कि नई सरकार बनने के बाद आपकी जिंदगी में क्या बड़े बदलाव आने वाले हैं।

1. ₹5 लाख तक का फ्री इलाज

अब तक बंगाल के लोग 'स्वास्थ्य साथी' योजना के भरोसे थे, लेकिन अब गरीबों को आयुष्मान भारत का साथ मिल सकता है। इसका मतलब है कि गंभीर बीमारी होने पर सरकार हर साल ₹5 लाख तक का कैशलेस इलाज कराएगी। अब इलाज के लिए कर्ज लेने या जमीन बेचने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

2. अपना पक्का घर

बंगाल में घर बनाने के फंड को लेकर काफी विवाद रहा है। बीजेपी सरकार का वादा है कि अब पीएम आवास योजना की रफ्तार तेज होगी और हर गरीब परिवार को अपना पक्का घर मिलेगा। अनियमितताओं को खत्म कर पारदर्शिता लाई जाएगी।

3. मनरेगा का पैसा सीधा खाते में

मजदूरों के भुगतान को लेकर केंद्र और राज्य में ठनी हुई थी, जिससे गरीब मजदूरों को समय पर मजदूरी (MGNREGA) नहीं मिल पा रही थी। अब नई व्यवस्था में रोजगार के साथ-साथ मजदूरों को समय पर और सीधा उनके बैंक खाते में पैसा मिलने की उम्मीद है।

4. शिल्पकारों और कारीगरों की चांदी

सुनार, लोहार, कुम्हार और अन्य हस्तशिल्पियों के लिए अब तक बंगाल में PM विश्वकर्मा योजना लागू नहीं थी। अब बीजेपी इसे प्राथमिकता से लागू कर सकती है, जिससे कारीगरों को ट्रेनिंग, कम ब्याज पर लोन और नई तकनीक की मदद मिलेगी ताकि वे अपना खुद का काम बड़ा कर सकें।

5. किसानों के लिए फसल बीमा का सुरक्षा कवच

खेती-किसानी में रिस्क बहुत है। बंगाल सरकार इस योजना से बाहर थी, लेकिन अब पीएम फसल बीमा योजना के जरिए किसानों की फसल को सुरक्षा मिलेगी। सूखा हो या बाढ़, किसानों को अब उनके नुकसान का मुआवजा मिलना आसान हो जाएगा।

6. महिलाओं के लिए ₹3,000 की मासिक सहायता

बीजेपी ने एक बड़ा दांव खेलते हुए महिलाओं के लिए ₹3,000 महीने की आर्थिक मदद और सरकारी नौकरियों में 33% आरक्षण देने का वादा किया है। यह कदम राज्य की महिलाओं को आर्थिक रूप से स्वतंत्र बनाने के लिए उठाया जा रहा है।

7. मछुआरा भाइयों के लिए खास स्कीम

'पीएम मत्स्य संपदा योजना' का लाभ अब बंगाल के मछुआरों तक भी पहुंच सकता है। इससे उनके कल्याण और रजिस्ट्रेशन में आ रही रुकावटें दूर होंगी और उन्हें सीधा सरकारी लाभ मिल सकेगा।

8. चाय बागान मजदूरों के लिए प्रोत्साहन

उत्तर बंगाल के चाय बागानों में काम करने वाले भाई-बहनों के लिए ममता सरकार ने 'चाय श्रमिक प्रोत्साहन योजना' को मंजूरी नहीं दी थी। बीजेपी का वादा है कि सत्ता में आते ही इस योजना को तुरंत चालू किया जाएगा।

9. बच्चों के लिए 'पीएम श्री स्कूल'

पढ़ाई के आधुनिक तरीके सिखाने के लिए पूरे देश में पीएम श्री स्कूल खोले जा रहे हैं, जिन्हें बंगाल में मंजूरी नहीं मिली थी। अब राज्य में भी ये स्कूल खुलेंगे, जिससे शिक्षा का स्तर बेहतर होगा।

10. रसोई के लिए उज्ज्वला 3.0 और अन्य फायदे

पीएम उज्ज्वला 3.0, पीएम कुसुम और खेलो इंडिया जैसी कई योजनाएं अब बंगाल के हर कोने तक पहुंचेंगी। इसके अलावा पीएम किसान सम्मान निधि को भी पूरी ताकत से लागू किया जाएगा, जिसमें पहले काफी देरी हुई थी।

 

PREV

अर्थव्यवस्था, बजट, स्टार्टअप्स, उद्योग जगत और शेयर मार्केट अपडेट्स के लिए Business News in Hindi पढ़ें। निवेश सलाह, बैंकिंग अपडेट्स और गोल्ड-सिल्वर रेट्स समेत पर्सनल फाइनेंस की जानकारी Money News in Hindi सेक्शन में पाएं। वित्तीय दुनिया की स्पष्ट और उपयोगी जानकारी — Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

Thalapathy Vijay Effect: थलापति विजय की बढ़त से Sun TV Share में कोहराम, जानें अब बेचें या खरीदें?
Retirement Latest Plan: 5 करोड़ का फंड कैसे बनाएं? जानें जल्दी रिटायरमेंट की पूरी प्लानिंग