चार और नए KV स्कूल खोल रहा है HRD मंत्रालय, केंद्रीय विद्यालयों की कुल संख्या हुई 1230

Published : Jun 14, 2020, 07:02 PM IST
चार और नए KV स्कूल खोल रहा है HRD मंत्रालय, केंद्रीय विद्यालयों की कुल संख्या हुई 1230

सार

मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने 14 जून को एक ट्वीट कर चार नए केंद्रीय विद्यालयों के शुभारंभ की घोषणा की।

करियर डेस्क। मानव संसाधन विकास मंत्रालय देश में चार और नए केंद्रीय विद्यालय खोल रहा है। ये विद्यालय देश के तीन अलग-अलग राज्यों में खुल रहे हैं। दो नए केंद्रीय विद्यालय उत्तराखंड में जबकि एक-एक उत्तर प्रदेश और झारखंड में खोला जा रहा है। 

मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने 14 जून को एक ट्वीट कर चार नए केंद्रीय विद्यालयों के शुभारंभ की घोषणा की। केंद्रीय विद्यालय कहां खोले जा रहे हैं उन्होंने इसकी भी जानकारी दी है। चार नए विद्यायों के साथ कुल संख्या 1,230 हो गई है। 

इन राज्यों को मिले नए केंद्रीय विद्यालय 

1. केवी एसएसबी, चंपावत, उत्तराखंड

2. केवी रेलवे, डांगोवापोसी,झारखंड

3. केवी मधुपुरी, फतेहपुर,उत्तर प्रदेश

4. केवी सुमेरपुर, हमीरपुर,उत्तर प्रदेश 


पोखरियाल ने जानकारी देते हुए सभी छात्रों और अभिभावकों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि भविष्य में छात्रों को नए विद्यालयों का लाभ मिलेगा। आशा करता हूं कि हमारे विद्यालय देश के हर कोने में शिक्षा का प्रकाश फैलाते रहेंगे। 
 

PREV

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

Recommended Stories

National Science Day 2026: जानें CV Raman और रमन इफेक्ट से जुड़े 10 मजेदार GK सवाल
NCERT की बैन किताब से कितना होगा नुकसान? जानिए एक टेक्स्टबुक छापने में कितना आता है खर्च