Elon Musk फिर बने दुनिया के सबसे अमीर शख्स, Amazon के जेफ बेजोस से चल रही होड़

दुनिया की सबसे बड़ी इलेक्ट्रिक कार निर्माता कंपनी टेस्ला (Tesla) के फाउंडर और सीईओ एलन मस्क (Elon Musk) फिर दुनिया के सबसे अमीर शख्स बन गए हैं। उन्होंने सबसे ज्यादा संपत्ति के मामले में अमेजन (Amazon) के जेफ बेजोस (Jeff Bezos) को पीछे छोड़ दिया है।

Asianet News Hindi | Published : Mar 17, 2021 8:04 AM IST / Updated: Mar 17 2021, 01:40 PM IST

बिजनेस डेस्क। दुनिया की सबसे बड़ी इलेक्ट्रिक कार निर्माता कंपनी टेस्ला (Tesla) के फाउंडर और सीईओ एलन मस्क (Elon Musk) फिर दुनिया के सबसे अमीर शख्स बन गए हैं। उन्होंने सबसे ज्यादा संपत्ति के मामले में अमेजन (Amazon) के जेफ बेजोस (Jeff Bezos) को पीछे छोड़ दिया है। ऐसा लगता है कि एलन मस्क और जेफ बेजोस के बीच लगातार होड़ चल रही है। ब्लूमबर्ग बिलेनियर्स इंडेक्स (Bloomberg Billionaires Index) के मुताबिक, टेस्ला के मालिक और सीईओ एलन मस्क की संपत्ति में 323 करोड़ डॉलर (23.4 हजार करोड़ रुपए) की बढ़ोत्तरी हुई और वे 18.2 हजार करोड़ डॉलर (13.2 लाख करोड़ रुपए) की संपत्ति के साथ दुनिया के सबसे अमीर शख्स बन गए।

जेफ बेजोस की संपत्ति कितनी घटी
अमेजन के सीईओ जेफ बेजोस की संपत्ति में 41.6 करोड़ डॉलर की गिरावट आई है। अब उनकी संपत्ति 18.1 हजार करोड़ डॉलर रह गई है। वहीं, एशिया के सबसे अमीर शख्स मुकेश अंबानी लिस्ट में 11वें स्थान पर हैं। उन्हें कुछ समय पहले पीछे करने वाले चीनी कारोबारी झोंग शानशन लिस्ट में 14वें स्थान पर हैं।

ट्विटर पर मस्क के 49 करोड़ फॉलोअर्स
दुनिया के सबसे अमीर शख्स मस्क ने अपने चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर (सीईओ) जॉब टाइटल को छोड़कर खुद को टेस्ला के टेक्नोकिंग (Technoking) के रूप में रखा है। एलन मस्क ट्विटर पर काफी एक्टिव रहते हैं। ट्विटर पर उनके 49 करोड़ फॉलोअर्स हैं और वे नोबेल पुरस्कार से सम्मानित मलाला युसुफजई सहित 103 लोगों को फॉलो करते हैं।

मुकेश अंबानी दुनिया के 10वें सबसे अमीर
दुनिया भर के टॉप अमीरों की सूची में रिलायंस के प्रमुख मुकेश अंबानी 10वें स्थान पर हैं। उनकी नेटवर्थ 8210 करोड़ डॉलर (5.96 लाख करोड़ रुपए) आंकी गई है। टॉप 10 की लिस्ट में फ्रांस के बेर्नार्ड अर्नॉल्ट 12.4 हजार करोड़ डॉलर (9 लाख करोड़ रुपए) की संपत्ति के साथ चौथे स्थान पर और बाकी पर अमेरिकी उद्योगपति हैं।

 

Share this article
click me!