
करियर डेस्क : इलाहाबाद यूनिवर्सिटी में अंडरग्रेजुएट प्रोग्राम्स के लिए एडमिशन (Allahabad University UG Admission 2022) की प्रक्रिया जारी है। विश्वविद्यालय की तरफ से एडमिशन प्रक्रिया में शामिल हो रहे स्टूडेंट्स के लिए बड़ी अपडेट आ रही है। जानकारी के अनुसार, दिवाली की छुट्टियां खत्म होते ही प्रवेश शुरू हो जाएंगे। दिवाली के बाद शैक्षणिक सत्र 2022-23 के लिए यूजी एडमिशन शुरू किए जाएंगे। उम्मीदवारों को बता दें कि एडमिशन की पूरी प्रॉसेस ऑनलाइन ही होंगे।
Allahabad University UG Admission 2022 Date
एयू में यह एडमिशन सीयूईटी (CUET 2022) के स्कोर के आधार पर दिया जाएगा। 28 अक्टूबर, 2022 से इसकी प्रॉसेस शुरू हो जाएगी। विश्वविद्यालय की तरफ से जानकारी दी गई है कि ऑनलाइन मोड में ही दाखिले की पूरी प्रक्रिया संपन्न की जाएगी। 5 से 15 अक्टूबर, 2022 तक रजिस्ट्रेशन कराने वाले कैंडिडेट्स प्रवेश ले सकेंगे। जानकारी मिल रही है कि इलाहाबाद यूनिवर्सिटी में यूजी कोर्सेज की करीब 17 हजार सीटें हैं। इन सीटों पर एडमिशन के लिए कुल 46,000 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया है।
ऑनलाइन होगी एडमिशन की प्रक्रिया
इलाहाबाद यूनिवर्सिटी में ऑनलाइन मोड में दाखिला होगा। दाखिले से लेकर फीस तक की प्रॉसेस ऑनलाइन ही होगी। इसके लिए पोर्टल भी तैयार किया गया है। सभी कोर्सेस के लिए कटऑफ जारी की जाएगी। नए शैक्षणिक सत्र 2022-23 में शामिल होने जा रहे छात्र-छात्राओं को विश्वविद्यालय की तरफ से हॉस्टल की सुविधा भी दी जाएगी। मेरिट के आधार पर हॉस्टल अलॉट किए जाएंगे।
DU-BHU के बाद इलाहाबाद यूनिवर्सिटी पसंद
बता दें कि पहली बार हुए सीयूईटी एग्जाम में क्वालिफाई करने वाले छात्रों की सबसे ज्यादा पसंद दिल्ली यूनिवर्सिटी है। इसके बाद बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी का नंबर आता है और फिर तीसरे नंबर पर इलाहाबाद विश्वविद्यालय में एडमिशन को छात्रों ने प्रॉयरिटी दी है। सीयूईटी यूजी एग्जाम में पास होने वाले उम्मीदवारों को 90 यूनिवर्सिटीज में एडमिशन दिया जा रहा है। एडमिशन की प्रक्रिया चल रही है।
इसे भी पढ़ें
BHU Admission 2022 : बीएचयू की पहली पहली मेरिट लिस्ट जारी, यहां देखें सब्जेक्ट वाइज कट-ऑफ
दिल्ली यूनिवर्सिटी में इन पांच कारणों से रद्द हो सकता है एडमिशन, कहीं आप भी तो ये गलती नहीं कर रहें
Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi