8वीं पास के लिए सरकारी नौकरी का शानदार मौका, इंडियन आर्मी में होंगी बंपर भर्ती

Published : Dec 18, 2020, 05:52 PM IST
8वीं पास के लिए सरकारी नौकरी का शानदार मौका, इंडियन आर्मी में होंगी बंपर भर्ती

सार

इंडियन आर्मी कई राज्यों में भर्ती रैलियों का आयोजन करने जा रही है। इसी क्रम में बिहार के कई जिलों में भी भर्ती रैलियां आयोजित की जाएंगी। इन रैलियों में 8वीं, 10वीं, 12वीं पास युवा हिस्सा ले सकते हैं। 

करियर डेस्क. 8वीं पास लोग अगर सरकारी नौकरी की तलाश में हैं तो आप यहां आवेदन कर सकते हैं। इंडियन आर्मी कई राज्यों में भर्ती रैलियों का आयोजन करने जा रही है। इसी क्रम में बिहार के कई जिलों में भी भर्ती रैलियां आयोजित की जाएंगी। इन रैलियों में 8वीं, 10वीं, 12वीं पास युवा हिस्सा ले सकते हैं।

अगर आप भी इन भर्तियों में हिस्सा लेना चाहते हैं, तो आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर विजिट कर सकते हैं। यहां पर भर्ती के संबंध में नोटिफिकेशन जारी किया गया है। 

किन पदों पर होगी भर्तियां

इंडियन आर्मी इन भर्ती रैलियों के माध्यम से सिपाही (जीडी), क्लर्क, स्टोर कीपर, सिपाही टेक्निकल, सिपाही टेक नर्सिंग असिस्टेंट के पदों पर नियुक्तियां करेगी। इसके अलावा सिपाही ट्रेड्समैन के पदों पर भी भर्तियां होंगी। सेना भर्ती रैलियों का आयोजन मुजफ्फरपुर, पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मुजफ्फरपुर, मधुबनी, दरभंगा, समस्तीपुर आदि जिलों में होंगी। इन पदों के लिए 8वीं, 10वीं, 12वीं पास अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। 

हालांकि अभी इसकी रैली की तारीख व जगहों को लेकर नहीं बताया गया है। इस संबंध में बाद में सूचना दी जाएगी। 

यहां देखें पूरा नोटिफिकेशन 

कैसे करें आवेदन

इच्छुक अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर दें। इस दौरान इसमें मांगी गई जानकारियां भरनी होंगी। ध्यान रहे, आवेदन की अंतिम तिथि 14 जनवरी 2021 है। 

PREV

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

Recommended Stories

CBSE Counseling 2026: बोर्ड छात्रों के लिए IVRS और टेली-काउंसलिंग सर्विस शुरू, जानें कैसे लें मदद
Anil Agarwal Daughter: अनिल अग्रवाल की बेटी प्रिया अग्रवाल हेब्बार कौन है, जानिए क्या करती है