Indian Army: राजस्थान में इस दिन होगी भारतीय सेना की भर्ती रैली, 8वीं से लेकर 12वीं पास तक करें आवेदन

Published : Feb 21, 2021, 12:25 PM ISTUpdated : Feb 22, 2021, 04:05 PM IST
Indian Army: राजस्थान में इस दिन होगी भारतीय सेना की भर्ती रैली, 8वीं से लेकर 12वीं पास तक करें आवेदन

सार

विभिन्न पदों के लिए अलग-अलग शैक्षिक योग्यता मांगी गई है। सिपाही टेक्निकल के लिए न्यूनतम 50% अंको के साथ साइंस के विषयों से 12वीं पास होना चाहिए।

करियर डेस्क. Army Recruitment Rally: भारतीय सेना विभिन्न राज्यों में रैली का आयोजन कर रही है। झारखंड, यूपी, बिहार सहित अब राजस्थान में भी भर्ती रैली आयोजित की जाएगी। इंडियन आर्मी राज्य में अलवर एआरओ जोन (ARO Zone) में सिपाही जीडी (GD), सिपाही टेक्निकल (Soldier Technical) और सिपाटी ट्रेड्समैन (Tradesman) के पदों पर भर्ती के लिए रैली का आयोजन करने जा रही है।

इसके लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 20 फरवरी 2021 से शुरू हो गई है। अभ्यर्थी 06 अप्रैल तक भारतीय सेना की वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

महत्वपूर्ण तारीखें:

  • रजिस्ट्रेशन की शुरुआत- 20 फरवरी 2021
  • रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि- 06 अप्रैल 2021
  • भर्ती रैली की तिथि- 20 अप्रैल से 15 मई 2021

अलवर एआरओ जोन के जिले - भरतपुर, धौलपुर, करौली, सवाई माधोपुर, दौसा और अलवर

आयु सीमा (Age Limit)

  • सिपाही जीडी- साढ़े 17 वर्ष से 21 वर्ष के बीच
  • सिपाही टेक्निकल/सिपाही ट्रेड्समैन- साढ़े 17 वर्ष से 23 वर्ष के बीच

 

शैक्षिक योग्यता (Education Qualification)

  • सिपही जीडी - कम से कम 45 प्रतिशत अंकों के साथ 10वीं पास
  • सिपाही टेक्निकल- न्यूनतम 50% अंको के साथ साइंस के विषयों से 12वीं पास होना चाहिए।
  • सिपाही ट्रेड्समैन (ड्रेसर, वाशरमैन, चीफ स्टूअर्ड, सपोर्ट स्टाफ व पेंटर)- 10वीं पास  होना चाहिए।
  • सिपाही ट्रेड्समैन (हाउस कीपर व मेस कीपर)- आठवीं पास होना चाहिए।

 

शारीरिक मापदंड (Physical Criteria)

लंबाई- 170 सेंटीमीटर

सीना-

1. सिपाही जीडी और सिपाही टेक्निकल के लिए बिना फुलाए 77, फुलाने के बाद 82 सेंटीमीटर

2. सिपाही ट्रेड्समैन के लिए बिना फुलाए 76 और फुलाने के बाद 81 सेंटीमीटर

3. आदिवासी क्षेत्रों के आदिवासियों केअभ्यर्थियों की न्यूनतम लंबाई 162 सेंटीमीटर और सीना 48 सेंटीमीटर होना चाहिए।

4. सर्विसमैन/ एक्स सर्विसमैन के पुत्र होने पर लंबाई में दो सेंटीमीटर, सीने में एक सेंटीमीटर की छूट मिलेगी

5. खिलाड़ी होने पर लंबाई में दो सेंटीमीटर और सीने में 03 सेंटीमीटर की छूट मिलेगी।

 

रैली के लिए कोविड निर्देश (Covid Guidlines)

  • रैली में शामिल होने से 48 घंटे पहले कोरोना टेस्ट का सर्टिफिकेट लेकर जाएं।
  • रैली स्थल पर हमेशा मास्क पहनें
  • शारीरिक दूरी का पालन करें।
  • रैली में आधार कार्ड से लिंक फोन नंबर वाला मोबाइल ही लेकर आएं।

PREV

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

Recommended Stories

Rrb Ntpc Recruitment 2026: रेलवे में 3,548 सरकारी नौकरियां, आज से शुरू आवेदन, कहीं आपसे न छूट जाए ये मौका
Government Jobs With Most Holidays: भारत में इन सरकारी नौकरियों में मिलती हैं सबसे ज्यादा छुट्टियां!