High Paying Jobs: न कोडिंग चाहिए, न सॉफ्टवेयर का ज्ञान, सिर्फ घूमने के मिलेंगे ₹3 करोड़! ऐसे करें अप्लाई

Published : Apr 29, 2026, 12:57 PM IST
ai job

सार

Anthropic AI Job: दुनिया की टॉप एआई कंपनी एक ऐसा नॉन-टेक्निकल रोल लेकर आई है, जिसमें सालाना ₹3.4 करोड़ तक की सैलरी मिल रही है। इस नौकरी में आपको कंप्यूटर पर कोडिंग नहीं करनी, बल्कि दुनिया घूमकर लोगों से मिलना और बातचीत करना है। अगर आपको ट्रैवलिंग का शौक है और आपकी बातचीत की कला बेहतरीन है, तो सिर्फ एक छोटा-सा निबंध लिखकर आप इस जॉब को पा सकते हैं। 

World Travel Jobs: आजकल हर जगह शोर है कि AI (Artificial Intelligence) सबकी नौकरियां खा जाएगा। कई कंपनियों में छंटनी भी चल रही है, लेकिन क्या आप यकीन करेंगे कि एक बड़ी AI कंपनी ही आपको 4 लाख डॉलर यानी ₹3.40 करोड़ का पैकेज दे रही है और वो भी ऐसी नौकरी के लिए, जिसमें आपको एक लाइन कोडिंग भी नहीं करनी? जी हां, यह सच है। अगर आपको लोगों से मिलना, बातें करना और नई-नई जगहों पर घूमना पसंद है, तो यह आपकी ड्रीम जॉब हो सकती है। आइए जानते हैं कहां निकली ये वैकेंसी और कैसे कर सकते हैं अप्लाई...

कौन दे रहा है इतनी शानदार जॉब?

यह जबरदस्त ऑफर दुनिया की दिग्गज AI कंपनी Anthropic ने दिया है। दिलचस्प बात यह है कि यह वही कंपनी है जो अक्सर चेतावनी देती है कि AI की वजह से जॉब मार्केट बदल जाएगा। लेकिन अब वही कंपनी इंसानी मेल-जोल को बढ़ावा देने के लिए करोड़ों रुपए ऑफर कर रही है। इस वैकेंसी को लेकर दिग्गज इन्वेस्टर मार्क एंड्रीसन का कहना है कि 'जब कोई चीज (जैसे AI का लिखा टेक्स्ट) बहुत सस्ती और आम हो जाती है, तो दूसरी चीज (जैसे इंसानी मुलाकात) उतनी ही महंगी और कीमती हो जाती है।'

क्या काम करना होगा?

  • इवेंट्स आयोजित करना, छोटे-बड़े प्रोग्राम्स और कॉन्फ्रेंस को संभालना।
  • लोगों से मिलना, बड़े वैज्ञानिकों और नेताओं (Policymakers) से आमने-सामने बात करना।
  • दुनिया को लाइव डेमो के जरिए दिखाना कि कंपनी का AI कैसे काम करता है।
  • इस जॉब में आपको साल का 30% से 40% समय सफर में बिताना होगा। यानी दुनिया घूमने का पैसा भी कंपनी देगी और सैलरी करोड़ों में होगी।

सैलरी किस पोस्ट के लिए कितनी मिलेगी?

नया इवेंट रोल (New York/San Francisco)- ₹3.40 करोड़ ($400,000)

एंटरप्राइज इवेंट्स रोल- ₹2.70 करोड़ ($320,000)

यूरोप-मिडल ईस्ट रोल- ₹2.15 करोड़ (£200,000)

अप्लाई कैसे करें?

एक अच्छा कवर लेटर बनाकर अपना इंट्रो दें और एक छोटा निबंध (Essay) लिखना है। आपको 200 से 400 शब्दों में यह लिखकर बताना होगा कि आप इस AI कंपनी के साथ क्यों काम करना चाहते हैं। अगर आपका लिखा हुआ अच्छा रहा, तो कंपनी आपको ऑफर दे सकती है। कंपनी की ताकत का अंदाजा इसी बात से लगा सकते हैं कि अमेजन (Amazon) और Google (Alphabet) जैसी कंपनियों ने इसमें अरबों डॉलर लगाए हैं। बाजार में इसकी वैल्यू $1 ट्रिलियन यानी करीब 83 लाख करोड़ रुपए तक पहुंच गई है, जो इसे कई मामलों में ChatGPT बनाने वाली OpenAI से भी आगे खड़ा कर देता है।

 

PREV

सरकारी नौकरियों की नोटिफिकेशन, परीक्षा तिथियां, एडमिट कार्ड, रिज़ल्ट और कट-ऑफ अपडेट्स पाएं। करियर टिप्स, स्किल डेवलपमेंट और एग्ज़ाम गाइडेंस के लिए Career News in Hindi और सरकारी भर्ती से जुड़े ताज़ा अपडेट्स के लिए Sarkari Naukri सेक्शन देखें — नौकरी और करियर जानकारी भरोसेमंद तरीके से यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

CBSE 12th Result 2026 Date: कब आएगा सीबीएसई बोर्ड 12वीं रिजल्ट 29 या 30 अप्रैल, जानिए डेट और लेटेस्ट अपडेट
Chhattisgarh Board Class 10 12 Result 2026: छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं और 12वीं रिजल्ट कितने बजे आएगा? जानिए टाइम, डायरेक्ट लिंक समेत डिटेल