गरीब बच्चों को मेडिकल परीक्षा की तैयारी कराती है ये संस्था,‘सुपर 30’के संस्थापक आनंद कुमार ने की तारीफ

Published : Jan 01, 2020, 07:14 PM IST
गरीब बच्चों को मेडिकल परीक्षा की तैयारी कराती है ये संस्था,‘सुपर 30’के संस्थापक आनंद कुमार ने की तारीफ

सार

‘सुपर 30’के संस्थापक आनंद कुमार ने भुवनेश्वर के एक संगठन ‘जिंदगी फाउंडेशन’ की तारीफ की है, जो गरीब पृष्ठभूमि से आने वाले विद्यार्थियों को चिकित्सा महाविद्यालयों में प्रवेश के लिए नीट परीक्षा की तैयारी कराता है।

पटना:‘सुपर 30’के संस्थापक आनंद कुमार ने भुवनेश्वर के एक संगठन ‘जिंदगी फाउंडेशन’ की तारीफ की है, जो गरीब पृष्ठभूमि से आने वाले विद्यार्थियों को चिकित्सा महाविद्यालयों में प्रवेश के लिए नीट परीक्षा की तैयारी कराता है।

ऐसे ही वर्ग से आने वाले विद्यार्थियों को इंजीनियरिंग परीक्षा की तैयारी कराने के लिए कुमार ने दो दशक पहले ‘सुपर 30’की स्थापना की थी।

 संचालक अजय बहादुर सिंह की तारीफ की-

सूत्रों ने बताया कि कुमार हाल ही में भुवनेश्वर गए थे और उन्होंने ‘जिंदगी’कार्यक्रम के विद्यार्थियों के साथ बातचीत की। कुमार ने जिंदगी फाउंडेशन की स्थापना करने वाले अजय बहादुर सिंह की तारीफ की। उन्होंने कहा कि चुपचाप तरीके से हो रही बड़ी क्रांति के लिए कई अजय बहादुर सिंह की जरूरत है।


(यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है।)
 

PREV

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

Recommended Stories

Rrb Ntpc Recruitment 2026: रेलवे में 3,548 सरकारी नौकरियां, आज से शुरू आवेदन, कहीं आपसे न छूट जाए ये मौका
Government Jobs With Most Holidays: भारत में इन सरकारी नौकरियों में मिलती हैं सबसे ज्यादा छुट्टियां!